Monday, March 1, 2021
अहमदाबाद टेस्ट से पहले कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन March 01, 2021 at 07:29PM
अहमदाबादभारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच (Ravi Shastri) ने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। शास्त्री फिलहाल अहमदाहाद में टीम इंडिया के साथ हैं जहां के अस्पताल में उन्होंने वैक्सीन लगवाई। शास्त्री ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। पढ़ें, 58 वर्षीय शास्त्री ने लिखा, 'COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। इस महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए मेडिकल प्रफेशनल और वैज्ञानिकों का धन्यवाद।' उन्होंने लिखा कि COVID-19 टीकाकरण से निपटने में अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में कांताबेन और उनकी टीम के पेशेवर रवैये से वह प्रभावित हैं। इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की थी। अब सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही 4 मार्च से शुरू होना है।
'इसलिए तो वो टेस्ट है'... रिचर्ड्स ने स्पिन लेती पिच पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया March 01, 2021 at 07:10PM
नई दिल्लीवेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स (Vivian Richards) भारत में स्पिनरों की मददगार वाली पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों के विलाप से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि मेहमान टीम चुनौती के लिए तैयार नहीं थी। अहमदाबाद के मोटेरा की नवनिर्मित पिच (Narendra Modi Cricket Stadium) तब चर्चा का विषय बन गई, जब भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन ही 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की। माइकल वॉन जैसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों और ब्रिटिश मीडिया के एक वर्ग ने इस पिच की कड़ी आलोचना की थी। पढ़ें, रिचर्ड्स को यह बहस अच्छी नहीं लगी जो अपनी बेपरवाह बल्लेबाजी के कारण दुनिया के हर क्षेत्र में सफल रहे थे। रिचर्ड्स ने कहा, ‘स्पिन भी खेल का हिस्सा है, टेस्ट मैच में यही सब होता है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब आप भारत में हैं आपको इन चीजों का सामना करना होगा और उसके लिए तरीका ढूंढना होगा।’ 68 वर्षीय रिचर्ड्स ने कहा, ‘मुझसे हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट को लेकर सवाल किए गए थे। और मैं वास्तव में सवाल को लेकर थोड़ा उलझन में था क्योंकि ऐसा लगता है कि जिन पिचों पर वे खेल रहे थे उनको लेकर काफी विलाप किया गया। मुझे लगता है कि जो लोग विलाप कर रहे हैं उन्हें अहसास होना चाहिए कि ऐसा समय भी होता है जबकि हमें तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच मिलती है। गेंद असल में गुड लेंथ से तेजी से उछाल लेती है और हर कोई तब सोचता है कि यह बल्लेबाजों से जुड़ी समस्या है।’ करियर में 308 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले रिचर्ड्स ने कहा कि भारत में खेलने का मतलब है कि आपको अच्छे स्पिनरों का सामना करना होगा और लगता है कि इंग्लैंड ने दौरे से पहले अच्छी तरह से तैयारियां नहीं की। रिचर्ड्स ने कहा, ‘अब आप दूसरा पक्ष देख चुके हैं और इसलिए इसे टेस्ट मैच क्रिकेट नाम दिया गया है क्योंकि यहां मानसिकता और इच्छाशक्ति के साथ उन सब चीजों की भी परीक्षा होती है जिनसे प्रतिस्पर्धा के समय आप गुजरते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह सिक्के का दूसरा पहलू है। लगता है कि लोग भूल जाते हैं कि जब आप भारत दौरे पर जाते हैं तो आपको ऐसी उम्मीद रखनी चाहिए। आप ऐसे देश में जा रहे हैं जहां पिचें स्पिनरों को मदद करती हैं। आपको असल में इसके लिए खुद को तैयार करना चाहिए।’
Subscribe to:
Posts (Atom)