Wednesday, November 10, 2021
Video: जीत रहा था इंग्लैंड तभी आया नीशम का तूफान, एक ओवर में पलट गया पासा November 10, 2021 at 08:19AM
अबू धाबीन्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। उसकी फाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 नवंबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ंत होगी। पहले सेमीफाइनल में 16वें ओवर तक इंग्लैंड टीम भारी दिख रही थी, लेकिन 17वें ओवर में ने ऐसी तूफानी बैटिंग की कि न्यूजीलैंड ने पासा पलट दिया। 17वां ओवर करने आए क्रिस जॉर्डन को नीशम ने टारगेट करते हुए 2 छक्के और एक चौका उड़ाया। इस ओवर में कुल 23 रन बने। नीशम ने पहली गेंद को स्क्वेयर लेग पर छक्का जड़ा तो तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री से बार पहुंचाया। इसके अलावा इस ओवर में 2 वाइड और 2 लेग बाई के रूप में 4 अतिरिक्त रन भी बने। यहां से मैच का रुख बदल चुका था। नीशम ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिर आदिल राशिद को छक्का उड़ाया। इसके बाद डैरिल मिचेल ने चौथी गेंद पर सिक्स लगाते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर से 14 रन बने। हालांकि, नीशम आखिरी गेंद पर आउट हो गए, लेकिन मैच का मिचेल ने मैच का रुख नहीं मुड़ने दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स के द्वारा किए गए 19वें ओवर में 2 छक्के और एक चौका उड़ाते हुए टीम को 6 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय दो विकेट पर 13 रन था लेकिन मिचेल ने 47 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने डेवॉन कॉन्वे (38 गेंदों पर 46 रन, पांच चौके, छक्का) ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े। जेम्स नीशम ने 11 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 27 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की।
World T20: न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप की हार का लिया बदला, इंग्लैंड को हरा पहुंचा फाइनल में November 10, 2021 at 07:40AM
अबू धाबीन्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। इस जीत के साथ ही उसने वनडे वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में बाउंड्री काउंट के आधार पर मिली हार का बदला भी ले लिया है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 166 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 167 रन बनाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच के हीरो रहे मिचेल (47 गेदों में नाबाद 72), डेवॉन कॉन्वे (46 रन) और जिमी नीशम (11 गेंदों में 27 रन), जिन्होंने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। इससे पहले मोईन अली के शुरू में संघर्ष करने के बाद आखिरी क्षणों की तेजतर्रार पारी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर 24 गेंदों पर 29 रन ही बना पाये लेकिन मोईन (37 गेंदों पर नाबाद 51 रन, तीन चौके, दो छक्के) और डाविड मलान (30 गेंदों पर 41 रन, चार चौके, एक छक्का) ने तीसरे विकेट के लिये 63 रन जोड़कर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभायी। केन विलियमसन ने सात गेंदबाजों को आजमाया जिनमें से टिम साउदी, एडम मिल्न, जेम्स नीशाम और ईश सोढ़ी ने एक एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने टॉस गंवाया और वह पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे। जैसन रॉय चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे और उनकी अनुपस्थिति में बटलर के साथ पारी का आगाज करने वाले जॉनी बेयरस्टॉ (17 गेंदों पर 13 रन) छठे ओवर में आउट होने से पहले केवल एक विश्वसनीय शॉट लगा पाये थे। बटलर के दो दर्शनीय चौकों और पांच अतिरिक्त रन की मदद से इंग्लैंड ने बोल्ट के पारी के चौथे ओवर में 16 रन बटोरे थे लेकिन मिल्न (31 रन देकर एक) ने गेंद थामते ही बेयरस्टॉ को पवेलियन भेज दिया। विलियमसन ने बेयरस्टॉ के कवर ड्राइव डाइव लगाकर बड़ी खूबसूरती से कैच में बदला। इंग्लैंड पावरप्ले में 40 रन तक ही पहुंच पाया। विलियमसन ने इसके तुरंत बाद दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया। इसका उन्हें तब फायदा मिला जब लेग स्पिनर सोढ़ी (32 रन देकर एक) ने बटलर को पगबाधा आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलायी। बटलर रिवर्स स्वीप से चूक गये थे और उन्होंने साथ में एक रिव्यू भी गंवा दिया। मलान की टाइमिंग गजब थी और उनका प्रिय शॉट कवर ड्राइव उससे भी अधिक आकर्षक, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में भी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की छूट नहीं दी। दूसरे छोर पर मोईन अली संघर्ष कर रहे थे और ऐसे में रन गति तेज करने की दरकार थी। मलान ने साउदी (24 रन देकर एक) पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद बल्ले का किनारा लेकिर विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के दस्तानों में समा गयी। विलियमसन ने डेथ ओवरों में सोढ़ी को गेंद सौंपने का जुआ खेला। मोईन ने उनकी एक गेंद को हॉफ वॉली पर लेकर 92 मीटर लंबा छक्का लगाया और मिल्न की शार्ट पिच गेंद को मिडविकेट पर छह रन के लिये भेजा। इस ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (10 गेंदों पर 17 रन) ने भी गगनदायी छक्का लगाया। जेम्स नीशाम ने लिविंगस्टोन को आउट किया लेकिन मोईन उन पर चौका लगाकर टी20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)