Monday, April 26, 2021

भारत में ऑक्सिजन का संकट, ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में 37 लाख रुपये दान दिए April 26, 2021 at 01:12AM

नई दिल्ली भारत में इस समय कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश के कई शहरों के अस्पतालों में लगातार ऑक्सिजन की कमी का मामला सामने आ रहा है। इस बीच आईपीएल 2021 में कोलकताा नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) नेक काम को आगे आए हैं। कमिंस ने 37 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में देने का ऐलान किया है। खासतौर पर भारत के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई खरीदने के लिए यह मदद की है। कमिंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी। कमिंस ने कही ये बात कमिंस ने साथ ही कहा कि उन्हें सलाह दी गई है कि भारत सरकार आईपीएल जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’मुहैया कराती है। अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बयान में उन्होंने यह घोषणा की और अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया क्योंकि देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल का जारी रहना उचित है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है।' कमिंस ने इस बयान में कहा, 'मुझे सलाह दी गई है कि भारत सरकार समझती है कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को प्रत्येक दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है।' कमिंस ने आईपीएल में खेल रहे उन सभी खिलाड़ियों से आगे आकर मदद की अपील भी की है। कोरोना के डर से चार विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं जिसमें लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), एंड्रयू टाय (Andrew Tye) के अलावा एडम जांपा (Adam Zampa) और केन रिचडर्सन (Kane Richardson) शामिल हैं। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उसे 4 में हार मिली है वहीं एक मैच में उसे जीत नसीब हुई है। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन बायो बबल में थकान की वजह से आईपीएल को बीच में छोड़ स्वदेश लौट गए थे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 20 मैच खेले जा चुके हैं। ये सभी मैच मुंबई और चेन्नई में खेले गए। अब दिल्ली और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे। देश में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किए गए देश में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किए गए दो पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। कमिंस ने कहा 'इतने सारे लोगों के इस समय बीमार होने से मुझे काफी दुख है।'

दिल्ली के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी RCB, इन कमजोरियों को करना होगा दूर April 25, 2021 at 11:25PM

अहमदाबाद पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2021 में बराबरी के मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी । आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 69 रन से हराया था। दूसरी ओर दिल्ली ने रविवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी। आरसीबी को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा। आरसीबी के लिए फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (171 रन) और कोहली (151 रन)ने शानदार शुरुआत दी है। मध्यक्रम से हालांकि दोनों को सहयोग नहीं मिल सका। ग्लेन मैक्सवेल (198 रन), एबी डिविलियर्स (129) और वॉशिंगटन सुंदर (25 रन) को दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा। रविंद्र जडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। जैमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। आरसीबी नवदीप सैनी या डैन क्रिस्टियन की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को उतार सकती है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके शिखर धवन (259 रन) अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (166 रन) की कोशिश भी बड़ी पारियां खेलने की होंगी। दिल्ली के पास मजबूत मध्यक्रम है दिल्ली के पास मजबूत मध्यक्रम है जिसमें कप्तान ऋषभ पंत (125) , ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ , मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर हैं जो अपना दिन होने पर मैच विनर साबित हो सकते हैं। पंत और स्मिथ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली को स्पिनर आर अश्विन की कमी खलेगी जो कोरोना से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए लीग छोड़ चुके हैं। उनकी कमी अक्षर पटेल और अमित मिश्रा को पूरी करनी होगी। अक्षर ने सनराइजर्स के खिलाफ शानदार सुपर ओवर फेंककर जीत दिलाई जबकि मिश्रा ने मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। ललित यादव को भी उतार सकती है दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज आवेश खान पांच मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं । टीम प्रबंधन ललित यादव को भी उतार सकता है जो ऑफ स्पिन के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। टीमें : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एडम जांपा, देवदत्त पडिक्कल, केन रिचर्डसन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल , ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन। दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी साव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, ईशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स।

कोरोना का कहर देख आईपीएल से लौटने लगे विदेशी खिलाड़ी, सकते में बीसीसीआई April 25, 2021 at 09:25PM

नई दिल्ली भारत में बढ़ते कोरोना संकट के बीच आईपीएल 2021 के सुरक्षित बायो बबल में भी खिलाड़ियों को चिंतित कर दिया है। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ दी है। बावजूद इसके बीसीसीआई ने कहा है कि खेल जारी रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स के अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को मैच जीतने के बाद ट्वीट किया , 'मैं कल से इस सत्र के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उसे मेरी मदद की जरूरत है। अगर हालात सही दिशा में जाते हैं तो मैं वापसी करूंगा । धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स।' एंड्रयू टाय पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं समझा जाता है कि उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया और दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया। आईपीएल के मैच नौ शहरों में दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं। टाय ने कहा कि उनके गृहनगर पर्थ में भारत से जाने वालों के क्वारंटीन के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। टाय ने रॉयल्स के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में पर्थ सरकार टाय ने सोमवार को दोहा से ‘सेन रेडियो’ से कहा ,'इसके कई कारण है लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में भारत से लौटने वाले लोगों के होटलों में क्वारंटीन के मामले बढ़ गए हैं । पर्थ सरकार पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में है।' उन्होंने कहा कि बबल में रहने की थकान भी एक कारण है। उन्होंने कहा ,'मैंने सोचा कि देश में प्रवेश नहीं मिले, उससे पहले ही रवाना हो जाऊं। बबल में लंबा समय बिताना काफी थकाऊ है। अगस्त से अब तक मैं सिर्फ 11 दिन बबल से बाहर रहा हूं और अब घर जाना चाहता हूं।' बीसीसीआई ने कहा कि लीग जारी रहेगी। एक अधिकारी ने कहा , 'आईपीएल जारी रहेगा। कोई छोड़ना चाहता है तो उसमें कोई हर्ज नहीं।' वहीं आरसीबी ने एक बयान में कहा , 'एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन निजी कारणों से स्वदेश लौट रहे हैं और बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पूरी तरह से उनके साथ है और हरसंभव मदद कर रहा है।' लेग स्पिनर जाम्पा को डेढ करोड़ और रिचर्डसन को चार करोड़ रुपये में खरीदा गया था। ब्रिटेन और न्यूजीलैंड समेत कई देशों ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी उड़ानों में 30 प्रतिशत कटौती कर दी है और आगे प्रतिबंध की आशंका है चूंकि भारत में पिछले कुछ दिनों से तीन लाख मामले रोज आ रहे हैं। भारत में पिछले कुछ दिन से रोज तीन लाख से अधिक कोरोना मामले आ रहे हैं । आक्सीजन और कुछ जरूरी दवाओं की किल्लत से चिकित्सा तंत्र जूझ रहा है। इससे पहले रॉयल्स के लियाम लिविंगस्टोन भी यात्रा प्रतिबंध लागू होने से पहले ब्रिटेन लौट गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने संयुक्त बयान में कहा कि वे आईपीएल में शामिल अपने क्रिकेटरों, कोचों और कमेंटेटरों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी ने कहा कि आईपीएल में कुछ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ‘नर्वस’ हैं कि भारत में कोरोना मामलों के बढने के कारण वे स्वदेश कैसे लौटेंगे। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हसी ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा , 'हर कोई थोड़ा नर्वस है कि ऑस्ट्रेलिया वापस कैसे जाएगा।' ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में खेल रहे हैं हसी ने कहा कि आईपीएल के लिए कड़ा बायो बबल बनाया गया है लेकिन भारत की मौजूदा स्थिति को देखकर खिलाड़ियों का चिंतित होना स्वाभाविक है। ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में हैं। उनके अलावा कोच रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा सठालेकर भी यहां हैं।

दिल्ली की जीत के हीरो:अक्षर का खुलासा- पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही थी, इसलिए मैंने ही पंत से सुपर ओवर डालने की बात कही April 25, 2021 at 09:33PM