Wednesday, December 2, 2020

24 दिसंबर को BCCI की बैठक में फैसला लिया जा सकता है; ICC में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं जय शाह December 02, 2020 at 08:25PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 24 दिसंबर को होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में IPL में दो नए फ्रैंचाइजी को शामिल करने पर फैसला ले सकता है। इसके साथ ही मीटिंग में ICC में भारत के नए प्रतिनिधि और 3 नए सिलेक्टर्स के चयन पर भी फैसला हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि BCCI सचिव जय शाह ICC में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

BCCI ने एफिलिएटेड यूनिट्स को 23 पॉइंट एजेंडा भेजा

BCCI ने बैठक से 21 दिन पहले सभी एफिलिएटेड यूनिट्स को 23 पॉइंट एजेंडा भी भेजा है। बैठक में बोर्ड के नए वाइस प्रेसिडेंट पर भी निर्णय लिया जा सकता है। महिम वर्मा के इस्तीफे के बाद यह पद खाली है।

अदाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप की अहमदाबाद फ्रैंचाइजी में दिलचस्पी

BCCI इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी 2021 को लेकर नई तैयारियां कर रहा है। इसके लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को लेकर बातचीत चल रही है। अदाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप दोनों ने ही इस फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। BCCI के एक सूत्र के हवाले से एजेंसी ने बताया कि बैठक में इस एजेंडे को मुख्य तौर पर शामिल किया गया है।

जय शाह ग्लोबल कमेटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं

बैठक में ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल के नए प्रतिनिधि को तलाशने का भी काम किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि BCCI के मौजूदा सचिव जय शाह ग्लोबल कमेटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। 3 नए सिलेक्टर्स के साथ-साथ चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

BCCI ने टेक्निकल कमेटी भी बनाने की बात कही

BCCI सूत्र के हवाले से एजेंसी ने कहा, 'सिलेक्शन कमेटी क्रिकेट कमेटी का पार्ट है। इसके साथ ही एक टेक्निकल कमेटी को भी बनाने की जरूरत है। ये सब स्टैचुअरी सब कमेटी होंगी। इसके साथ ही अंपायर्स सब कमेटी भी बनाई जा सकती है। बैठक में नेशनल क्रिकेट एकेडमी से जुड़े मुद्दों के बारे में भी बातचीत की जाएगी।'

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर चर्चा

इसके साथ ही बैठक में भारत में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी बातचीत हो सकती है। साथ ही क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिलस में होने वाले ओलिंपिक में शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऐसा माना जा रहा है कि BCCI सचिव जय शाह (बाएं) ICC में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

फुटबॉल : रोनाल्डो ने किया करियर का 750वां गोल, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट December 02, 2020 at 08:36PM

तुरीन स्टार फुटबॉल खिलाड़ी के करियर के 750वें गोल की मदद से इटली के क्लब युवेंतस ने चैंपियंस लीग में डायनामो कीव को 3-0 से हरा दिया। एलियांज स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में जुवेंतस के लिए पहला गोल पहले हाफ में फेडेरिको चिएसा ने किया। इसके बाद रोनाल्डो और मोराटा ने गोल दागे। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘750 गोल, 750 खुशी के पल, प्रशंसकों के चेहरे पर 750 मुस्कुराहटें। सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मुझे यहां तक पहुंचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया। मेरे सभी विपक्षियों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अगली मंजिल 800।’ 35 साल के रोनाल्डो ने स्पेनिश क्लब रियाल मेड्रिड के लिए 450, इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 118, अपने देश पुर्तगाल के लिए 102, और 75 गोल जुवेंतस और पांच गोल स्पोटिंर्ग के लिए किए हैं।

जमशेदपुर के कोच को मिला रेड कार्ड; इजे ने मैच खत्म होने से 5 मिनट पहले गोल दागा, टीम को दूसरी हार से बचाया December 02, 2020 at 07:40PM

इंडियन सुपर लीग के 7वें सीजन में बुधवार को हैदराबाद FC और जमशेदपुर FC के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। जमशेदपुर के इजे ने 85वें मिनट में गोल दागकर टीम को सीजन में दूसरी हार से बचा लिया। स्टॉपेज टाइम में जमशेदपुर के कोच को मैदान पर आ जाने और घूमने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। अब वे अगले मैच में टच लाइन में नहीं खड़े हो सकेंगे।

जमशेदपुर को अपना अगला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता मोहन बागान (ATK मोहन बागान) के खिलाफ खेलना है। इस ड्रॉ के साथ ही दोनों टीमों ने 1-1 पॉइंट बांटे। हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। जबकि जमशेदपुर 8वें नंबर पर है।

पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने अटैकिंग खेल दिखाया। 12वें मिनट में जमशेदपुर द्वारा किए गए फाउल पर हैदराबाद को फ्री-हिट का चांस मिला। काल्काओ लिस्टन इस मौके को भुनाने में नाकामयाब रहे। बॉल गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। 24वें मिनट में जमशेदपुर के लालदिनलियाना के शानदार पास को जाकिचंद गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। 32 वें और 41वें मिनट में हैदराबाद ने 2 अटैंप्ट किए, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं।

##

हैदराबाद के कप्तान ने दागा मैच का पहला गोल

मैच का पहला गोल हैदराबाद के कप्तान एरीदाना सांटाना ने 50वें मिनट में किया। इस गोल में हालीचरण नारजारे की भी भूमिका रही। लेफ्ट फ्लैंट से नारजारे ने ही अटैक की शुरुआत की थी। वे गेंद लेकर डी बाक्स में घुसे और एक अच्छा शॉट लिया, लेकिन जमशेदपुर के गोलकीपर पवन कुमार ने बचा लिया। बॉल पवन के हाथ से लगकर वहीं अनमार्क्ड खड़े सांटाना के पास गई। सांटाना ने मौके को भुनाते हुए गोल करने में कोई गलती नहीं की।

