Thursday, October 1, 2020

बस 2 छक्के, फिर धोनी हो जाएंगे इस खास लिस्ट में शामिल October 01, 2020 at 07:26PM

दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में धोनी के पास टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 14वां मैच आज यानी शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच में सभी की नजरें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी जो एक खास उपलब्धि हासिल करने से मात्र 2 सिक्स दूर हैं।

बस 2 छक्के और.. फिर महेंद्र सिंह धोनी हो जाएंगे इस खास लिस्ट में शामिल

दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में धोनी के पास टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

टी20 में 300 छक्के जड़ने से मात्र 2 कदम दूर धोनी
टी20 में 300 छक्के जड़ने से मात्र 2 कदम दूर धोनी

धोनी यदि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL-13 के 14वें मैच में दो छक्के लगाते हैं, तो टी20 क्रिकेट में उनके नाम 300 छक्के हो जाएंगे। भारत की ओर से वह ऐसा करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज होंगे।

रोहित और रैना पहले ही लिस्ट में शामिल
रोहित और रैना पहले ही लिस्ट में शामिल

यदि धोनी 300 छक्के पूरे कर लेते हैं, तो भारत की ओर से वह ऐसा करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज होंगे। रोहित शर्मा और सुरेश रैना पहले ही इस खास लिस्ट में शामिल हैं। धोनी के नाम फिलहाल 298 छक्के हैं। रोहित शर्मा के खाते में 371 जबकि रैना ने टी20 क्रिकेट में अब तक 311 छक्के लगाए हैं।

Thala Dhoni's Helecopter Six ! #Csk #WhistlePodu #Ipl2020 pic.twitter.com/vQPv08e6wo
— CSK Fans Club (@CSKFansClub_) September 23, 2020

That SIX from #Dhoni remembered everyone that still he's old dhoni 😎 #CSK pic.twitter.com/d5Wiv7B5t2
— Rahul Nani (@rahul_thampula) September 22, 2020

लिस्ट में टॉप पर हैं क्रिस गेल
लिस्ट में टॉप पर हैं क्रिस गेल

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में धुरंधर क्रिस गेल टॉप पर हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 978 सिक्स हैं। उनके बाद कायरन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके 673 छक्के हैं।

जानें, क्यों मेरठ के प्रवीण को कहा जाता है स्विंग का जादूगर October 01, 2020 at 06:55PM

टीम इंडिया के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार आज यानी 2 अक्टूबर 2020 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेरठ में जन्मे प्रवीण में गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने की काबिलियत थी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूपी के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने करियर में 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनकी खासियत यह थी कि वह गेंद को दोनों दिशा में स्विंग करा सकते थे।

हैपी बर्थडे प्रवीण कुमार: पेसर जिसमें गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने की थी काबिलियत

टीम इंडिया के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार आज यानी 2 अक्टूबर 2020 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेरठ में जन्मे प्रवीण में गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने की काबिलियत थी।

प्रवीण को कहा जाता है 'स्विंग का जादूगर'
प्रवीण को कहा जाता है 'स्विंग का जादूगर'

ऐसा कम ही देखा जाता है कि कोई गेंदबाज गेंद को दोनों दिशा में स्विंग करा सकता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में ऐसा पेसर रहा। प्रवीण कुमार में यह काबिलियत थी कि वह गेंद को दोनों दिशा में स्विंग करा सकते थे। इसी वजह से उन्हें 'स्विंग का जादूगर' कहा जाता है।

CB सीरीज के फाइनल में बने मैन ऑफ द मैच
CB सीरीज के फाइनल में बने मैन ऑफ द मैच

प्रवीण कुमार को सीबी सीरीज (कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज) के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरे फाइनल में 46 रन देकर 4 विकेट झटके और भारत की 9 रन से रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऐसा रहा प्रवीण का करियर
ऐसा रहा प्रवीण का करियर

साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रवीण कुमार ने करियर में 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 27, वनडे में 77 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 8 विकेट झटके।

Chill ve hai..
Fun ve hai...
Pyar vi hai....#GUN vi hai....#motu ❤️ #meerut #Ghar pic.twitter.com/dUEhgBeVBh
— praveen kumar (@praveenkumar) December 2, 2019

MI vs KXIP: अबु धाबी में पोलार्ड का कमाल, पंजाब के खिलाफ मचाया धमाल October 01, 2020 at 05:09PM

अबु धाबी रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर शानदार वापसी की। टूर्नमेंट में यह उसकी 4 मैचों में दूसरी जीत है, जिसकी बदौलत वह पॉइंट्स टेबल (रन रेट के आधार पर) में टॉप पर पहुंच चुकी है। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (70), (47*) और हार्दिक पंड्या (30*) की बदौलत 4 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में पंजाब टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पढ़ें, रोहित ने 45 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, पोलार्ड ने 20 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 11 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगात हुए नाबाद 30 रन बनाए। पोलार्ड और हार्दिक ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़े। पोलार्ड को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जीत के बाद कहा, 'अच्छा लगता है। जाहिर है कि हम आखिरी गेम हार गए थे, इसलिए हम वापसी करना चाहते थे। 15 ओवर के बाद हम 100 रन बना चुके थे, इसलिए तब रनगति बढ़ाने की जरूरत थी।' उन्होंने कहा, 'खेल का विश्लेषण करने की कोशिश करें। हमें पता था कि हमारे पास स्पिनरों के कुछ ओवर हैं, और हम उनके खिलाफ जीत दर्ज कर सकते हैं। अच्छा लगा हार्दिक पंड्या को बेहतरीन अंदाज में खेलते देखना। आप चाहते हैं कि वह बाहर आएं और हिट करें। अब शारजाह में बेहतर करने पर नजर है लेकिन हमें स्थिति के अनुसार खेलने की जरूरत है ना कि मैदान।' कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद हार्दिक और पोलार्ड की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम वास्तव में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए थे, लेकिन हम जानते थे कि पंजाब टीम के खिलाफ बैक एंड पर काम करना होगा। हार्दिक और पोलार्ड ने ही उन रनों को हासिल किया, जो अंत में बने। उन्होंने ऐसा कई मौकों पर किया है। उनका फॉर्म में होना अच्छा है। कुल मिलाकर बल्लेबाजी के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।'

IPL: कब और कहां LIVE देखें चेन्नै और हैदराबाद के बीच मुकाबला October 01, 2020 at 06:17PM

नई दिल्लीतीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-2020 का 14वां मुकाबला दुबई में आज यानी शुक्रवार को खेला जाना है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै ने सीजन में विजयी आगाज किया और मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन फिर उसे अगले दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी। हैदराबाद को भी 3 में से 2 मुकाबलों में हार मिली। अब चेन्नै और हैदराबाद आमने-सामने होंगे। हैदराबाद को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार मिली, फिर अबु धाबी में केकेआर से भी हारी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को उसने शिकस्त दी। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का 14वां मैच शुक्रवार 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच कहां खेला जाएगा?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच दुबई में खेला जाएगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच कितने बजे शुरू होगा?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीरीज के दूसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।