![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/01/dhoni-44_1604225918.jpg)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से उनके संन्यास की अटकलों पर रविवार को विराम लगा दिया। पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे पूछा कि क्या यह आपका आईपीएल में यलो जर्सी में आखिरी मैच है। इस पर धोनी ने तुरंत जवाब दिया कि बिल्कुल नहीं।
सोशल मीडिया पर संन्यास की थीं अटकलें
सीजन में मैच के बाद धोनी विपक्षी टीम के कई खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देने के साथ गिफ्ट देते नजर आ रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही थी, कहीं धोनी का यह आखिरी आईपीएल तो नहीं। धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल इंग्लैंड में वन-डे वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
चेन्नई पहली बार प्लेऑफ से बाहर है
चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। उसने सीजन में अब तक 8 मैच हारे हैं और सिर्फ 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। चेन्नई तीन बार (2010, 2011, 2018) की चैम्पियन है। वहीं पांच बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) की उप-विजेता है।
धोनी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा
धोनी का भी इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 25 की औसत से 200 रन ही बनाए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment