Friday, July 9, 2021

स्टार्क की गेंद पर आसमानी छक्का...और आंद्रे रसेल ने 10 साल बाद लगाया टी20 इंटरनैशनल में पहला पचासा July 09, 2021 at 07:29PM

नई दिल्ली आंद्रे रसेल (Andre Russell) के पहले टी20 इंटरनैशनल हाफ सेंचुरी के बाद पेसर ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) और हेडन वॉल्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 18 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ग्रोस आइलेट में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान विंडीज (WI vs AUS T20) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले रसेल को पहले अर्धशतक के लिए 10 साल लग गए। रसेल ने पेसर मिशेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़ अपना पहला पचासा पूरा किया। ओपनर लेंडल सिमंस 28 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए वहीं शिमरोन हेटमेयर ने 25 गेंदों पर 20 रन बनाए। विंडीज टी20 टीम के नियमित कप्तान कायरन पोलार्ड इस मैच में नहीं खेल रहे थे। पोलार्ड की जगह कप्तानी करने वाले निकोलस पूरन ने 16 गेंदों पर 17 रन ठोके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए जबकि मिशेल मार्श के खाते में दो विकेट गए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia tour of Windies) की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में अभी 8 रन ही जुड़े थे कि कप्तान आरोन फिंच को फेबियन ऐलन ने इविन लुइस के हाथों कैच करा कंगारू टीम को बड़ा झटका दिया। फिंच 5 गेंदों पर 4 रन ही बना सके। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद विकेटकीपर ओपनर मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श ने पारी को संभाला। दोनों कुल स्कोर को 46 रन तक ले गए। इसके बाद वेड को 33 रन के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल ने हेटमेयर के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कंगारू टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। उसकी ओर से मार्श ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। विंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय ने चार जबकि हेडन वॉल्श ने 3 विकेट चटकाए। फेबियन एलन के खाते में दो विकेट गए वहीं आंद्रे रसेल ने एक विकेट चटकाया।

टोक्यो में सिंधु को मिला आसान ग्रुप:रियो की सिल्वर मेडलिस्ट बोलीं- यह ड्रॉ मेरे अनुकूल है, लेकिन मैच आसान नहीं होंगे; प्रणीत को मिली 13वीं वरीयता July 09, 2021 at 06:21PM

हरलीन ने हवा में 'उड़कर' लिया ऐसा कैच, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान, दिग्गजों ने कहा शाबाश! July 09, 2021 at 05:50PM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गई बावजूद इसके हरलीन देओल (Harleen Deol) का अविश्वसनीय कैच इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हरलीन के इस बेहतरीन कैच ने विपक्षी बल्लेबाज एमी एलन जोंस को अर्धशतक से भी रोक दिया। नॉर्थम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड (India women vs England Women 1st T20) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए थे। उस समय एमी जोंस ( Amy Ellen Jones) 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। जोंस ने शिखा पांडे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। इसके बाद हरलीन ने कैच पकड़ने के लिए अपनी एथलेटिक्स स्किल का परिचय देते हुए हवा में छलांग लगा दी। उन्होंने गेंद को लपका और देखा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दी और खुद बाउंड्री के बाहर चली गईं। लेकिन फिर हरलीन ने बाउंड्री के अंदर डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया। हरलीन के इस शानदार कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला क्रिकेट में ये अब तक सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट के जरिए हरलीन के कैच को सराहा। इंग्लैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीता मैच इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन जब बना चुकी थी उसके बाद बारिश ने खलल डाला। लगातार बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया और मेजबान टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकी। उन्हें कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड किया। स्मृतिम मंधाना 29 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर निराश किया। हरमनप्रीत एक रन बनाकर आउट पवेलियन लौटीं।

फिर खामोश रहा कप्तान हरमनप्रीत का बल्ला, इंग्लैंड ने पहले टी20 में भारत को 18 रन से हराया July 09, 2021 at 06:26PM

नई दिल्ली इंग्लैंड ने वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 18 रन से पराजित कर दिया। इस हार के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड () ने नैट सिवर के 55 और एमी जोंस के 43 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। डेनी वेट ने 28 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया वहीं ओपनर टेमी ब्यूमोंट ने 22 गेंदों पर 18 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 जबकि पूनम पांडे और राधा यादव ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकीं भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर युवा (Shafali Verma) को कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड कर मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया। शेफाली खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद स्मृति मंधाना और हरलीन देओल ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। बारिश से पहले भारत ने 8 .4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन बनाए थे स्मृति 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुईं। भारत को स्मृति के रूप में दूसरा झटका लगा। का खराब फॉर्म टी20 में भी जारी है। हरमनप्रीत एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। भारत का स्कोर 8 .4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन था। उसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला। रिजल्ट के लिए डकवर्थ लुइस नियम का सहारा लिया गया लगातार हो रही बारिश की वजह मैच में आगे का खेल नहीं हो पाया। रिजल्ट के लिए डकवर्थ लुइस नियम का सहारा लिया गया जहां भारतीय महिलाओं के 3 विकेट जल्दी जल्दी गिरना भारी पड़ा और इंग्लैंड 18 रन से विजेता घोषित हो गया। रविवार को खेला जाएगा दूसरा टी20 भारत की ओर से हरलीन 17 और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इंग्लैंड की ओर से ब्रंट, सिवर और ग्लेन ने एक एक विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच रविवार को होव में खेला जाएगा।