Sunday, August 15, 2021

देखिए, कैसे विंडीज ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को चटाई धूल, सीरीज हार का डर खत्म August 15, 2021 at 06:05PM

किंग्सटन तेज गेंदबाज केमार रोच (Kemar Roach) और युवा जेडन सिल्स (Jayden Seals) के बीच 17 रन की नाबाद पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान () को पहले टेस्ट मैच में 1 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान विंडीज ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सिल्स ने इससे पहले दूसरी पारी में 55 रन खर्च कर कुल 5 विकेट अपने नाम किए। 19 वर्षीय तेज गेंदबाज सिल्स का टेस्ट में यह पहला 5 विकेट हॉल है। विंडीज ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 203 रन पर ढेर कर दिया था। इस तरह विंडीज को जीत के लिए 168 रन का टारगेट मिला था जो उसने 9 विकेट गंवाकर हासिल कर लिए। विंडीज ने एक समय 151 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे एक समय विंडीज टीम 151 रन पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में जीत की जिम्मेदारी रोच और सिल्स के कंधों पर आ गई थी। दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी पारी खेल विंडीज को शानदार जीत दिलाई। रोच ने नाबाद 30 रन बनाए जबकि सिल्स 2 रन पर नाबाद लौटे। विंडीज की शुरुआत खराब रही लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 16 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड ने 55 रन की पारी खेल टीम को संभाला। मेजबान टीम 111 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। टी से कुछ समय पहले जेसन होल्डर के आउट होने के बाद मैच संतुलित दिखाई दे रहा था। विंडजी टीम के अब 114 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे। अब उसे जीत के लिए 54 रन की जरूरत थी। फाइनल सेशन में रोमांच भरपूर था फाइनल सेशन काफी रोमांचक रहा। एक एक रन और एक एक विकेट पर सांसे थमती चली गई। रोच ने जोशुआ डी सिल्वा के साथ 28 रन की साझेदारी की। इसके बाद रोच ने सिल्स के साथ धैर्यपूर्ण साझेदारी कर विंडीज को रोमांचक जीत दिला दी। शाहीन अफरीदी और हसन अली ने दूसरी पारी में कुल 7 विकेट चटकाए पाकिस्तान ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे। जवाब में विंडीज टीम ने 253 रन बनाए। पाकिस्तान की दूसरी पारी 203 रन पर सिमट गई। आखिरी दिन पाक पेसर शाहीन अफरीदी ने 4 जबकि हसन अली ने 3 विकेट चटकाए। हसन ने 9वें नंबर पर उतरकर 26 गेंदों पर 28 रन की पारी भी खेली।

कोहली-शर्मा का VIDEO वायरल:पंत-ईशांत खराब रोशनी में खेलते रहे, अंपायर से शिकायत नहीं की तो अपने प्लेयर्स पर ही भड़के कोहली और रोहित August 15, 2021 at 05:41PM

विराट कोहली के इस फैसले पर अब दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने भी उठाए सवाल August 15, 2021 at 05:09PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अभी तक हुए दो मैचों में भारत ने अभी तक रविचंद्रन अश्विन को मौका नही दिया है। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने मोईन अली के रविंद्र जडेजा को बोल्ड करने के बाद अपनी बात कही। मैच के चौथे दिन अली ने जडेजा को एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया। वॉर्न ने लिखा कैसे एक स्पिनर को टीम में होना ही चाहिए और इशारों में कहा कि अश्विन को टीम में होना ही चाहिए। वॉर्न ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'एक स्पिनर खेल को घुमा सकता है!!! और हैरानी की बात है, इसलिए आप हर बार स्पिनर को मौका देते हैं भले ही परिस्थितियां कैसी भी क्यों न हों! आप सिर्फ पहली पारी के लिए टीम नहीं चुनते। जीतने के लिए स्पिनर जरूरी है।' विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चार पेसर्स को चुना और रविंद्र जडेजा को सातवें नंबर पर रखा। जडेजा टीम में स्पिन गेंदबाजी के रूप में इकलौते विकल्प हैं। अश्विन और जडेजा हाल के वर्षों में भारत की सबसे कामयाब स्पिन जोड़ी है। कई लोगों ने अश्विन को टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाए थे। भारतीय टीम की ओर से तर्क दिए जा सकते हैं कि इंग्लिश परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद करती है और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला सही था। हालांकि बीते दो दिनों से पिच टर्न लेना शुरू कर चुकी है और ऐसे में एक स्पिनर मैच में काफी अहम भूमिका निभा सकता है। अगर मोईन अली जैसा स्पिनर गेंद को लगातार टर्न करा सकता है तो यह सोचने की बात है कि रविचंद्रन अश्विन जैसा दिग्गज गेंदबाज इस विकेट पर क्या कमाल दिखा सकता था।

पंत -ईशांत को बल्लेबाजी करता देख क्यों 'आगबबूला' हुए कोहली, रोहित भी दिखे एक्शन मोड में August 15, 2021 at 04:53PM

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड (India vs England 2nd Test) के बीच लॉर्ड्स में जारी 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 154 रन की बढ़त है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए 5वां और अंतिम दिन बेहद अहम हो गया है। भारत की ओर से विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) क्रीज पर मौजूद हैं। पंत 29 गेंदों पर 14 जबकि ईशांत 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को इन दोनों बल्लेबाजों से अब आस होगी जो ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताकर मैच को ड्रॉ की ओर ले जाएं। मैदान पर खराब रोशनी की वजह से चौथे दिन का खेल तय समय से पहले खत्म करना पड़ा। खराब रोशनी के बावजूद पंत और ईशांत बल्लेबाजी करते रहे। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को ये बात नागवार गुजरी। कोहली और रोहित ने कुछ यूं किए इशारे ऐसे में कोहली लॉर्ड्स की बालकनी से ही गुस्से में पंत और ईशांत को इशारों इशारों में बताने लगे कि मैदान पर रोशनी नहीं है और वो अंपायर्स से क्यों नहीं बात कर रहे। विराट के पीछे रोहित शर्मा भी खड़े थे। रोहित भी हाथों से इशारा कर पंत और ईशांत को बताने की कोशिश कर रहे थे। अंपायर ने तय समय से पहले खेल खत्म होने की घोषणा की हालांकि बाद में अंपायर ने हालात को देखकर जल्द स्टंप्स की घोषणा कर दिया। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट हुए वहीं रोहित शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। कप्तान कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे और पुजारा ने की शतकीय साझेदारी टीम इंडिया ने 55 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सारा दारोमदार चेतश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पर आ गया था। दोनों बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया और 100 रन की साझेदारी कर स्कोर 155 तक ले गए। पुजारा 45 रन बनाकर आउट हुए वहीं रहाणे ने 146 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली।