Friday, July 16, 2021

लिविंगस्टोन का शतक बेकार, पाक ने लिया बदला, इंग्लैंड को पहले टी-20 में 31 रनों से हराया July 16, 2021 at 03:15PM

नॉटिंगम इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंगम में खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को हराकर वनडे मैचों में हार का बदला लिया। पाकिस्तान ने ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम में खेले गए T20 मैच में इंग्लैंड को 31 रनों से हरा दिया। लियाम लिविंगस्टोन का शतक (103) भी इंग्लैंड की हार को न टाल सका। बाबर आजम की शानदार पारी, पाक ने बनाए 232 रन सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (63) और बाबर आजम (85) की जबरदस्त साझेदारी और खफर जमां व मोहम्मद हफीज की तेज पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से 3 विकेट झटकने वाले शाहीन अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ढेर हो गई इंग्लैंड की टीम 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इंग्लैंड के शुरुआती बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकते। हालांकि लियाम लिविंगस्टोन (103) ने शतक जडकर इंग्लैंड के खेमे में जीत की आस जरूर जगाई, लेकिन 19.2 ओवर में 201 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पाक ने बनाई 1-0 की बढ़त पहले टी-20 मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में मिली करारी का बदला भी ले लिया। हालांकि बदला तो तभी माना जाएगा जब पाकिस्तान टी-20 मैचों की सीरीज में बाकी बचे मैचों में भी इंग्लैंड को हराती है और सीरीज पर कब्जा करती है।

क्विंटन डि कॉक ने तोड़ा धोनी का खास रेकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को हराया July 16, 2021 at 08:18AM

डबलिनक्विंटन डि कॉक (120) और जे. मलान (177*) के बीच हुई पहले विकेट के लिए 225 रनों की साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 70 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज 1-1 पर बराबरी पर खत्म की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 346 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड टीम 276 रन बनाकर आउट हो गई। डि कॉक ने तोड़ा धोनी का रेकॉर्डइस दौरान डि कॉक (Quinton De Kock Breaks MS Dhoni's Record) ने विकेटकीपर के तौर पर सबसे कम उम्र में 10 हजार इंटरनैशनल रन पूरा करने का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया। यह रेकॉर्ड पहले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने 30 वर्ष और 99 दिन में इतने रन बनाए थे, जबकि डि कॉक को 28 वर्ष और 211 दिन लगे। मैच में साउथ अफ्रीकी ओपनरों डि कॉक और मलान ने आयरिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मलान और डि कॉक ने शतक ठोकते हुए पहले विकेट के लिए 225 रनों की बड़ी साझेदारी कर डाली। डि कॉक 91 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 120 रन बनाए। मलान ने 169 गेंदों पर नाबाद 177 रन बनाए और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 346 तक पहुंचाया। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा जोशुआ लिटल ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की खराब शुरुआत रही। पॉल स्टर्लिंग 11, बैलबर्नी 7 मैकब्रिन 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। आयरलैंड के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर आउट होते रहे और पूरी टीम 276 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि, सिमी सिंह ने जरूर 91 गेंदों में 14 चौके की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। फेहलुकवायो और शम्सी ने 3-3 विकेट झटके।

शाकिब अल हसन की रेकॉर्डतोड़ बोलिंग, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 155 रनों से हराया July 16, 2021 at 07:52AM

हरारेविकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (102) रन की शानदार शतकीय पारी और शाकिब अल हसन (5/30) की रेकॉर्डतोड़ गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 155 रनों से हरा दिया। हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। हसन बांग्लोदश के लिए वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने मशरफे मुर्तजा के 269 विकेट के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही शाकिब बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्ममेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश ने लिटन के 114 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 102 रनों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 28.5 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रेगिस चकाब्वा ने 51 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे सर्वाधिक 54 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शाकिब के अलावा तस्किन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की ओर से रेगिस के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जिम्बाब्वे की पारी में रेगिस के अलावा कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 24 और डियोन मियेर्स ने 18 रन रन बनाए। उसका अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच सका। इससे पहले, बांग्लादेश की पारी में लिटन के अलावा अफीफ हुसैन ने 45, महमूदुल्लाह ने 33, मेहदी हसन ने 26, शाकिब ने 19 और मोहम्मद मिथुन ने 19 रनों का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से लुके जोंगवे ने तीन विकेट लिए जबकि ब्लेसिंग मुजारबनी और रिचर्ड नगारबा को दो-दो विकेट और टेंडाई चतारा ने एक विकेट लिया। (नोट: आईएएनएस की मदद से)

क्रिकेटर शिवम दुबे ने की शादी, वाइफ अजुम खान संग दुआ मांगते आए नजर July 16, 2021 at 07:32AM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे () ने शुक्रवार को अपनी शादी का ऐलान ट्विटर पर किया। उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि इस कपल ने हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। दरअसल, एक तस्वीर में यह कपल निकाह पढ़ते दिखाई दे रहा है तो दूसरी में वह अजुम को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में कपल के स्टेज की है। बता दें कि शिवम और अजुम खान लंबे समय से डेट कर रहे थे। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा- हम एक प्यार से प्यार करते थे जो प्यार से ज्यादा था... और अब यह वह जगह है जहां हमारा हमेशा के लिए शुरू होता है। जस्ट मैरिड ... 16-07-2021। युवराज सिंह की कॉपी माने जाने वाले शिवम ने भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं।