Monday, October 25, 2021

आ गई हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट, कितनी गंभीर है भारतीय ऑलराउंडर की चोट October 25, 2021 at 08:54AM

दुबई वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय खेमे में पहली खुशखबरी आई है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अब फिट हो चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान पंड्या अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे, उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की थी। अब इस ऑलराउंडर की चोट पर अपडेट आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों की माने तो हार्दिक अब पहले से बेहतर हैं। सावधानी के लिए स्कैन किया गया था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट अपने इस खिलाड़ी को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता था। भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है। पंड्या ने पाक के खिलाफ आठ गेंद में 11 रन बनाए थे। याद हो कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में हराया। पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम को 151 के स्कोर पर रोका। इसके बाद उसके कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कमाल का खेल दिखाया। पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक की फिटनेस पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। हार्दिक ने खुद मैच से पहले अपनी फिटनेस पर कहा था कि वह इस मैच में तो बोलिंग नहीं करेंगे। हालांकि शनिवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं भी करते हैं तो भी वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए नंबर छह पर काफी उपयोगी हैं।

मारो मुझे मारो...बोलने वाला पाकिस्तानी फैन का VIDEO फिर वायरल, आप भी देखिए October 25, 2021 at 08:14AM

नई दिल्ली 'वक्त बदल गए...जज्बात बदल गए, मारो मुझे मारो।' यह वीडियो तो आपने दो साल पहले खूब देखे होंगे जब पाकिस्तानी फैन मोमिन के आंसू रूक नहीं रहे थे लेकिन अब उसी पाकिस्तानी फैन एक दूसरा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पाकिस्तान ने रविवार को टी20 विश्व कप 2021 में भारत को पहली बार मात दी। दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 सुपर 12 चरण के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली। इस जीत से पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें मोमिन यह कहते हैं, ' और इस दफा तो वाकई में मेरे वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, हालात बदल दिए। 10 विकेटों से यार। मतलब जीतने का एक तरीका होता है। मतलब इतनी बुरी तरह हराया यार। अब रेकॉर्ड तोड़ना था तो ऐसे तो हराना था ना।' पाकिस्तानी फैन के इस वीडियो को देख एक फैन ने लिखा, ' ये बंदा अपनी अलग ही दुनिया में जी रहा है तो दूसरे यूजर ने बीसीसीआई को टैग करते हुए कॉमेंट किया, ' हे भगवान, आईसीसी भी ट्रोल कर रहा है।' एक अन्य फैन ने कहा, ' पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अभी एक मैच जीता है। टूर्नामेंट नहीं। यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट जीतना चाहता है तो उसे दोबारा टीम इंडिया से भिड़ना होगा।' 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद मोमिन का डायलॉग हुआ था फेमस साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा के बल्ले से 140 रन निकले थे वहीं कप्तान विराट कोहली ने 77 जबकि केएल राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी। इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद मोमिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह हालात और जज्बात वाला डायलॉग बोलते हुए नजर आए थे। पाकिस्तान ने 151 रन पर भारत को रोका पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को 151 रन पर रोक दिया। इसके बाद उसने 13 गेंद बाकी रहते बिना कोई नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्न्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बीच अटूट साझेदारियों के दम पर पाक ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। भारत और पाक छठी बार टी20 विश्व कप में आमने सामने थे इससे पहले भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 5 बार हराया था। दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप में यह छठी भिड़ंत थी। वनडे विश्व कप में भी

मुजीब-राशिद की फिरकी का चला जादू, अफगानिस्तान की T20 में सबसे बड़ी जीत October 25, 2021 at 07:16AM

शारजाह अनुभवी नजीबुल्लाह जादरान की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा ऑफ के पांच विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने क्वालीफायर्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कॉटलैंड को 130 रन से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत की। अफगानिस्तान ने सुपर 12 के ग्रुप दो के इस मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 190 रन बनाए और फिर क्वालीफायर्स में बांग्लादेश जैसी टीम को हराने वाले स्कॉटलैंड को 10.2 ओवर में 60 रन पर ढेर कर दिया। टी20 विश्व कप में यह ज्वाइंट रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत है अफगानिस्तान की यह रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी जीत है जबकि टी20 विश्व कप में यह संयुक्त रूप से दूसरी बड़ी जीत है। दरान ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 59 रन बनए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज (37 गेंदों पर 42 रन, एक चौका, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिये 87 रन जोड़े। इससे पहले सलामी बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजई ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 44 रन की धमाकेदार पारी खेली। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के सामने टेके घुटने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों के पास अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण का कोई जवाब नहीं था। मुजीब ने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिये। इसके बाद लेग का जादू चला जिन्होंने नौ रन देकर चार विकेट हासिल किये। एक विकेट तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने लिया। स्कॉटलैंड के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। पिच धीमी थी, स्पिनरों के अनुकूल थी और अफगानिस्तान के पास विश्वस्तरीय स्पिनर थे। मुजीब ने पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में कहर बरपाया। वह हैट्रिक से चूक गये लेकिन उन्होंने इस ओवर में कप्तान काइल कोएट्जर (10), अनुभवी कैलम मैकलॉयड और रिची बैरिंगटन को पवेलियन भेजा। मुजीब के बाद राशिद ने दिखाया कमाल मुजीब ने इसके बाद स्कॉटलैंड की तरफ से सर्वाधिक 25 रन बनाने वाले जार्ज मुन्से को बोल्ड किया और फिर मार्क वॉट (एक) के रूप में अपना पांचवां विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद राशिद ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटा जिनमें क्रिस ग्रीव्स (12) भी शामिल थे जो दोहरे अंक में पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट लेकर स्कॉटलैंड की पारी का अंत किया। इससे पूर्व पिछले विश्व कप के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 82.61 प्रतिशत मैच जीतने वाले अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। जजई और मोहम्मद शहजाद (15 गेंदों पर 22 रन) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर पावरप्ले के ओवरों का पूरा फायदा उठाया। जजई ने इस बीच माइकल लीस्क और ब्रैडली व्हील पर छक्के भी जमाए। शहजाद का लीस्क पर लगाया गया छक्का 79 मीटर दूर गया था, लेकिन साफयान शरीफ (33 रन देकर दो) पर वह सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाये और डीप मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। जजई भी अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये और बायें हाथ के स्पिनर मार्क वॉट (23 रन देकर एक) की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में समा गई। जादरान और गुरबाज ने संभाली जिम्मेदारी सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद अनुभवी जादरान और गुरबाज ने बखूबी जिम्मा संभाला। गुरबाज ने क्रिस ग्रीव्स, जोश डेवी से लेकर ब्रैड व्हील तक सभी की गेंद छह रन के लिये भेजी जबकि जादरान ने जब तब गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाया और फिर शरीफ की गेंद पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया और फिर वॉट का गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा। गुरबाज ने हालांकि डेवी की फुलटॉस को एक्स्ट्रा कवर पर उछाल दिया जिससे वह अर्धशतक से चूक गए। जादरान ने हालांकि 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शरीफ की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दिया। कप्तान मोहम्मद नबी 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

शमी के खिलाफ भद्दे कॉमेंट्स पर फेसबुक का ऐक्शन, गद्दार-देशद्रोही कह रहे थे लोग October 25, 2021 at 08:06AM

नई दिल्लीयूएई-ओमान में जारी वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय को अभद्र कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। इंटरनेट यूजर्स ने उनके लिए गद्दार, देशद्रोही जैसे घटिया शब्दों तक का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब फेसबुक ने उन सारी आपत्तिजनक टिप्पणियों को डिलिट कर दिया है। फेसबुक ने बयान में कहा कि किसी को भी, कहीं भी दुर्व्यवहार का अनुभव नहीं होना चाहिए। हम अपने प्लेटफॉर्म पर इसे नहीं चाहते। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने भारतीय क्रिकेटर पर दुर्व्यवहार का निर्देश देने वाली टिप्पणियों को हटाने के लिए तुरंत उपाय शुरू किए और हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेंगे जो हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करते हैं।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने हाल ही में धमकाने और उत्पीड़न पर अपनी नीति को अपडेट किए जाने की घोषणा की है जो सभी सार्वजनिक डेटा की सुरक्षा बढ़ाती है।’ विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत निराशाजनक रूप से की, क्योंकि उसने अपना पहला मुकाबला 10 विकेट से गंवा दिया। इस मैच में शमी 3.5 ओवर में 43 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में उभरे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोलरों ने उनके निम्न प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा। फेसबुक लोगों की संरक्षित विशेषताओं जाति, धर्म, राष्ट्रीयता या यौन रुझान के आधार पर हमलों की अनुमति नहीं देता है। इसमें घृणास्पद संदर्भ में उपयोग किए जाने पर इमोजी का उपयोग भी शामिल है। कहा गया है कि प्लेटफॉर्म पर बदमाशी और उत्पीड़न की अनुमति नहीं है, लेकिन जब ऐसा होता है, तो कंपनी इसे बहुत गंभीरता से लेती है। अतीत और वर्तमान के कई क्रिकेटर भी शमी के समर्थन में सामने आए, जिन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक और घृणित टिप्पणियां मिलीं। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘जब हम टीम इंडिया का समर्थन करते हैं, तो हम टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का समर्थन करते हैं। मोहम्मद शमी। एक प्रतिबद्ध, विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। उनके पास किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह एक छुट्टी का दिन था। मैं शमी और टीम इंडिया के पीछे खड़ा हूं।’ पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘मोहम्मद शमी पर ऑनलाइन हमला चौंकाने वाला है और हम उनके साथ खड़े हैं। वह एक चैंपियन हैं और जो कोई भी भारत की टोपी पहनता है, उसके दिल में किसी ऑनलाइन भीड़ से कहीं ज्यादा भारत है। आपके साथ हूं शमी। अगले मैच में दिखा दो जलवा।’