![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78181762/photo-78181762.jpg)
लंदन मॉस्को में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण क्रेमलिन कप रद्द कर दिया गया है। पुरुष वर्ग में यह टूर्नमेंट 19 अक्टूबर से और महिला वर्ग में उसके एक सप्ताह बाद शुरू होना था। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया। बयान में कहा गया, 'मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस टूर्नमेंट का आयोजन अब संभव नहीं है। मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है।' एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा।
No comments:
Post a Comment