Wednesday, July 14, 2021

भारत का फिर पाकिस्तान को ठेंगा, इस बार भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में नहीं होंगे आमने सामने July 14, 2021 at 06:53AM

दुबई भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चक्र में भी पाकिस्तान से नहीं खेलेगा। टीम इंडिया को अगले दो वर्षों में तीन दौरे करने हैं जिसकी शुरुआत अगले महीने इंग्लैंड सीरीज के साथ हो रही है। नियमों के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) कैलेंडर में नौ देशों को अपनी पसंद के छह देशों के खिलाफ खेलना है और 2021-2023 चक्र में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के बजाय श्रीलंका से खेलेगी। टीम 2017 के शुरुआती डब्ल्यूटीसी चरण के दौरान वेस्टइंडीज से खेली थी। भारतीय टीम चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से डब्ल्यूटीसी अभियान शुरू करेगी। टीम को दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है फिर उसे नवंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ उसके मैदानों पर सीरीज के अलावा सबसे बड़ी सीरीज अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल सितंबर से नवंबर के शुरू में होगी। इनके अलावा भारत इस साल नवंबर में दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड और फरवरी से मार्च 2022 तक श्रीलंका की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र के दौरान जीत दर्ज करने पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार अंक और मैच टाई होने पर छह अंक दिए जाएंगे। आईसीसी ने आगे कहा कि जीते गए अंकों के प्रतिशत का उपयोग 2021-23 के चक्र में स्थानों का निर्धारण करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक टेस्ट सीरीज के लिए 120 अंक तय किए गए थे जिससे असमानता पैदा होती थी क्योंकि दो टेस्ट मैचों की एक श्रृंखला में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 60 अंक मिल जाते थे जबकि पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक मैच जीतने पर केवल 24 अंक मिलते थे। आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलारडाइस ने कहा कि पिछले साल के व्यवधान से सबक लेकर ये बदलाव अंक प्रणाली को सरल बनाने के लिए किए गए हैं। अलारडाइस ने आईसीसी के बयान में कहा, 'हमें प्रतिक्रिया मिली कि पिछली अंक प्रणाली को सरल बनाने की जरूरत है। क्रिकेट समिति ने प्रत्येक मैच के लिए एक नई मानकीकृत प्रणाली का प्रस्ताव रखते समय इसे ध्यान में रखा।' 5 मैचों की केवल दो सीरीज शामिल जून 2023 में समाप्त होने वाले डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र में पांच टेस्ट मैचों की केवल दो सीरीज शामिल हैं। इनमें भारत-इंग्लैंड सीरीज के अलावा इस साल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज शामिल है। नए चक्र में चार मैचों की एकमात्र सीरीज होगी ऑस्ट्रेलिया के अगले साल के भारत दौरे में चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह नए चक्र में चार मैचों की एकमात्र सीरीज होगी। नौ टेस्ट टीमें कुल छह-छह सीरीज खेलेंगी। इनमें से पिछली बार की तरह तीन सीरीज स्वदेश और तीन विदेश में खेलनी होंगी।

बीसीसीआई से हुआ समझौता, अब 26 अगस्त से खेला जाएगा CPL July 14, 2021 at 08:00AM

पोर्ट ऑफ स्पेनकैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के 2021 सीजन का आयोजन अब 26 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। क्रिकबज के अनुसार, सीपीएल के आयोजकों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ समझौता किया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका टकराव आईपीएल से ना हो। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार सेंट किट्स एंड नेविस में होंगे। आईपीएल 2021 का सीजन कोरोना वायरस के कारण बीच में ही स्थगित हो गया था और बीसीसीआई ने शेष 31 मुकाबलों को टी20 विश्व कप से पहले सितंबर-अक्टूबर में यूएई में कराने का फैसला लिया था। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आईपीएल में विंडीज के शीर्ष खिलाड़ी उपलब्ध रह सकें, बीसीसीआई ने विंडीज के अपने समकक्ष से सीपीएल के कार्यक्रम में बदलाव की अपील की थी। सीपीएल को पहले 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होना था लेकिन इसका आयोजन अब 26 अगस्त से होगा जिसका फाइनल मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा। आईपीएल के इसके तीन या चार दिन बाद शुरू होने की उम्मीद है।

