Saturday, March 6, 2021
जल्द ही शाहिद अफरीदी के दामाद बनेंगे पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी! March 06, 2021 at 08:30PM
नई दिल्ली पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज (Shaheen Shah Afridi) जल्द ही पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान (Shahid Afridi) के दामाद बनने जा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार नेशन ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। शाहीन की सगाई शाहिद की सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी (Aqsa Afridi) से होने वाली है। शाहीन के पिता अयाज खान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता शाहिद अफरीदी के परिवार को भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शाहिद अफरीदी के परिवार की ओर से कहा गया है कि चूंकि शाहीन अभी क्रिकेट खेल रहे हैं और अक्सा अभी पढ़ाई कर रही हैं इसलिए सगाई की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की जाएगी। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि सगाई जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी और उसके बाद दो साल के भीतर शादी कर दी जाएगी। अखबार ने आगे बताया कि परिवार ने अनुरोध किया है कि इस मामले में ज्यादा अंदाजा न लगाया जाए। शाहिद अफरीदी सही समय आने पर जल्द ही इस बात की घोषणा करेंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस मेसेज के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दोनों की सगाई हो चुकी है। इसके बाद दोनों परिवारों को बधाइयां मिलने का तांता लग गया था। शाहीन और शाहिद दोनों अफरीदी कबीले से आते हैं। साथ ही शाहीन और अक्सा दोनों की उम्र 20 साल है।
रेसलर विनेश फोगाट ने रोम में जीता गोल्ड मेडल, फिर बनीं नंबर-1 March 06, 2021 at 08:11PM
रोमभारतीय महिला पहलवान (Vinesh Phogat) ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज () में जीत दर्ज करके लगातार दूसरे सप्ताह दूसरा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इस जीत के साथ अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विनेश तोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करने वालीं एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने 53 किग्रा के फाइनल में कनाडा की डायना मैरी हेलन वीकर को 4-0 से हराया। 26 साल की विनेश ने अपने सभी अंक पहले पीरियड में हासिल किए और दूसरे पीरियड में अपनी बढ़त बरकरार रखकर गोल्ड मेडल जीता। विनेश ने पिछले सप्ताह कीव में गोल्ड जीता था और इससे उन्हें यह विश्वास हो गया होगा कि ओलिंपिक के लिए उनकी तैयारियां सही चल रही हैं। पढ़ें, इस भारतीय पहलवान ने प्रतियोगिता में विश्व की नंबर तीन पहलवान के रूप में प्रवेश किया और 14 अंक हासिल करके फिर से नंबर-1 बन गईं। कनाडा की पहलवान टूर्नमेंट से पहले 40वें नंबर पर थी लेकिन अब वह विनेश के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। विनेश ने टूर्नमेंट में एक भी अंक नहीं गंवाया। उन्होंने तीन में से अपने दो मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी को चित किया।सरिता मोर ने शनिवार को 57 किग्रा में सिल्वर मेडल जीता था।
Subscribe to:
Posts (Atom)