Friday, November 27, 2020

कोरोना की वजह से PBL अगले साल तक के लिए टला, दिसंबर में होना था टूर्नामेंट November 27, 2020 at 01:21AM

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। प्लेयर्स की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑर्गनाइजर्स ने शुक्रवार को यह फैसला किया। बैडमिंटन की सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट इस साल दिसबंर के आखिरी हफ्ते में होना था। इसके मुकाबले में दिल्ली, मुंबई और पुणे में खेले जाने थे।

हालांकि, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के अतंर्गत लीग के ऑफिशियल लाइसेंस होल्डर स्पोर्ट्सलाइव ने मौजूदा हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया।

खिलाड़ियों की सेहत जरूरी
स्पोर्ट्सलाइव के एमडी प्रसाद मंगिपुड़ी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हम काफी किस्मत वाले थे कि हमें पिछले 5 सालों से दिसंबर-जनवरी की विंडो मिल रही थी, लेकिन कोरोना की वजह से सब कुछ बदल गया है। इन हालातों में हमें खिलाड़ियों की सेहत के बारे में भी सोचना पड़ेगा।

टूर्नामेंट का पांचवां सीजन इसी साल 20 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेला गया था। टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। जिनके बीच होम और अवे फॉर्मेट में मैच खेले जाते हैं।

वैक्सीन के ऐलान के बाद सब ठीक होने लगेगा
उन्होंने भरोसा जताया कि अगले साल वैक्सीन के ऐलान के साथ इंटरनेशनल ट्रैवल की पाबंदियों में रियायत मिलने लगेगी और सब कुछ ठीक होने लगेगा। उन्होंने कहा कि इस साल के टूर्नामेंट के मैच दिल्ली, मुंबई और पुणे में होने थे। इन शहरों में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं, जनवरी में एशिया लेग और उसके बाद ओलंपिक क्वालिफायर्स होने हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट का आयोजन ओलिंपिक और मई में होने वाले आखिरी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बीच करा लिया जाएगा।

फॉरेन प्लेयर्स भी ले सकेंगे हिस्सा
उन्होंने कहा कि अगले साल टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ी भी आसानी से हिस्सा ले सकेंगे। यह टूर्नामेंट टोक्यो ओलिंपिक से पहले ऐसे खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए अहम होगा। उन्होंने बताया कि हमें अभी इंतजार करना होगा। इससे ज्यादा हम अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकते।

जनवरी में होगा एशिया लेग
कोरोना की वजह से बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने एशियन लेग को अगले साल के लिए री-शेड्यूल कर दिया था। एशिया ओपन-1 का आयोजन 12 से 17 जनवरी के बीच और एशिया ओपन-2 का आयोजन 19 से 24 जनवरी के बीच होना है। इसके बाद BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स 27 से 31 जनवरी 2021 के बीच खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत की स्टार शटलर्स पीवी सिंधु और सायना नेहवाल प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हैदराबाद हंटर्स और नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के लिए खेलती हैं। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल किया जाएगा।

Aus vs Ind: हार्दिक पंड्या ने पूरे किए वनडे इंटरनैशनल में 1000 रन, भारत के लिए सबसे कम गेंद में हासिल किया मुकाम November 27, 2020 at 01:02AM

सिडनी टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पूरे आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में ही खेल रहे हैं। ऐसे में टीम में पंड्या की जगह पर भी सवाल उठ रहे थे। हालांकि सिडनी वनडे में उन्होंने अपनी भूमिका को जस्टिफाइ किया। पंड्या ने अपनी शानदार पारी के दौरान वनडे इंटरनैशनल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। पंड्या का यह 55वां ODI और 39वीं पारी थी। शुक्रवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पंड्या के नाम वनडे में 957 रन थे। एक हजार पूरे करने के लिए उसे 43 रन की जरूरत थी। पंड्या ने 23वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 1000 वनडे इंटरनैशनल रन पूरे किए। हार्दिक पंड्या ने 857 गेंद पर 1000 रन पूरे किए। वह भारत की ओर से सबसे कम गेंदों पर 1000 ODI रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। पंड्या ने केदार जाधव को पीछे छोड़ा जिन्होंने 937 गेंद पर 1000 रन पूरे किए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पंड्या पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर आंद्रे रसल हैं। इस वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने 767 गेंद पर 1000 रन पूरे किए थे। इसके बाद ल्यूक रोंची का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले रोंची ने 807 गेंद का सामना किया। पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 834 गेंद का सामना किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन आते हैं जिन्होंने 854 गेंद पर 1000 वनडे इंटरनैशनल रन पूरे किए।

