![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78616769/photo-78616769.jpg)
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों पहली बार माता-पिता बनेंगे। जहीर और सागरिका ने 2017 में शादी की थी। फिलहाल दोनों यूएई में हैं। जहीर आईपीएल की फ्रैंचाइजी के साथ बतौर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जुड़े हुए हैं। हालांकि जहीर और सागरिका ने खुद इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर ने इस कपल के दोस्त के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। जहीर ने हाल ही में यूएई में अपना जन्मदिन मनाया था। उनके साथ मुंबई इंडियंस की टीम के साथी मौजूद थे। सागरिका भी उनके साथ थीं। मुंबई इंडियंस ने केक काटने का वीडियो भी साझा किया था। अनुष्का और विराट जनवरी में माता-पिता बनेंगे। विराट, अनुष्का ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।
No comments:
Post a Comment