Tokyo Olympics 2020: तोक्यो ओलिंपिक में न्यूजीलैंड भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, 22 खेलों में भाग लेंगे एथलीट July 14, 2021 at 07:46AM

वेलिंगटन न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति (एनजेडओसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि वह तोक्यो ओलिंपिक में 211 एथलीटों के साथ अबतक का सबसे बड़ा दल भेजेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 'न्यूजीलैंड ओलिंपिक में 22 खेलों में भाग लेगा। ओलिंपिक दल में 101 महिला एथलीट शामिल हैं जो न्यूजीलैंड के इतिहास में खेलों के इस महाकुंभ में शामिल होने वाली सर्वाधिक महिलाए एथलीट हैं। न्यूजीलैंड के दल में 17 वर्षीय तैराक एरिका फेयरवेदर सबसे युवा ओलंपियन हैं। 51 वर्ष की इक्वेस्ट्रियन जम्पिंग एथलीट ब्रुस गॉडिन टीम के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से तोक्यो ओलिंपिक में 118 एथलीट ओलिंपिक में डेब्यू करेंगे जबकि 93 एथलीटों के पास पहले से ही ओलंपिक का अनुभव है। इस बीच, डेम वैलेरी एडम्स पांच ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाली न्यूजीलैंड की दूसरी महिला बनकर इतिहास रचेंगी। एनजेडओसी के प्रमुख रॉब वाडेल के अनुसार, जापान में इस समय तापमान और आर्द्रता बहुत अधिक होने के कारण, न्यूजीलैंड टीम के लिए गर्मी में तैयारी करना एक प्रमुख फोकस रहा। वाडेल ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम ने कोरोना प्रोटोकॉल के लिए भी तैयारी की है। दूसरी ओर, भारत की ओर से 126 एथलीट तोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे। यह भारत का ओलिंपिक के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।

कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसल ने इस खास टूर्नामेंट से नाम लिया वापस, जानें क्यों July 14, 2021 at 07:03AM

नई दिल्लीद हंड्रेड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आरोन फिंच और केन विलियमसन जैसे स्टार क्रिकेटरों ने टूर्नामेंट का ना कहा तो फिर ऑस्ट्रेलिया की ने नाम वापस लिया। अब कैरेबियाई क्रिकेटर ने 100 गेंदों वाले इस टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया है। न्यूजीलैंड के बड़े हिट ऑलराउंडर कॉलिन डि ग्रैंडहम ने साउदर्न ब्रेव में रसल की जगह ली है, जबकि पोलार्ड को न्यूजीलैंड के ही युवा विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स पोलार्ड की जगह वेल्स फायर में लेंगे। रसल और पोलार्ड इंटरनैशनल क्रिकेट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी मैथ्यूज वेल्श फायर के लिए खेलेंगे, जबकि सुने लुअस कोरोना संक्रमण के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसा पेरी द हंड्रेड टूर्नामेंट से हट गई हैं। पेरी को बर्मिंघम फोएनिक्स की ओर से खेलना था। उनकी हटने की वजह निजी कारण बताई गई है। पेरी से पहले न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी इस टूर्नामेंट से हट गईं थी जिसके बाद बर्मिंघम ने भारत की शेफाली वर्मा को उनके बदले टीम में लिया था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को वीजा में गड़बड़ी पाए जाने के बाद लंदन से स्वदेश भेज दिया गया था। इसके बाद वह भी टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ट्रेंट रॉकेट्स में मर्चेंट डी लैंग को शामिल किया गया है।