Wednesday, September 15, 2021

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 2022 तक टला, होनी थी बेहद खास वनडे सीरीज September 15, 2021 at 08:43PM

नई दिल्लीटीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 2022 टी-20 वर्ल्ड कप तक के लिए टाल दिया गया है। भारतीय टीम को यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद न्यूजीलैंड से दो मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। वनडे सीरीज विश्व कप 2023 के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए सुपर लीग का अहम हिस्सा थी। अब जब यह सीरीज टल गई है तो देखना होगा कि इसका नया शेड्यल क्या होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का यह दौरा अब 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शेड्यूल हो सकता है। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाना है। यानी अब टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लोदश की टीमें न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगी। न्यूजीलैंड को इसके बाद 2022 में 4 मार्च से 3 अप्रैल तक महिलाओं के वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करनी है। इसलिए टला दौरादरअसल, न्यूजीलैंड ने यह दौरा टालने का फैसला सरकार की ओर से बुधवार को जारी MIQ (मैनेज आइसोलेशन और क्वारंटीन) के बाद किया है। इसके अनुसार जब कीवी खिलाड़ी स्वदेश लोटेंगे तो उन्हें 14 क्वारंटीन रहना होगा। बता दें कि बांग्लादेश में उनकी T20I सीरीज के बाद कुछ खिलाड़ी 19 सितंबर से 2021 इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेंगे और टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। जब खिलाड़ी दिसंबर में घर लौटेंगे तो उन्हें अनिवार्य रूप से 14-दिवसीय क्वारंटीन से गुजरना होगा। ऐसे में यह सीरीज संभव नहीं होती। इस बारे में NZC के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बताया- हमें लंबे दौरों के बाद वापस आने वाले खिलाड़ियों के प्रति सचेत रहना होगा। हमें उन्हें घर पर भी समय देना होगा। भारतीय टीम का शेड्यूलदूसरी ओर, भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां टीम 3 मैचों की टेस्ट, 3 मैचों की वनडे और 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके अलावा अधिकतर भारतीय खिलाड़ी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे IPL 2021 के दूसरे हाफ में भी हिस्सा लेंगे।

आठ साल की वेदिका का कमाल, शतरंज नेशनल्स में जीता सिल्वर, अब भारत की ओर से खेलेंगी September 15, 2021 at 07:40PM

नागपुरमहज आठ साल की उम्र में वेदिका पाल ने अपना पहला नेशनल मेडल जीतकर सनसनी मचा दी। घर में पिता के साथ तीन साल पहले शतरंज की पहली चाल सीखी थी। अब वही नन्हीं बिटिया जब अंडर-8 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल लाई तो पापा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) ने अलग-अलग आयु वर्ग के लिए चयन टूर्नामेंट ऑनलाइन रैपिड फॉर्मेट में आयोजित किया था। बालिकाओं की 11 राउंड मीट में वेदिका बेहद करीबी अंतर से गोल्ड से चूक गई। टाइम प्रेशर में फंसने के चलते वह तमिलनाडु की पूजा श्री आर से हार गई। 135 प्रतिभागियों के बीच वेदिका ने 83वीं सीड से अपने सफर का आगाज किया था। 1211 परफॉर्मेंस रेटिंग और 8.5 पॉइंट्स के साथ वेदिका तीसरे पोजिशन पर रही। गोल्ड वाली पूजा श्री 10 अंक के साथ नंबर वन तो तेलंगाना की समहिता ने नौ पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता। इस पोडियम फिनिश के साथ वेदिका पश्चिमी एशिया चेस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर पाएंगी। यह टूर्नामेंट भी 18 सितंबर से 20 सितंबर के बीच ऑनलाइन ही होगा। इस इंटरनेशनल इवेंट को श्रीलंका चेस फेडरेशन आयोजित करेगा।

पूरा अमेरिकन सिस्टम ही दोषी है... 330 लड़कियों के यौन शोषण पर रो पड़ीं ऐथलीट्स September 15, 2021 at 06:57PM

दुनिया की सबसे सफल ऐथलीटों में से एक अमेरिका की महिला जिम्नैस्ट सिमोन बाइल्स और उनकी पूर्व साथी एली रईसमैन और मैकायला मारोनी उस वक्त रो पड़ीं, जब वे सीनेट के सामने टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासर के हाथों दुर्व्यवहार पर गवाही दे रही थीं। सीनेट की टीम जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे नासर के मामले में एफबीआई की जांच में कमियों की जांच कर रही है, जिसे बाद में लगभग 300 लड़कियों का यौन शोषण करने का दोषी ठहराया गया था। 7 ओलिंपिक मेडल और 25 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीत चुकी अमेरिकन जिम्नैस्ट सिमोन ने एफबीआई की जांच पर आरोप लगाते हुए कहा- मैं लैरी नासर को दोषी ठहराती हूं और मैं इस पूरे सिस्टम को भी दोषी मानती हूं, जिसने उसे अपराध करने की छूट दी। यदि आप एक शिकारी को बच्चों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति देते हैं तो परिणाम और गंभीर होंगे। बयान दर्ज कराने के दौरान ये सभी जिम्नैस्ट रो पड़ीं। बता दें कि 2015 में पहली बार रिपोर्ट होने के बावजूद लंबे समय तक नासर टीम से जुड़े रहे और टीम की लड़कियों को मोलेस्ट करता रहा। 2017 में उसे जेल में डाला गया। 4 ओलिंपिक मेडल विनर ने सीनेट कमिटी से पूछा- एक छोटी लड़की की जान की कीमत कितनी है? दूसरी ओर, 2012 और 2016 ओलिंपिक में टीम की कप्तान रहीं एली रईसमैन ने रोते हुए कहा- शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराए 6 वर्ष हो चुके हैं और मैं अब भी सवालों के जवाब ढूंढ रही हूं। एक-एक पल दर्दनाक रहे हैं। मैं अब भी पूरी तरह से उबर नहीं पाई हूं। 2012 लंदन ओलिंपिक की गोल्ड मेडल विनर मैकायला मारोनी ने एफबीआई की पूछताछ के अनुभव को शर्मनाक और घातक करार दिया है। उन्होंने कहा- यौन शोषण की रिपोर्ट करने का क्या मतलब है? अगर हमारे अपने एफबीआई एजेंट ही पूरे मामले को दफनाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकन जिम्नैस्ट टीम के डॉक्टर रहते हुए लैरी नासर पर 330 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। लैरी को सबसे पहले चाइल्ड पॉर्न रखने के मामले में 2017 में 60 वर्ष की सजा हुई थी, जबकि मीटू के तहत उन पर सैकड़ों लड़कियों ने उसपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद दो अलग-अलग कोर्ट ने 175 और 125 वर्ष की सजा सुनाई थी। नासर ने तब कोर्ट में माफी मांगी थी, लेकिन जज ने यह कहते हुए मना कर दिया कि 'अपनी बची हुई जिंदगी जेल की काल कोठरी में बिताना'।

