Thursday, September 30, 2021

फिर दिखा धोनी का पुराना रूप, मैच की 10 तस्वीरें:धोनी बैटिंग कर रहे थे और जीत के लिए चाहिए थे 2 रन, फैंस सिक्सर-सिक्सर चिल्लाने लगे तो माही ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल याद दिला दी September 30, 2021 at 03:41PM

IPL फेज-2 KKR Vs PBKS फैंटेसी-11 गाइड:पंजाब के पास हैं पावर हिटर्स, KKR के बॉलर्स भी कर रहे कमाल; सुनील नरेन को कप्तान बनाकर हो सकता है फायदा September 30, 2021 at 03:40PM

क्रिस गेल ने पंजाब को दिया बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मैच से पहले छोड़ा IPL September 30, 2021 at 09:20AM

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के प्लेऑफ के लिए जोर लगा रही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बड़ा झटका लगा है। उसके विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने बीच मझदार में लीग छोड़ने का फैसला किया है। क्रिस गेल ने बायो बबल थकान की वजह से यूएई में जारी टूर्नामेंट के बीच में अलग होने फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने बयान में कहा, 'क्रिस गेल बबल थकान के कारण आईपीएल बायो-बबल छोड़ रहे हैं। सीपीएल और फिर आईपीएल का हिस्सा होने के बाद उन्होंने यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मानसिक रूप से खुद को तरोताजा करने की इच्छा व्यक्त की। वह टूर्नामेंट में अपनी इंटरनैशनल टीम वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे। पंजाब किंग्स शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इस तरह वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। केएल राहुल की पंजाब टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के मकसद से यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। राहुल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि दबाव में उनकी टीम अच्छा नहीं खेल पा रही और उन्हें प्रदर्शन में सुधार करना होगा। गेल ने अपने बयान में कहा- पिछले कुछ महीनों में मैं CWI बबल, CPL बबल और उसके बाद IPL बबल का हिस्सा रहा हूं। मैं मानसिक रूप से रिचार्ज और खुद को तरोताजा करना चाहता हूं। मैं T20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मदद करने पर फिर से ध्यान देना चाहता हूं। उन्होंने साथ ही कहा, 'मुझे मौका देने के लिए पंजाब किंग्स को धन्यवाद। मेरी शुभकामनाएं और उम्मीदें हमेशा टीम के साथ हैं। अगले मैचों के लिए शुभकामनाएं।' 42 वर्षीय गेल ने आईपीएल 2021 के यूएई चरण में खेले गए दो मैचों में से 15 रन बनाए हैं, जिसमें वह सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ सीपीएल 2021 जीतने के बाद सीधे शामिल हुए थे। कुल मिलाकर गेल ने इस सीजन में 10 मैचों में 46 के सर्वश्रेष्ठ सीजन के साथ 193 रन बनाए। रोचक बात यह है कि हाल ही में उन्हें उनके बर्थडे पर पंजाब टीम में शामिल नहीं किया गया था। इससे फैंस को हैरानी हुई थी।

जीवा की तालियां और गगनचुंबी सिक्स... महेंद्र सिंह धोनी ने यूं फिनिश किया हैदराबाद का 'गेम' September 30, 2021 at 08:55AM

दुबईउम्र तो सिर्फ नंबर है... चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Winning Six) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दंबई इंटरनैशनल स्टेडियम में गगनचुंबी सिक्स जड़ते हुए साबित भी कर दिया। लोग उन्हें चूका हुआ मान रहे थे। पूर्व क्रिकेटर्स का भी मानना है कि अगले सीजन में शायद ही धोनी खेलें, लेकिन माही ने बेजोड़ छक्के से जवाब दे दिया है। पिक्चर अभी बाकी है... माही अगले सीजन में भी मारते (सिक्स मारते) नजर आएगा। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 3 रन चाहिए था और गेंद थी सिद्धार्थ कौल के हाथ में। अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी, जबकि जीत के लिए 4 गेंदों में दो रन चाहिए थे। तीसरी गेंद डॉट रही तो हैदराबाद को लगा कि फॉर्म से जूझ रहे धोनी शायद चूक जाएं। इस उम्मीद के साथ जेसन होल्डर और कप्तान केन विलियमसन ने सिद्धार्थ कौल के साथ लंबी मंत्रणा की, लेकिन 'होनी और धोनी' को कौन टाल सकता है? चौथी गेंद कौल के हाथ से निकलने के बाद जिस रफ्तार से धोनी के पास पहुंची थी, उससे दोगुनी रफ्तार से स्टेडियम से बाहर चली गई। धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप-2011 के खिताबी मुकाबले के अंदाज में झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया था। फिनिशिंग सिक्स पर उनकी बेटी जीवा और वाइफ साक्षी तालियां बजाकर जश्न मनाते दिखीं। दूसरी ओर, इस छक्के को देखकर सीएसके और धोनी के फैंस जरूर झूम रहे होंगे। उन्हें इसी हेलीकॉप्टर शॉट का तो इंतजार था। CSK प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस तरह धोनी ने पिछले सीजन में फैंस से किया हुआ 'धांसू वापसी का वादा' भी पूरा कर दिया। उन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए। खैर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई। चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचाई। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। इस तरह CSK 12 में से 11 सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।