Monday, November 8, 2021

पाकिस्तान से हार और T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना... जानें, भावुक कोहली क्या-क्या बोले November 08, 2021 at 07:47AM

दुबईभारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में अपने अंतिम मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराने के बाद टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के कारण निराश दिखे लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अपने काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है। कोहली पिछले काफी समय से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं और मौजूदा टी20 विश्व कप से पहले ही उन्होंने घोषणा कर दी थी कि इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित की 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल (36 गेंद में नाबाद 54, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 86 रन की साझेदारी की बदौलत 28 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की। राहुल ने सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में नाबाद 25 रन) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अटूट साझेदारी की। जडेजा (16 रन पर तीन विकेट), अश्विन (20 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नामीबिया की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद कोहली से जब आखिरी मैच में कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो राहत महसूस कर रहा हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि यह सम्मान की बात है लेकिन चीजों को सही नजरिए से देखना होगा। यह मेरे लिए काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है। पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो कड़ा क्रिकेट खेला जिसका शरीर पर काफी असर पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह काफी अच्छा रहा, खिलाड़ियों का शानदार समूह और हमने टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम काफी आगे तक नहीं गए लेकिन टी20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया।’ कोहली ने कहा कि अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शुरुआती लगभग दो ओवर अच्छे रहते तो चीजें अलग हो सकती थी। उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में अधिक अंतर नहीं होगा। अगर आप पहले दो मैचों में शुरुआती लगभग दो ओवर में अधिक जज्बे के साथ खेलते तो चीजें अलग हो सकती थी। जैसा कि मैंने कहा कि हमने पर्याप्त साहस नहीं दिखाया। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाए।’ मुख्य कोच और अन्य सहयोगी स्टाफ के टीम के साथ अंतिम मुकाबले के बाद कोहली ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘इन सभी लोगों को धन्यवाद, इन वर्षों में उन्होंने शानदार काम किया और टीम को एकजुट रखा। टीम के आसपास शानदार माहौल रहा, वे हमारे बड़े परिवार का विस्तार हैं। उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। हम सभी की ओर से उन सभी को धन्यवाद।’ सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका देने पर कोहली ने कहा, ‘सूर्य को क्रीज पर बिताने के लिए काफी समय नहीं मिला और मैंने सोचा कि यह उसके लिए अच्छी याद रहेगी। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आप विश्व कप से कुछ अच्छी यादें लेकर जाना चाहते हो।’ नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने कहा कि उन्होंने मैचों के बीच कम समय के कारण इस अनुभव का लुत्फ नहीं उठाया लेकिन स्वदेश लौटने पर वे महसूस कर पाएंगे कि उन्होंने कितना शानदार काम किया। इरासमस ने कहा, ‘मैचों के बीच तेजी से उतार चढ़ाव देखने को मिला जिससे हम इस अनुभव का लुत्फ नहीं उठा पाए। स्वदेश लौटने पर हम महसूस कर पाएंगे कि हमने शानदार क्रिकेट खेला। व्यक्तिगत खिलाड़ी और टीम के रूप में हमारे पास काफी सकारात्मक पक्ष हैं और हमारे लिए यह अनुभव शानदार रहा। अगर हम अगले चरण पर जाना चाहते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी बुनियाद है।’ इरासमस ने कहा कि वे अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर उत्सुक हैं। नामीबिया को सुपर 12 चरण में जगह बनाने के कारण सीधे पहले दौर में क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘(अगले साल विश्व कप में खेलना) यह एक और शानदार चीज है जिसे लेकर हम उत्सुक हैं। हम संभवत: नामीबिया में क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।’ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए जडेजा ने कहा कि उन्होंने गेंदबाजी करने का पूरा लुत्फ उठाया। जडेजा ने कहा, ‘एक गेंदबाज के रूप में आज मैंने गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाया। गेंद सूखी थी इसलिए मैंने सूखी गेंद से गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। कुछ गेंद टर्न कर रही थी और कुछ सीधी जा रही थी जिससे बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही थी।’ अश्विन के साथ गेंदबाजी करने पर जडेजा ने कहा, ‘मैं उनके साथ गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाता हूं, मैं 10 साल से उनके साथ खेल रहा हूं। वह सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आईपीएल में भी उसने ऐसा किया।’ कोहली की कप्तानी पर जडेजा ने कहा, ‘विराट ने शानदार कप्तानी की और मैं उनके साथ भी 10 से 12 साल से खेल रहा हूं। मैंने हमेशा उनकी कप्तानी का लुत्फ उठाया। वह सकारात्मक और आक्रामक है जो एक खिलाड़ी के रूप में आप चाहते हैं।’ मुख्य कोच शास्त्री सहित सहयोगी स्टाफ के टीम के साथ अंतिम मैच पर जडेजा ने कहा, ‘उन्होंने सहयोगी स्टाफ के रूप में सात से आठ साल में शानदार काम किया है और हमने उनके साथ काम करने का लुत्फ उठाया।’

विराट कोहली ने अंतिम मैच में किया ऐसा काम, लोग कर रहे वाह-वाह... November 08, 2021 at 08:02AM

नई दिल्ली विराट कोहली आखिरी बार नामीबिया के खिलाफ टी20 में कप्तानी करते हुए दिखाई दिए। कोहली ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि टी20 विश्व कप 2021 के बाद वह इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। टीम इंडिया ने कोहली को जीत से विदाई दी। विराट बतौर कप्तान बैटिंग के लिए क्रीज पर नहीं उतरे। उन्होंने अपनी जगह सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए भेजा जो अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलने उतरे। सोशल मीडिया पर लागों ने कोहली की तारीफों के पूल बांधे। फैंस विराट के टी20 रेकॉर्ड को लेकर खूब तारीफ करते हुए नजर आए। यह मैच रवि शास्त्री के लिए भी बतौर कोच आखिरी रहा। शास्त्री का कार्यकाल विश्व कप तक था। इस मैच को भारत ने 9 विकेट से अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने 19 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे। कोहली के इस फैसले को देख सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहवाही हो रही है। कोहली की कप्तानी का रेकॉर्ड भी जानिए विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 49 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 29 गेम जीते हैं, 16 हारे हैं, जबकि उनमें से 4 मैच बेनतीजा रहा। एक कप्तान के रूप में, विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे अधिक 1489 रन T20I रन बनाए। वह एमएस धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल T20I कप्तान भी हैं, जिन्होंने 42 जीत हासिल की थी। बतौर कप्तान कैसे बल्लेबाज रहे कोहलीविराट कोहली ने कप्तान के रूप में सिर्फ 30 पारियों में 1000 T20I रन बनाए, जो दुनिया में सबसे तेज है। वह एकमात्र भारतीय कप्तान भी हैं, जिन्होंने टी-20i में हर सेना देश को अपने पिछवाड़े में हराया है। भारत ने न्यूजीलैंड में 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में 2-1 का अंतर था। विराट के टीम चयन, पक्षपात और मैदान पर उनकी आक्रामक तेवर को लेकर काफी बहस हुई है। लेकिन, अगर आंकड़ों पर विचार किया जाए, तो वह भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। मौजूदा विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय टीम ने आखिर के तीनों मैच जीते। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक ग

हमसे ज्यादा दुखी कोई नहीं होगा... कैप्टन विराट कोहली ने ट्वीट कर बयां की दिल की बात November 08, 2021 at 08:38AM

नई दिल्ली भारत ने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 9 विकेट से हराकर आईसीसी 2021 से जीत के साथ विदाई ली। इस जीत से हालांकि (Virat Kohli) खुश नजर नहीं आए, क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। दुबई में खेले गए आखिरी लीग मैच में नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 132 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 28 गेंद बाकी रहते 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जीत के बाद कोहली ने ट्विटर हैंडल से 4 तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ' हम एक साथ मिलकर अपने लक्ष्य को हासिल करने निकले थे। दुर्भाग्यवश हम इसे हासिल नहीं कर सके। हमसे ज्यादा कोई निराश नहीं होगा। आप सभी का सपॉर्ट शानदार रहा। हम इसके लिए आपके आभारी हैं। हमारा लक्ष्य मजबूत होकर वापसी करना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।' कोहली पिछले काफी समय से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं और मौजूदा टी20 विश्व कप से पहले ही उन्होंने घोषणा कर दी थी कि इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। 'यह मेरे लिए काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है' कोहली से जब आखिरी मैच में कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो राहत महसूस कर रहा हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि यह सम्मान की बात है लेकिन चीजों को सही नजरिए से देखना होगा। यह मेरे लिए काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है। पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो कड़ा क्रिकेट खेला जिसका शरीर पर काफी असर पड़ता है। यह काफी अच्छा रहा, खिलाड़ियों का शानदार समूह और हमने टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम काफी आगे तक नहीं गए लेकिन टी20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया।' 'हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाएं।' कोहली ने कहा कि अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शुरुआती लगभग दो ओवर अच्छे रहते तो चीजें अलग हो सकती थी। भारत को पाकिस्तान ने पहले मैच में 10 विकेट से जबकि न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया था। बकौल कोहली, 'टी20 क्रिकेट में अधिक अंतर नहीं होगा। अगर आप पहले दो मैचों में शुरुआती लगभग दो ओवर में अधिक जज्बे के साथ खेलते तो चीजें अलग हो सकती थी। जैसा कि मैंने कहा कि हमने पर्याप्त साहस नहीं दिखाया। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाएं।' 'हम सभी की ओर से उन सभी को धन्यवाद' मुख्य कोच रवि शास्त्री और अन्य सहयोगी स्टाफ के टीम के साथ अंतिम मुकाबले के बाद कोहली ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'इन सभी लोगों को धन्यवाद, इन वर्षों में उन्होंने शानदार काम किया और टीम को एकजुट रखा। टीम के आसपास शानदार माहौल रहा, वे हमारे बड़े परिवार का विस्तार हैं। उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। हम सभी की ओर से उन सभी को धन्यवाद।' ...इसलिए सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका देने पर कोहली ने कहा, 'सूर्य को क्रीज पर बिताने के लिए काफी समय नहीं मिला और मैंने सोचा कि यह उसके लिए अच्छी याद रहेगी। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आप विश्व कप से कुछ अच्छी यादें लेकर जाना चाहते हो।'