सिडनी वनडे: प्रवीण कुमार के अनचाहे रेकॉर्ड से बाल-बाल बचे बुमराह November 27, 2020 at 12:08AM

नई दिल्ली भारतीय पेसर के नाम वनडे इंटरनैशनल में एक खराब रेकॉर्ड दर्ज होने से बच गया। सिडनी में सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान आरोन फिंच (114) और स्टीव स्मिथ (105) की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाए। पेसर मोहम्मद शमी को छोड़कर अन्य कोई भारतीय गेंदबाज खास असर नहीं दिखा सका। भारत के लिए सिडनी में इस मुकाबले में शमी ने 59 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि बुमराह, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। बुमराह ने जहां 10 ओवर में 73 रन लुटाए तो वहीं सैनी ने 83 रन दे दिए। चहल ने तो 10 ओवर में 89 रन लुटाए। पढ़ें, बुमराह ने मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान फिंच का विकेट लिया, लेकिन यह विकेट उन्हें वनडे इंटरनैशनल में 282 गेंदों के बाद मिला। इससे पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार के साथ ने साल 2008 में 283 गेंदों के अंतराल बाद कोई विकेट झटका था। प्रवीण के अनचाहे रेकॉर्ड से बुमराह मात्र एक गेंद से बच गए। इस साल बुमराह को अंतरराष्ट्रीय वनडे में बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है जिन्होंने 66.1 ओवर में मात्र 2 ही विकेट झटके हैं।

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मैच से पहले घुटनों पर बैठकर अभियान का समर्थन किया November 27, 2020 at 12:08AM

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच ऑकलैंड में पहले टी-20 मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन किया। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच से पहले खिलाड़ियों ने घुटनों पर बैठकर रंगभेद के खिलाफ मूवमेंट का समर्थन किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी शेयर की।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी अभियान का समर्थन किया।

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पोस्ट शेयर कर लिखा- असमानता और रंगभेद के खिलाफ लड़ाई जारी है।

न्यूजीलैंड दौरे पर है वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों के बीच 3 टी-20 के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी-20 का पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर और तीसरा 30 नवंबर को है। जबकि पहला टेस्ट मैच 3 दिसंबर और दूसरा टेस्ट 11 दिसंबर को है।

दोनों टीम का बेयरफुट सर्कल
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पहले वन-डे में भी दोनों टीमों ने नस्लवाद के खिलाफ समर्थन दिखाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नस्लवाद के खिलाफ और एबओरिजनल कल्चर के प्रति समर्थन दिखाने के लिए बेयरफुट सर्कल यानी नंगे पैर एक सर्कल बनाया। टीम इंडिया ने भी उनका साथ दिया।

अमेरिका में अश्वेत फ्लॉयड की मौत से शुरू हुआ था कैंपेन
हाल ही में अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उसी के बाद दुनियाभर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' कैंपेन शुरू हुआ। मिनेपोलिस शहर की पुलिस ने 25 मई को फ्लॉयड को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और जमीन पर उल्टा लिटाकर उसकी गर्दन को घुटने से करीब 9 मिनट तक दबाए रखा। इससे जॉर्ज की सांसें रुक गईं और मौत हो गई। इसके बाद 40 से भी अधिक शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्ट में घुटनों पर बैठे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी।