Monday, March 8, 2021

भारत को WTC फाइनल में पहुंचाने वाले 5 खिलाड़ी:सिराज, अक्षर, सुंदर जैसे खिलाड़ियों ने अपने दम पर मैच जिताए, पर इनके फाइनल खेलने पर है सस्पेंस March 08, 2021 at 08:56PM

बैंच स्ट्रेंथ से गदगद शास्त्री बोले, भारत की दो प्लेइंग इलेवन भी मैदान पर खेल सकती हैं March 08, 2021 at 08:49PM

मुंबईक्रिकेट के खेल में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही मैदान पर उतर सकते हैं। प्रारूप कोई भी हो चार खिलाड़ी बैंच पर ही रहते हैं। किसी भी समय पर छह से आठ खिलाड़ी हमेशा टीम में जगह बनाने का प्रयास करते रहते हैं। किसी भी टीम प्रबंधन और सिलेक्शन कमिटी के लिए यह बहुत अच्छी होती है। अच्छी प्रतिस्पर्धा किसी भी मजबूत टीम के लिए बहुत जरूरी होती है। पिछले करीब 22 महीनों से टीम इसी परिस्थिति से गुजर रही है। और यह अच्छा संकेत है। भारत की समस्या अब बहुत ज्यादा खिलाड़ियों में से चुनना है। उदाहरण के लिए ऋषभ पंत को ही लें। इस समय वह क्रिकेट जगत के फेवरिट हैं। उनका हालिया प्रदर्शन लाजवाब रहा है। लेकिन ईशान किशन भी टीम में जगह बनाने के करीब पहुंच चुके हैं। संजू सैमसन को भले ही मौके न मिल रहे हों लेकिन एक और अच्छा सीजन और वह फिर दावेदारों में शामिल हो जाएंगे। दिनेश कार्तिक और ऋद्धिमान साहा पुराने खिलाड़ियों में शामिल हैं वहीं एस. भगत और एन. जगदीशन भी लगातार अपना दावा मजबूत करने में जुटे हैं। तो इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी पंत के लिए काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है, 'यह अच्छा सिरदर्द है।' एक और उदाहरण रविंद्र जडेजा का है। वह टीम से उंगली में चोट के चलते बाहर हुए और अक्षर पटेल व वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला। शास्त्री ने कहा, 'अक्षर को काफी अनुभव है। वह काफी साल से खेल रहे हैं। वह कई साल से टीम के साथ हैं। वह चोट के कारण टीम से बाहर रहे। अब जडेजा को चोट लगी तो अक्षर को मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।' तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी कर रहे हैं और इस वजह से उन्होंने ब्रेक लिया हुआ है। वह भी जल्द ही वापसी करेंगे। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार भी रिकवर कर रहे हैं। उमेश यादव 15 में रहे लेकिन अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए। नवदीप सैनी ने फिटनेस बढ़ा ली है। टी. नटराजन से काफी उम्मीदें हैं और शार्दुल ठाकुर भी करीब ही हैं। इसके अलावा बासिल थंपी, शिवम मावी, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और कई अन्य भी काफी करीब हैं। ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के लिए काफी कंपनी है। शास्त्री ने कहा, 'आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि इतने खिलाड़ी टीम के लिए खेल सकते हैं जितने पिछले छह महीने में खेल गए हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में हुए हालिया बबल से यह सबसे सकारात्मक बात निकलकर सामने आई है। इस कोरोना के चलते भारत को बड़े दल से साथ सफर करना पड़ा है।' शास्त्री ने आगे कहा, 'आमतौर पर हम 17-18 खिलाड़ियों के साथ सफर करते हैं। लेकिन इस बबल और ऑस्ट्रेलिया में क्वॉरनटीन के चलते हमें 25-30 खिलाड़ियों बल्कि ज्यादा के साथ सफर करना पड़ा। तो नतीजा यह रहा है कि आपको अपने बेस्ट चुनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हमें किस्मत के कारण सभी 30 के साथ खेलना पड़ा। ताकि हमें पता चल सके कि कौन बेहतर है और कौन नहीं। और यह बहुत अच्छे रहा है।' बड़े पूल के कारण ही भारतीय टीम नटराजन और सुंदर को टेस्ट टीम में मौका दे सकी। ऐसा पहले संभव नहीं हो पाता। शास्त्री ने कहा, 'ऐसा आप पहले नहीं सोच सकते थे लेकिन ऐसे हालात पैदा हो गए। मुझे खुशी है कि युवाओं ने मौकों को दोनों हाथों से लपका है।' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा भी वक्त आ सकता है कि भारतीय टीम दो प्लेइंग इलेवन के साथ मैदानों पर उतरी हो।'

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, क्या आईपीएल तक हो जाएंगे फिट? March 08, 2021 at 06:17PM

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Willamson) बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय इंटरनैशनल सीरीज (New Zealand vs Bangladesh ODI Series) से बाहर हो गए हैं। विलियमसन की कोहनी में चोट लगी है। न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के किलाफ 20 मार्च से तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों के बीच 28 मार्च से टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शाकेल ने इस विलियमसन की चोट (Williamson Injury) की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'केन की कोहनी में कुछ समय चोट लगी थी और उसमें अभी तक सुधार नहीं हुआ है। लगातार ट्रेनिंग और तीनों प्रारूपों में खेलने के चलते उन्हें रिकवर होने का पर्याप्त समय नहीं मिला है। हमें लगता है कि उन्हें चोट से उबरने के लिए कुछ आराम और रीहैब से गुजरना होगा।' शाकेल को उम्मीद है कि विलियमसन जल्दी उबर जाएंगे। उनका मानना है कि कीवी कप्तान अगले सप्ताह अपना रीहैब शुरू कर देंगे। शाकेल ने कहा, 'टाइम थोड़ा आगे पीछे हो सकता है लेकिन हमें उम्मीद है कि शुरुआती आराम के बाद वह अगले सप्ताह रीहैब शुरू कर सकते हैं।' विलियमसन की चोट से उनके आईपीएल 2021 में खेलने पर भी संदेह हो गया है। यह टूर्नमेंट 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह देखना बाकी होगा कि क्या विलियमसन तब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे। विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 20, 23 और 26 मार्च को खेले जाएंगे। विलियमसन के इसके बाद 28 और 30 मार्च तथा एक अप्रैल को टी20 मैचों में खेलने की संभावना भी नहीं है क्योंकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये भारत जाना है। वह मई में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये फिर से न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे जिसके बाद 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।

जाफर ने किया था निचले क्रम के बल्लेबाजों को ट्रोल, सुंदर ने दिया प्यारा सा जवाब March 08, 2021 at 07:08PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में वॉशिंग्टन सुंदर ने नाबाद 96 रन बनाए थे। वह शतक से चूक गए थे लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पारी की खूब तारीफ हुई थी। इसके साथ ही कुछ मीम्स भी साझा हुए थे जिसमें टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों को निशाना बनाया गया था। भारत ने पांच गेंदों के अंतराल पर तीन विकेट खो दिए थे और सुंदर अपने पहले टेस्ट शतक से महरूम रह गए थे। सिराज ने 96 के स्कोर पर शॉट खेला था जिस पर अक्षर पटेल रन के लिए दौड़ पड़े थे। हालांकि वहां रन बहुत मुश्किल था। सुंदर ने रन के लिए मना किया लेकिन जब तक अक्षर क्रीज में लौटते उससे पहले गिल्लियां बिखेर दी गई थीं। इसके बाद बेन स्टोक्स ने अगले ओवर में ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को बोल्ड कर भारतीय पारी का अंत कर दिया था। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर उन लोगों में से एक थे जिन्होंने अक्षर, ईशांत और सिराज को मीम के जरिए ट्रोल किया था। जाफर ने आमिर खान की मशहूर फिल्म '3 इडियट्स' के एक सीन का मीम शेयर किया था। यह वह सीन है जब आमिर अपने दोस्तों माधवन और शरमन जोशी के साथ शादी में बिना बुलाए खाने पहुंच जाते हैं। जाफर ने लिखा था, 'जब अक्षर, ईशांत और सिराज अगली बार फंक्शन में वॉशिंगटन सुंदर के पिता से मिलेंगे।' जाफर ने हालांकि आगे सुंदर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए लिखा था, 96 रनों की नाबाद पारी भी किसी शतक से कम नहीं थी। काफी अच्छा खेले वॉशिंगटन।' सुंदर ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुंदर ने जवाब दिया, 'आपका बहुत धन्यवाद भैया। डैड इन तीनों का बिरयानी और हलवे के साथ स्वागत करेंगे।' सुंदर के पिता ने उनकी सेंचुरी मिस करने पर रिऐक्शन देते हुए कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों उनकी बल्लेबाजी से हैरान हैं। मैं सुन रहा हूं कि वह नई गेंद खेल सकते हैं। लेकिन वह किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए तैयार है।' उन्होंने न्यूज18 से आगे कहा था, 'मैं निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर हैरा हूं। वे थोड़ी देर भी नहीं टिक सके। सोचिए अगर भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए होते तो क्या यह एक बहुत बड़ी गलती नहीं होती। लाखों-करोड़ों लोग आपको देख रहे हैं। उन्हें वह नहीं सीखना चाहिए जो इन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने किया।'