World T20: कोहली-शास्त्री युग का अंत, टीम इंडिया ने दी धांसू जीत से विजयी विदाई November 08, 2021 at 07:04AM

दुबईभारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया पर 9 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ न केवल टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान को समाप्त किया बल्कि अपने कप्तान (कप्तान के तौर पर आखिरी मैच, खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहेंगे) और हेड कोच रवि शास्त्री को विजयी विदाई भी दी। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो रवि शास्त्री का कार्यकाल इस टूर्नामेंट के साथ खत्म हो गया। मैच में नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में रोहित (56) और केएल राहुल (54*) की तूफानी हाफ सेंचुरी के दम पर भारत ने यह मैच 15.2 ओवरों में जीत लिया। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित की 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल (36 गेंद में नाबाद 54, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 86 रन की साझेदारी की बदौलत 28 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की। राहुल ने सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में नाबाद 25 रन) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अटूट साझेदारी की। मैन ऑफ द मैच जडेजा (16 रन पर तीन विकेट), अश्विन (20 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नामीबिया की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। नामीबिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसकी ओर से डेविड वाइसी (26) तथा सलामी बल्लेबाज स्टीफन बार्ड (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे। भारत ने हालांकि 17 अतिरिक्त रन भी दिए जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर भाग्यशाली रहे जब शॉर्ट फाइन लेग पर उनका कैच छूट गया और गेंद चार रन के लिए चली गई। दुर्भाग्यशाली गेंदबाज रूबेन ट्रंपलमैन रहे। रोहित ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए वाइसी का स्वागत चौके और छक्के के साथ किया। रोहित ने ट्रंपलमैन पर चौके के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धिक हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज पर चौका और छक्का जड़ा जबकि राहुल ने वाइसी की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। भारत ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए। रोहित ने स्मिट पर चौका और फिर एक रन के साथ 31 गेंद में 24वां अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने जेन फ्राइलिंक पर छक्का जड़ा जबकि रोहित भी इसी तेज गेंदबाज पर छक्का मारने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और विकेटकीपर जेन ग्रीन कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव ने भी आते ही जेन निकोल लॉफ्टी ईटन पर चौका जड़ा और उनके अगले ओवर में भी गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। भारत के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। राहुल और सूर्यकुमार दोनों ने ट्रंपलमैन पर चौके मारे। भारत को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और राहुल तथा सूर्यकुमार ने भारत को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। राहुल ने इस बीच लॉफ्टी ईटन की गेंद पर एक रन के साथ 35 गेंद में अर्धशतक भी पूरा किया। भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में अपने 50वें और अंतिम मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद माइकल वान लिंगेन (14) ने दूसरे ओवर में बुमराह पर दो चौके जबकि स्टीफन बार्ड (21) ने मोहम्मद शमी पर छक्का जड़कर टीम को सकारात्मक शुरुआत दिलाई। लिंगेन हालांकि बुमराह की उछाल लेती गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में मिड आफ पर शमी को आसान कैच दे बैठे। जडेजा ने अगले ओवर में क्रेग विलियम्स को खाता खोले बिना ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराया। पावर प्ले में नामीबिया ने दो विकेट पर 34 रन बनाए। बार्ड ने जडेजा पर अपना पहला चौका जड़ा लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इसी ओवर में उन्हें पगबाधा कर दिया। अश्विन ने जेन निकोल लॉफ्टी ईटन (05) को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराने के बाद कप्तान गेराहार्ड इरासमस (12) को पंत के हाथों कैच कराके नामीबिया का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन किया। जडेजा की गेंद पर रोहित ने कवर में जेजे स्मिट (09) का शानदार कैच लपका जबकि अश्विन ने जेन ग्रीन (00) को बोल्ड किया। नामीबिया के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ। वाइसी भी इसके बाद बुमराह का शिकार बने जिससे नामीबिया की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाने में नाकाम रही। वाइसी ने 25 गेंद की पारी में दो चौके जड़े। रूबेन ट्रंपलमैन (छह गेंद में नाबाद 13) और जेन फ्राइलिंक (नाबाद 15) ने नामीबिया का स्कोर 130 रन के पार पहुंचाया।