Wednesday, May 12, 2021

फोर्ब्स की लिस्ट:मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्टार मैक्ग्रिगोर ने कमाई में मेसी, रोनाल्डो और फेडरर को पीछे छोड़ा, पिछले साल से 971 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए May 12, 2021 at 08:22PM

सुनील गावसकर ने कहा, भविष्य में बड़े कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत May 12, 2021 at 06:24PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी बहुत अच्छे ढंग से संभाली। गावसकर का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी में भविष्य का शानदार कप्तान बनने की क्षमता थी। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेले थे। वे बीते दो साल से दिल्ली की कमान संभाल रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई। पंत की कप्तानी में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया था। जब आईपीएल 2021 को टाला गया तो दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। गावसकर ने बतौर कप्तान ऋषभ पंत के रवैये की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी सीखने के लिए तैयार रहता है। स्पोर्ट्सस्टार के लिए अपने ताजा कॉलम में गावसकर ने लिखा कि उन्हें इस युवा खिलाड़ी में चिंगारी नजर आती है जो आगे चलकर एक दहकती आग बन सकती है। गावसकर ने लिखा, 'ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। छठे मैच तक आते-आते आप देख सकते थे कि वह कप्तानी पर सवाल पूछे जाने से थक चुके थे। हर प्रजेंटर मैच के बाद उनसे इसी तरह का सवाल पूछता था। उनमें मुझे एक चिंगारी नजर आई है जिसे अगर नैसर्गिक रूप से आगे बढ़ने दिया जाए तो वह एक दहकती आग बन सकते हैं।'

सुरेश रैना के बाद सोनू सूद ने की हरभजन सिंह की मदद, पहुंचाया रेमडेसिविर इंजेक्शन May 12, 2021 at 05:21PM

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार सुरेश रैना को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की मदद करने के बाद बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद ने अब हरभजन सिंह की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। कोविड-19 के इस काल में सोनू सूद से सोशल मीडिया पर हजारों लोग मदद मांगते हैं और सूद लगातार उनकी मदद कर रह रहे हैं। उनके इस नेक काम की खूब तारीफ भी होती है। उन्होंने हरभजन सिंह के एक ट्वीट पर मदद पहुंचाने की बात कही। बुधवार को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वह कर्नाटक में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन तलाश रहे थे। ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए बॉलीवुड ऐक्टर सामने आए। उन्होंने हरभजन को आश्वस्त किया कि इंजेक्शन जल्दी ही पहुंच जाएगा। सोनू की ओर से ट्वीट किया गया, 'भज्जी... जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा। हरभजन सिंह ने इसके बाद बॉलीवुड ऐक्टर की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने इस नेक काम के लिए सोनू सूद की तारीफ भी की। हरभजन ने इस पर जवाब दिया, 'शुक्रिया मेरे भाई... ईश्वर तुम्हें और शक्ति दे।' हरभजन ने इस ट्वीट के जरिए अपना शुक्रिया अदा किया। सोनू सूद की अकसर उनके फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर तारीफ करते रहते हैं। भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शामिल आईपीएल के 14वें सीजन में इयॉन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। हालांकि कोविड-19 के मामले बायो-बबल में आने के बाद इस लीग का यह सीजन अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। इससे पहले, सूद ने अपने किसी रिश्तेदार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश कर रहे सुरेश रैना की मदद की थी।

सचिन ने नर्सों के सम्मान में बदली ट्विटर की डीपी, लिखी दिल जीतने वाली बातें May 12, 2021 at 02:00AM

नई दिल्लीमहान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने इंटरनैशनल नर्स डे (International Nurses Day 2021) पर न केवल उनके महान कार्यों की तारीफ की है, बल्कि अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट की डीपी भी बदली है। उन्होंने असम की 3 नर्सों की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि किस तरह नर्सें बिना थके हमारी सेवा में लगी रहती हैं और इस कोरोना वायरस महामारी काल में फ्रंट लाइन फाइटर रही हैं। उन्होंने तारीफ करते हुए लिखा- चुपचाप मानवता की सेवा करना। जब हम अस्वस्थ होते हैं तो रातभर जागना, देखभाल करना और चिंता करना। महामारी ने हमें पहले से कहीं अधिक उनके मूल्य को पहचान दिया है। आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आभारी हैं। #HappyInternationalNursesDay कोरोन वायरस को मात दे चुके सचिन ने हॉस्पिटल से निकलने के बाद सबसे पहले फैंस को शुक्रिया कहने के अलावा डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तस्वीर में दिख रहीं 3 नर्सें कौन हैं? उन्होंने लिखा- यह तस्वीर असम के मकुंडा अस्पताल की है, जहां ये नर्सें निडर होकर असम के मिजोरम और त्रिपुरा की सीमा के एक सुदूर हिस्से में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं। तस्वीर पर तीनों नर्सों का नाम भी लिखा हुआ है। उनके नाम लालनुन्हलिमी (Lalnunhlimi), लालरोजामी (Lalrozami) और ऐबांसी रानी (Aibansi Rani) है। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंडुलकर सोशल मीडिया पर इससे पहले भी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के कामों की सराहना कर चुके हैं।