Tuesday, January 18, 2022

भारत में रहे फ्लॉप तो पहुंचे USA, BBL में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने उनमुक्त चंद January 18, 2022 at 12:18AM

नई दिल्ली 2012 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप (Under-19 World Cup) जिताने वाले उनमुक्त चंद बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस टी-20 लीग में मेलबर्न रेनगेड्स के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आज डेब्यू किया। होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ मेलबर्न रेनगेड्स ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मंगलवार को मौका दिया। IPL में उन्मुक्त चंद दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के लिए खेले, लेकिन प्रभावित करने में असफल रहे। बीते साल संन्यास लेने के बाद उनमुक्त अमेरिका चले गए और वहां माइनर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के बूते उन्हें यह मौका मिला। महज 52 गेंदों में ठोका था शतकअमेरिका में में की ओर से उनमुक्त ने सिर्फ 69 गेंदों में ताबड़तोड़ 132 रन ठोक डाले थे। दिल्ली के रहने वाले इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के बूते उनकी टीम ने ऑस्टिन एथलेटिक्स को छह विकेट से रौंदा था। उनमुक्त चंद ने महज 52 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया था। 191 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पिटाई करने वाले 28 साल के इस खिलाड़ी ने 15 चौके और 7 छक्के लगाए थे। मतलब उनमुक्त ने छक्के-चौकों से ही 102 रन बना डाले थे। टूर्नामेंट में उनमुक्त चंद की पहली शतकीय पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बुमराह के बाद केएल ने भी ठोका टेस्ट में कप्तानी:बोले- देश की कप्तानी करना सम्मान की बात, अगर मौका मिला तो मैं टीम को आगे ले जाऊंगा January 18, 2022 at 12:53AM

मेरे सुपरहीरो, हमेशा मेरे कप्तान रहोगे : मोहम्मद सिराज का विराट कोहली के लिए इमोशनल मेसेज January 17, 2022 at 10:04PM

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) उभरते हुए तेज गेंदबाज ने विराट कोहली को अपना ‘सुपरहीरो’ बताते हुए कहा है कि वह हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। कोहली ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है। सिराज ने सोशल मीडिया पर कोहली को उनकी क्षमता पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सुपरहीरो। आपसे मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिए कितना भी धन्यवाद दूं, कम है। आप हमेशा मेरे बड़े भाई रहे। मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।’ सिराज ने कोहली की कप्तानी में टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया। वह आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम में भी कोहली की कप्तानी में खेलते हैं। पिछले साल कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया। सिलेक्टर्स का तर्क था कि वह वाइट बॉल के फॉर्मेट से एक ही कप्तान चाहते हैं। कोहली भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान है। महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी लेने के बाद उन्होंने 68 मैचों में से 40 टेस्ट मैच जीते हैं। उनकी जीत का औसत 58.82 रहा है। टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली की पहली जीत 2015 में श्रीलंका के खिलाफ हासिल की। भारत ने 22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद भारत ने साल 2018 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती थी। भारत ने वेस्टइंडीज में सीरीज जीती और टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का मुकाम हासिल किया। कोहली की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर खेले 31 टेस्ट मैच में से 24 मैच जीते और सिर्फ दो मैच हारे।

अहमदाबाद के बाद लखनऊ ने भी 3 प्लेयर्स खरीदे:केएल को मिलेंगे 15 करोड़, पंजाब से 4 करोड़ ज्यादा, कप्तान भी बनाया जा सकता है; स्टोइनिस और बिश्नोई भी जुड़े January 17, 2022 at 11:05PM