##

60वें मिनट में जमशेदपुर ने 2 सब्सटिट्यूट किए

52वें मिनट में हैदराबाद ने एक और काउंटर अटैक किया, लेकिन इस बार पवन सावधान थे और उन्होंने बेहतरीन सेव किया। 60वें मिनट में जमशेदपुर ने दो सब्सटिट्यूट किए। जाकिचंद और एलेक्जेंडर लीमा को बाहर भेजा गया। जबकि विलियम लालनुनफेला और इसाक वैनमालसावमा को मैदान पर भेजा गया। 63वें मिनट में जमशेदपुर के अनिकेत जाधव को फाउल करने पर यलो कार्ड मिला। 64वें मिनट में जमशेदपुर ने एक और काउंटर अटैक किया, लेकिन हैदराबाद के हितेष शर्मा ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

##

71वें मिनट में जमशेदपुर के गोल को रेफरी ने नकारा

71वें मिनट में रेफरी ने जमशेदपुर के एक गोल को नकार दिया। यह गोल वैनमालसावमा ने फ्री-किक पर किया था। हैदराबाद के गोलकीपर लक्ष्मीकांत ने अपने लाइन से पार जाकर गेंद को बाहर पंच किया था, लेकिन इसके बावजूद इसे गोल नहीं माना गया। इस फैसले को लेकर जमशेदपुर के खिलाड़ियों के चेहरों पर नाराजगी साफ देखी गई।

##

85वें मिनट में जमशेदपुर के इजे ने गोल दागा

ऐसा लग रहा था कि बदकिस्मती से जमशेदपुर के हाथों से यह मैच निकल जाएगा और उसे सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ेगी। लेकिन तभी स्टीफन इजे ने 85वें मिनट में गोल दागकर जमशेदपुर को 1-1 से बराबरी दिला दी। इस गोल में सब्सटिट्यूट विलियम लालनुनफेला का एसिस्ट था।

##

जमशेदपुर के कैप्टन को मिला यलो कार्ड

जमशेदपुर के कप्तान पीटर हार्टले को 87वें मिनट में यलो कार्ड मिला। हार्टले ने इंज्युरी टाइम में हेडर के जरिए गोल करने एक शानदार प्रयास किया, लेकिन बॉल क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। हैदराबाद को 1 में जीत मिली है, जबकि 2 ड्रॉ रहा है। वहीं, जमशेदपुर के 2 मैच ड्रॉ रहे हैं और एक में टीम को हार मिली है।

हैदराबाद ने 14 शॉट अटैंप्ट किए, 5 ऑन टारगेट

हैदराबाद ने मैच के दौरान 52% बॉल पजेशन अपने पास रखा। जबकि जमशेदपुर के पास 48% बॉल पजेशन रहा। हैदराबाद ने 14 शॉट अटैंप्ट किए, जिसमें से 5 ऑन टारगेट रहा। जबकि जमशेदपुर ने 8 शॉट अटैंप्ट किए, जिसमें से 2 ऑन टारगेट था। हैदराबाद ने मैच में के दौरान 356 पास कम्पलीट किए। जबकि जमशेदपुर ने 326 पास कम्पलीट किए। मैच के दौरान हैदराबाद ने 19 और जमशेदपुर ने 22 फाउल किए। जमशेदपुर के 3 खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिखाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। जबकि जमशेदपुर 8वें नंबर पर है।

शुभमन गिल और परिवार ने किया किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन December 02, 2020 at 07:56PM

प्रत्युष राज, चंडीगढ़ जलालाबाद के करीब चक खेरे वाला गांव के करीब 84 वर्षीय दीदार सिंह गिल ने अपने टीवी पर चैनल बदल रहे हैं। एक चैनल पर वह अपने पोते को देश के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेलते देख रहे हैं। और ठीक उसी समय वह देख रहे हैं कि दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर पर क्या हो रहा है। बॉर्डर पर उनके परिवार के कुछ सदस्य सरकार की नई कृषि नीति के खिलाफ हो रहे विरोध में शामिल हैं। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'मेरे पिता भी इस विरोध आंदोलन का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन उनकी इस उम्र के कारण मैंने उन्हें जाने नहीं दिया।' ऐसे वक्त में जब किसान आंदोलन सुर्खियों में हैं तब शुभमन बीते कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह किसानों के समर्थन में काफी खुलकर अपनी बात कह रहे हैं। लखविंदर ने कहा, 'जब शुभमन ने बिल के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो हमें कोई हैरानी नहीं हुई। वह अपनी जड़ों को नहीं भूला है क्योंकि उसने अपने बचपन का काफी वक्त गांव में बिताया है। उसने अपने दादा, पिता और चाचा को खेतों में काम करते हुए देखा है। उसे खुद इसका अनुभव है और जानते हैं कि आखिर किसानों का विरोध क्यों मायने रखता है।' 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शुभमन 9 साल की उम्र तक अपने गांव में रहे। इसके बाद क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ मोहाली शिफ्ट हो गए। लखविंदर से पूछा गया क्योंकि वह किसान परिवार से आता है क्या इस युवा क्रिकेटर पर आंदोलन को समर्थन करने का कोई दबाव था, इस पर लखविंदर ने कहा, 'बिलकुल नहीं। ऐसी बात बिलकुल नहीं है। शुभमन को पता है कि वह क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। वह अपने गांव से काफी जुड़े हुए हैं और उन्होंने उन्हीं खेतों में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।'