Thursday, January 14, 2021

देखें: नटराजन ने मैथ्यू वेड को आउट कर हासिल किया अपना पहला टेस्ट विकेट January 14, 2021 at 08:39PM

ब्रिसबेन टी. नटराजन जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो वह नेट बोलर के रूप में शामिल किए गए थे। वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होन के बाद उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया। फिर वनडे टीम का हिस्सा बने। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को काफी खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद उन्हें ब्रिसबेन में सीरीज के आखिरी मैच का हिस्सा बनाया गया। मैथ्यू वेड नटराजन का पहला शिकार बने। वेड ने नटराजन की गेंद को पुल करने का प्रयास किया। नटराजन को सही लेंथ पर गेंद करने का फायदा मिला। गेंद गुड लेंथ पर थी लेकिन वेड ने उसे पुल करने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में ऊंची चली गई। शार्दुल ठाकुर ने मिड-ऑफ से दौड़कर आसान सा कैच लपका। इसके साथ ही नटराजन ने 113 रनों की साझेदारी का अंत किया। नटराजन का दूसरा शिकार बने सेंचुरी बनाने वाले मार्नस लाबुशेन। लाबुशेन को भारतीय टीम ने दो जीवनदान दिए। एक बार अजिंक्य रहाणे ने उनका आसान सा कैच छोड़ा। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने एक मुश्किल मौका गंवा दिया। लाबुशेन भी छोटी गेंद को पुल करने गए लेकिन बल्ले का ऊपरी हिस्सा लगकर गेंद ऊंची गई। इस बार ऋषभ पंत ने उनका कैच लपक लिया। यह लाबुशेन की 5वीं टेस्ट सेंचुरी थी। 18 टेस्ट मैचों में उनके नाम 10 हाफ सेंचुरी भी हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के इस मैच में चार बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और नटराजन को मौका मिला है जबकि रविंद्र जडेजा, रविचंंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से जगह नहीं बना पाए हैं।

रोहित शर्मा की मीडियम पेस गेंदबाजी देख कार्तिक ने बुमराह और शमी को चेताया January 14, 2021 at 08:15PM

ब्रिसबेन Bowls Medium Pace After Leaves Field due to Injury: मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे (India tour of Australia) पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) की खिलाड़ियों के साथ चोट पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में पेसर (Navdeep Saini) का नाम भी जुड़ गया है। 4 मैचों की सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सैनी भी गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए। सैनी ने ग्रोइन में दर्द की शिकायत की है। पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सैनी चोटिल हो गए। सैनी की गेंद मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के बल्ले का किनारा लेकर सीधे कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास गली में गई लेकिन रहाणे इस कैच को नहीं लपक सके। इसके बाद सैनी अपने पैर को पकड़े दर्द से कराहते हुए ग्राउंड पर बैठ गए। बाद में फिजियो ने बीच मैदान में उनका उपचार किया लेकिन इसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। सैनी के इस ओवर की अंतिम गेंद को हिटमैन ने पूरा किया। भारतीय टीम से दरकिनार किए गए विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इसके बाद अपने ट्वीट से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। कार्तिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अमेरिकन सुपरहीरो का द फ्लैश' GIF अपलोड कर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को चेतावनी देते हुए लिखा, ' नया तेज गेंदबाज शामिल होने को तैयार है।' इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन के शतक के दम पर टी के बाद 4 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन के खाते में एक एक विकेट गए हैं।

आईपीएल ने बदली इस भारतीय पेसर की किस्मत, वीवीएस लक्ष्मण भी हुए कायल January 14, 2021 at 07:10PM

ब्रिसबेन Test Debut: (T Natarajan) के लिए मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरा किसी सपने के सच होने जैसा साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया टूर पर भारतीय टीम () के साथ गए इस तेज गेंदबाज को पहले वनडे फिर टी20 और अब टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। नटराजन भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 300वें क्रिकेटर बन गए हैं। टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद शमी (Mohmmad Shami) और उमेश यादव (Umesh Yadav) चोट की वजह से बाहर हैं। तमिलनाडु में टेनिस बॉल से शुरुआत करने वाले इस पेसर की कहानी काफी रोचक रही है। नटराजन को टेस्ट डेब्यू कैप बॉलिंग कोच भरत अरुण ने दी। 29 वर्षीय नटराजन के लिए आईपीएल 2020 (IPL 2020) बेहतरीन रहा था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किए थे। नटराजन को चोटिल मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम इंडिया में जगह मिली थी। नटराजन के टेस्ट डेब्यू पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर सराहा जा रहा है। दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने भी इस गेंदबाजी की प्रशंसा की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी तक 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 73 रन पर नाबाद हैं जबकि मैथ्यू वेड 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने अब तक 67 रन की साझेदारी की है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने एक एक विकेट लिया है।

India vs Australia: एक ही दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने नटराजन January 14, 2021 at 06:49PM

ब्रिसबेन तेज गेंदबाज थंगारासु नटराजन ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के साथ बतौर नेट गेंदबाज पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने को मिल गया। इसके साथ ही वह एक ही टूर पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। 29 वर्षीय नटराजन ब्रिसबेन में भारत की ओर से टेस्ट कैप हासिल करने वाले 300वें खिलाड़ी बने। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चोटों से जूझ रही है। टीम के कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। नटराजन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका मिला है। नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। यह मैच 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला गया था, जिसमें भारत 13 रन से जीता था। नटराजन ने पहले मैच में 70 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें टी20 सीरीज में टीम में शामिल किया गया था। भारत ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। आईसीसी ने ट्वीट कर नटराजन का टेस्ट क्रिकेट में स्वागत किया है। आईसीसी ने ट्वीट किया, 'टेस्ट क्रिकेट में स्वागत है... थंगारासु नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।'