Saturday, October 23, 2021
आज सड़कों पर पसर जाएगा सन्नाटा, अरे भई! टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान का मैच जो है October 23, 2021 at 02:42PM
नई दिल्ली अमूमन रविवार की शाम सड़कों व बाजार में पर बहुत चहल-पहल रहती है, लेकिन आज नहीं होगी। आज सड़कों का सन्नाटा पसर जाएगा, क्योंकि आज खेला जाएगा क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्तों की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उनमें बहुत कम खेल गतिविधियां होती हैं। ऐसे में जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होती हैं तो दर्शकों का उत्साह भी बुलंदियों पर होता है। आईसीसी से लेकर प्रसारक तक इस मैच से मोटी कमाई करने पर ध्यान देते हैं। खिलाड़ी भले ही कहते रहे हैं कि यह उनके लिए एक अन्य मैच की तरह है लेकिन इस बात को वे भी अच्छी तरह से जानते हैं कि इस एक मुकाबले में लचर प्रदर्शन वर्षों तक उन्हें सालता रह सकता है। धोनी की मौजूदगी ही काफी: टी20 वर्ल्ड कप के 2007 में शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांचों मैच में पराजित किया है और विराट कोहली की टीम यह विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में सभी मैच महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जीते जो मेंटर (मार्गदर्शक) के तौर पर कोहली का साथ देने के लिए यहां हैं। धोनी की उपस्थिति ही बाबर आजम और उनके साथियों की सिरदर्द बढ़ाने के लिए पर्याप्त है। मिथक तोड़ने की जिम्मेदारी: भारत की तुलना में पाकिस्तान पर अधिक दबाव होगा। शाहीन अफरीदी, रिजवान, हारिस रऊफ और बाबर जैसे खिलाड़ियों पर न सिर्फ एक विश्वस्तरीय टीम के खिलाफ विश्व कप से जुड़ा मिथक तोड़ने की जिम्मेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है और ऐसे में भारत के खिलाफ मैच उसमें कुछ जीवन भर सकता है लेकिन यह आसान नहीं होगा। बाबर का सबसे बड़ा मैच: पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ी कप्तान बाबर हैं जो तीनों प्रारूपों में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम की कमान संभालने का बाद बाबर के करियर का यह सबसे बड़ा मुकाबला होगा। ऐसा दबाव उन्होंने इससे पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। बाबर अच्छी तरह जानते हैं कि भारत की यह टीम बहुत मजबूत है और विश्व कप में भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल है। वह यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मुकाबले में बुरी हार उन्हें हीरो से जीरो बना सकती है। भारत के लिए ये तीन होंगे ट्रंप कार्ड केएल राहुल: टॉप फॉर्म में चल रहे इस भारतीय ओपनर पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इनका बल्ला चला तो दूसरे छोर पर खड़े रोहित को लंबी पारी खेलने का मौका मिल जाएगा। यानी एक विशाल स्कोर की मजबूत नींव पक्की हो जाएगी। जसप्रीत बुमराह: मौजूदा दौर में इनसे खतरनाक बोलर कोई दूसरा नहीं। इनके चार ओवर के लिए पाकिस्तान जरूर कोई रणनीति के साथ उतरेगा। वे नहीं चाहेंगे कि बुमराह को शुरुआती विकेट मिले। यदि ऐसा हुआ तो फिर बुमरा को हावी होने से कोई नहीं रोक सकेगा। ऋषभ पंत: बाएं हाथ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज का पाकिस्तान के खिलाफ यह पहला मुकाबला होगा। बड़े मैच और बड़ी टीमों के खिलाफ जोरदार खेल दिखाने का जज्बा रखने वाले पंत गेंद का नक्शा बिगाड़ने को बेताबो होंगे। पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों से रहना होगा बचकर मोहम्मद रिजवान: यह पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले एक साल में टी20 इंटरनैशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज है। रिजवान का विकेट अहम होगा। अगर इन्हें जल्दी पविलियन नहीं भेजा तो मुश्किल बढ़ सकती है। बाबर आजम: इसमें कोई शक नहीं इस मुकाबले में बाबर पाकिस्तानी बल्लेबाजी के रीढ़ साबित हो सकते हैं। अगर यह क्रीज पर ठहर गए तो फिर इनके ईर्द-गिर्द अन्य बल्लेबाज के बड़ा स्कोर आसानी से टांग देंगे। इन्हें आउट करने के लिए विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा। मोहम्मद हफीज: भारत के खिलाफ खेलने का लंबा अनुभव है और उस अनुभव के बूते हफीज टीम इंडिया को एक बार फिर परेशान कर सकते हैं। इनकी ऑफ ब्रेक बोलिंग भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है।
VIDEO: हवा में लगाई छलांग और एक हाथ से लपका कैच, देखें अकील हुसैन का कमाल October 23, 2021 at 08:23AM
नई दिल्ली इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC Men's ) सुपर 12 के दूसरे मैच में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। विंडीज की ओर से दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रखे गए 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 8. 2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। इंग्लैंड () की ओर से स्पिनर आदिल रशीद ने सिर्फ 2 रन देकर 4 कैरेबियाई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा वहीं विंडीज की ओर से स्पिनर अकीज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। विंडीज टीम हारी जरूर लेकिन अकील हुसैन (Akeal Hosein) ने अपनी कमाल की फील्डिंग से दिल जीत लिया। दरअसल, हुआ यूं कि जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी उस समय मोईन अली के आउट होने के बाद क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingtone) उतरे थे। इंग्लैंड की पारी का 7वां ओवर अकील लेकर आए। स्ट्राइक पर थे लिविंगस्टोन। अकील की इस ओवर की पहली गेंद को लिविंगस्टोन ने मिडऑफ की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद जमीन से थोड़ा हवा में थी। अकील ने अपनी बायीं ओर फुल लैंथ डाइव लगाकर जमीन से कुछ ऊपर गेंद को लपक लिया। अंपायर को लगा कि गेंद जमीन को छू गई है इसलिए उन्होंने तीसरे अंपायर की मदद ली, लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद जमीन से नहीं लगी है और लिविंगस्टोन को पवेलियन भारी मन से पवेलियन लौटना पड़ा। अकील के इस बेहतरीन कैच का वीडियो आईसीसी (ICC) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है जिसे फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने सीजन का बेस्ट कैच करार दिया। यह मुकाबला विंडीज बल्लेबाजों और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच था यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच बताया जा रहा था लेकिन दुनिया भर में टी20 लीगों में धूम मचाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाजों ने निराश किया। पूरी टीम 15 ओवर के भीतर 55 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवाते चले गए। वे क्रिकेट का यह मूलभूत सिद्धांत भूल गए कि जब चौके छक्के लगाने मुश्किल हों तो स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है। विंडीज की टीम अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर आउट हुई इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया । वेस्टइंडीज की टीम अपने दूसरे न्यूनतम टी20 स्कोर पर आउट हो गई। उसका न्यूनतम टी20 स्कोर 45 रन है जो 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ही बना था। टी20 विश्व कप में यह 39 और 44 (दोनों नीदरलैंड) के बाद तीसरा न्यूनतम स्कोर है।
Subscribe to:
Posts (Atom)