Wednesday, February 2, 2022

भारतीय सैनिकों से गलवान में पिटे कमांडर को चीन ने थमाई ओलिंपिक मशाल, जिनपिंग की 'स्पोर्ट्स इस्पीरिट' तो देखिए February 02, 2022 at 03:21AM

नई दिल्ली: चीन खेल के मैदान पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आया। उसने (LAC) पर जारी तनाव के बीच एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे न केवल बॉर्डर पर, बल्कि बीजिंग विंटर ओलिंपिक (Beijing 2022 Winter Olympics) में भी माहौल बदल सकता है। चीन ने बुधवार को खेलों की मशाल रिले () के मशालधारक के रूप में की फाबाओ (Qi Fabao) को उतारा जो देश की () के कमांडर हैं। यह वही कमांडर हैं, जो जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley clash) में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे। भारतीय सैनिकों ने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए चीन के नापाक इरादे को पूरा नहीं होने दिया था। अब चीन ने फाबाओ को टॉर्च बियरर बनाकर इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग ही चाल चली है। वह प्रोपेगेंडा फैला रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही अमेरिका सहित कई देशों विंटर ओलिंपिक की मेजबानी को लेकर चीन पर सवाल उठाए थे, जिनका वह विरोध कर करते आ रहा है। दूसरी ओर, खुद भारत को भड़काने के लिए उसने गलवान घाटी में हुए भिड़ंत में शामिल कमांडर को टॉर्च बियरर बनाया है। यह उस वक्त हुआ है, जब चीन भारत को नीचा दिखाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। सीमा विवाद पर भी कई बार दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक मामला नहीं सुलझा है। चीन के सरकारी समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार, फाबाओ ने विंटर ओलिंपिक पार्क में मशाल वैंग मेंग से ली जो चीन के शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में चार बार के ओलिंपिक चैंपियन हैं। चार फरवरी को ओलंपिक मशाल लगभग 1200 मशाल धारकों के हाथों से होती हुई राष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचेगी और इससे मुख्य मशाल को प्रज्जवलित किया जाएगा जिसके साथ बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत होगी। यह टूर्नामेंट चार से 20 फरवरी तक खेला जाएगा।

बीजिंग विंटर ओलिंपिक्स:अमेरिका ने अपने एथलीट्स से कहा- रेग्युलर मोबाइल फोन चीन न ले जाएं- कामचलाऊ बर्नर फोन का इस्तेमाल करें February 02, 2022 at 01:48AM

पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लिश क्रिकेटर के बदले सुर, अपने ही बोर्ड के खिलाफ उगला जहर February 01, 2022 at 09:14PM

कराची: पाकिस्तान में क्रिकेट लीग (PSL) खेलने पहुंचे इंग्लैंड के बल्लेबाज (Alex Hales) के सुर बदल गए हैं। उन्होंनें ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान दौरे से पीछे हटने का इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड () का फैसला बेतुका था। पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिये खेलने वाले हेल्स ने जियो टीवी से कहा, ‘वह दौरा रद्द करने का फैसला मेरी नजर में बेतुका था।’ इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पिछले साल पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। हेल्स ने कहा, ‘कोरोना काल में पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड आने से ईसीबी को काफी फायदा हुआ। ऐसे में उनका पाकिस्तान दौरा रद्द करना समझ से परे थे। यह तो छोटा दौरा ही था।’ पीएसएल में पांचवीं बार खेल रहे हेल्स ने कहा, ‘मैं यहां चार पांच बार आ चुका हूं और यहां मेरा काफी ख्याल रखा गया। लोगों की मेहमानवाजी अच्छी है और क्रिकेट का स्तर भी बढिया है। लोग क्रिकेट के दीवाने हैं और यहां खेलने में बहुत मजा आता है। मैं बिल्कुल सुरक्षित महसूस करता हूं।’ ईसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का कार्यक्रम फिर से तय किया है और अब इंग्लैंड टीम इस साल के आखिर में दो बार पाकिस्तान आयेगी। पहले सितंबर में सात मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी और फिर नवंबर दिसंबर में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलने आयेगी।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा:वेस्टइंडीज टीम भारत पहुंची; रोहित बोले- बस मुकाबला शुरू होने का है इंतजार February 02, 2022 at 01:14AM