IPL में आ रहा अबतक का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, पलट देगा RCB की किस्मत! September 15, 2021 at 06:49PM

नई दिल्ली नौ माह, आठ टूर्नामेंट और दुनिया भर के छह अलग-अलग शहर। साल 2021 टिम डेविड के लिए कुछ इसी तरह बीता। शायद यही वजह है कि साढ़े छह फीट लंबे सिंगापुर के इस बल्लेबाज को मौजूदा दौर का सबसे बिजी क्रिकेटर बताया जा रहा है। कोरोना महामारी ने 25 वर्षीय डेविड को दोनों तरह के दिन दिखाए। लॉकडाउन के चलते साल 2020 उन्हें घर में ही गुजारना पड़ा। मगर इस साल इसी जानलेवा महामारी के चलते किस्मत ने पलटी मारी और आईपीएल का कॉन्ट्रेक्ट हाथ लग गया। कोरोना ने दिलाया कॉन्ट्रेक्टऐसा नहीं है कि 25 साल के डेविड सिर्फ किस्मत के ही धनी हो, सच्चाई तो ये है कि उन्होंने अपने खेल से तकदीर बनाई है। कैरिबायई प्रीमियर लीग में लंबे-लंबे छक्के उड़ा रहा टी-20 का यह पावर हिटर अब विराट कोहली के साथ खेलते नजर आएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग का कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने वाले वह सिंगापुर के पहले क्रिकेटर बन चुके हैं। सिंगापुर से खेलने वाला ऑस्ट्रेलियाईनॉन टेस्ट प्लेइंग देशों से आईपीएल में आना एसोसिएट टीम के खिलाड़ियों के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। CPL का फाइनल गंवाने वाली सेंट लूसिया किंग्स के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज डेविड ने क्रिकेट का ककहरा पर्थ में सीखा। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की टीम से जब किस्मत नहीं चमकी तो अपने पिता की ही तरह सिंगापुर शिफ्ट हो गए। यहां धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे चमका करियरजल्द ही ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिगबैश में मौका मिला। दिसंबर-जनवरी में होबार्ट हरीकेंस की ओर से करियर ने उड़ान भरी। तुरंत बाद ऐन मौके पर पाकिस्तान सुपर लीग में बतौर सब्टीट्यूट एंट्री मिली। यहां से उन्होंने नीदरलैंड्स का रुख किया। क्लब क्रिकेट खेला। फिर इंग्लैंड से बुलावा आ गया, वहां सर्रे के लिए टी-20 और वनडे मुकाबले में दम दिखाया। अंतिम समय में फिर द हंड्रेड से कॉल आया। यहां टीम फाइनल तक पहुंची और जीत मिली। फिन एलन की जगह मिली जगहअब 19 सितंबर से आईपीएल के यूएई लेग में भी उनका नाम आ चुका है। कोरोना और बायो-बबल के चलते कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया तो कुछ अपने देश के इंटरनेशनल कैलेंडर के चलते नहीं खेल रहे हैं। इस पूरे कांड से सबसे ज्यादा प्रभावित आरसीबी ही हुई। ऑस्ट्रेलियाई केन रिचर्डसन, एडम जम्पा और डेनियल सैम्स उपलब्ध नहीं हैं तो न्यूजीलैंड के फिन एलन के स्थान पर ही टिम डेविड को जगह मिली है। हो सकते हैं RCB का ट्रंप कार्ड डेविड पावर हिटिंग के लिए पहचाने जाते हैं। क्रीज के भीतर खड़े होकर हाई बैक लिफ्ट से वह बेपरवाह शॉट लगाते हैं। अंतिम ओवर्स ने तेज गति से रन बनाते हैं। सिंगापुर से खेलने के चलते टिम डेविड स्पिन फ्रेंडली विकेट के भी आदि हो चुके हैं। एशियाई देशों में ऐसे ही ट्रैक उन्हें ज्यादा मिलते थे। इन धीमी पिचों पर धमाल मचा चुके टिम डेविड यूएई में भी काफी प्रभावित होंगे। मौजूदा सीजन में आरसीबी बढ़िया कर रही है। मुकाबले टालने से पहले सात मैच में पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर विराट की टीम प्लेऑफ की मजबूत दावेदार है। बीते टूर्नामेंट में टीम डेविड का स्ट्राइक रेट
  • बिग बैग लीग: 153
  • PSL: 167
  • T20 ब्लास्ट: 136
  • RLC ODI: 150
  • हंड्रेड: 250
  • CPL: 149