![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/81123629/photo-81123629.jpg)
इंदौर झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रोफी में दमदार पारी खेली है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने महज 94 गेंद पर 11 छक्कों और 19 चौकों की मदद से 173 रन बनाए। शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने यह पारी खेली। उनकी पारी के दम पर झारखंड ने 40 ओवरों में 314 रन बनाए। किशन पिछले साल मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2020 के सीजन में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए थे। जो संजू सैमसन से तीन ज्यादा थे। मुंबई इंडियंस ने भी ईशान की पारी की तारीफ की थी। आईपीएल 2020 में उन्होंने 145.76 के औसत से 516 रन बनाए थे। ईशान ने इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। इंग्लिश टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड के दावेदारों में भी ईशान दावेदार हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment