Saturday, September 12, 2020

धनश्री ने जुल्फे लहराकर, फैन्स से पूछा- कौन सा शैंपू? चहल का चुटीला जवाब September 12, 2020 at 06:59PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल () की मंगेतर धनश्री वर्मा () ने इस बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लहराती जुल्फों का एक वीडियो पोस्ट किया है। धनश्री अक्सर इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने लंबे बालों की हिफाजत के लिए फैन्स से शैंपू को लेकर राय मांगी है। धनश्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'जुल्फ घनरी शाम है क्या... तो बताऔ कौन सा शैंपू।' फैन्स ने भी इस इंटरनेट स्टार कोरियोग्राफ को शैंपू के सुझाव देने में देर नहीं लगाई। लेकिन सबसे मजेदार जवाब उन्हें अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल से ही मिला। सोशल मीडिया पर अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर हो चुके चहल ने धनश्री पर भी इस यहां गुगली फेंक दी। चहल ने धनश्री के इस कैप्शन पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'ऑप्शन कहां हैं? धनश्री।' बता दें सोशल मीडिया पर फैन्स इस कपल की कैमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव भी रहते हैं। कोरियोग्राफी धनश्री डांस टीचर भी हैं, वह इन दिनों इंटरनेट पर भी अपनी डांस क्लास देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अब्बास ने अपने खिलाड़ियों को दी नसीहत, कहा- रोहित शानदार खिलाड़ी, हमारे खिलाड़ियों को उनसे सीखना चाहिए September 12, 2020 at 07:03PM

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास ने अपने खिलाड़ियों को भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा से सीखने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को यह देखना चाहिए कि वे कैसे खेलते हैं, उनकी तकनीक कैसी है। मैं खुद हनीफ मोहम्मद और रोहन कन्हाई से बहुत कुछ सीखा हूं। उन्होंने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज में यह बातें कहीं।

अब्बास ने कहा कि भारत ने हमसे सीखा है, लेकिन अब समय है कि हम उनसे सीखें। सुनील गावस्कर हमेशा कहा करते थे कि आपको विरोधी टीम से भी सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखिए उनके बल्लेबाज किस तरह परफॉर्म करते हैं। जब भी टीम संकट में होती है, कोई न कोई संकटमोचक सामने आ जाता है। पाकिस्तान को यही चीज सीखने की जरूरत है।

रोहित हर फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाज

इस पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रोहित को सभी फॉर्मेट का बेहतर क्रिकेटर बताया और कहा कि वह मानसिक रूप से अपने को मजबूत कर टेस्ट में भी सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी नजर इस बात पर है कि वह (रोहित) किस तरह से स्ट्रोक लगाते हैं, वह कैसे छक्के और चौके मारते हैं। जिस खिलाड़ी के पास ऐसे शॉट हों, तो वह सभी फॉर्मेट खेल सकता है और कभी नाकाम नहीं होगा।

रोहित को इस साल मिला राजीव गांधी खेल रत्न

रोहित को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। वह चौथे क्रिकेटर हैं, जिन्हें देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान दिया गया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। तेंदुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्हें 1998 में खेल रत्न दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था।

रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित ने 224 वनडे में 49.27 की औसत से 10250 रन बनाए हैं। वह वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित ने वनडे में सचिन तेंदुलकर (49), विराट कोहली (43) और रिकी पोंटिंग (30) के बाद सबसे अधिक 29 शतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 32 टेस्ट में 6 शतक और 10 अर्धशतक की बदौलत 2141 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज जाहिर अब्बास ने रोहित को सभी फॉर्मेट का बेहतर क्रिकेटर बताया और कहा कि वह मानसिक रूप से अपने को मजबूत कर टेस्ट में भी सफल हो सकते हैं। -फाइल

दूसरी IPL ट्रोफी जीत पाएगी SRH टीम? क्या है मजबूती और कमजोरी September 12, 2020 at 06:58PM

भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आईपीएल का 13वां सीजन इस साल यूएई की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली 3 बार की विजेता टीम चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कोशिश अपने दूसरे खिताब को जीतने की होगी।

प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल का 13वां सीजन शुरू होने को है, जिसका पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद टीम इस बार अपने दूसरे खिताब की तलाश में लगी है। जानते हैं- टीम का मजबूत पक्ष और कमजोरी..


IPL 2020: अपने दूसरे खिताब की तलाश में सनराइजर्स हैदराबाद, क्या है मजबूती और टीम की कमजोरी

भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आईपीएल का 13वां सीजन इस साल यूएई की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली 3 बार की विजेता टीम चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कोशिश अपने दूसरे खिताब को जीतने की होगी।



दूसरा IPL खिताब जीतने की SRH की कोशिश
दूसरा IPL खिताब जीतने की SRH की कोशिश

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी जीती है लेकिन उसे फिर भी 'अंडरडॉग' कहा जाता है। टीम में कई बड़े नाम हैं और इस बार उसकी कोशिश IPL के 13वें सीजन में 'अंडरडॉग' के तमगे को हटाकर दूसरी बार खिताब जीतने की होगी।



जॉनी बेयरस्टो हैं ओपनिंग में ताकत
जॉनी बेयरस्टो हैं ओपनिंग में ताकत

इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत माने जाते हैं। यदि वह ओपनिंग में कमाल दिखाते हैं तो किसी भी मैच का परिणाम बदल सकते हैं। हाल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम के हौसले भी बुलंद होंगे।



बल्लेबाजी में वॉर्नर, विलियमसन, मनीष पांडे से रहेंगी उम्मीदें
बल्लेबाजी में वॉर्नर, विलियमसन, मनीष पांडे से रहेंगी उम्मीदें

सनराइजर्स हैदराबाद के पास पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के अलावा केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा जैसे शानदार बल्लेबाज भी मौजूद हैं। विराट सिंह और प्रियम गर्ग जैसे युवा बल्लेबाज भी टीम को मजबूती देंगे।



गेंदबाजी में बिली और खलील देंगे मजबूती
गेंदबाजी में बिली और खलील देंगे मजबूती

टीम इंडिया के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के अलावा हैदराबाद टीम में खलील अहमद और बिली स्टैनलेक भी हैं। उनके साथ-साथ बासिल थंपी, संदीप शर्मा और फैबियन एलेन जैसे गेंदबाज भी टीम को मजबूती देंगे।



नंबर-1 टी20 स्पिनर राशिद खान भी साथ
नंबर-1 टी20 स्पिनर राशिद खान भी साथ

दुनिया के नंबर-1 टी20 स्पिनर अफगानिस्तान के राशिद खान भी हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। उनकी गेंदबाजी कमाल की रहती है, खासतौर से छोटे फॉर्मेट में उन्होंने कई बार कमाल दिखाया है।



क्या है 'विलियमसन टीम' की कमजोरी
क्या है 'विलियमसन टीम' की कमजोरी

हैदराबाद की कमजोरी उसके बल्लेबाजों का विफल हो जाना है। दरअसल, पिछले सीजन में दिखा था कि जब वॉर्नर-बेयरस्टो जैसे ओपनर विफल हुए तो मिडिल ऑर्डर में कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। हालांकि विलियमसन ने कई मौकों पर टीम को संभाला लेकिन उनके अलावा अनुभवी बल्लेबाज की कमी भी नजर आई।



2016 में बनी थी चैंपियन
2016 में बनी थी चैंपियन

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का चमचमाती ट्रोफी अपने नाम की थी। हालांकि इसके बाद वह कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। हां, 2018 में जरूर फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब से चूक गई।



इंस्टाग्राम पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ की नस्लीय टिप्पणी, दीं गाली September 12, 2020 at 06:12PM

नई दिल्ली हाल ही में दुनिया भर में नस्लवाद के खिलाफ चले अभियान का कोई असर होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच के दौरान इंटरनेट पर एक यूजर ने इंग्लिश तेज गेंदबाज () के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों के साथ गाली गाली गलौज कर दी। इस ट्रोलर ने न जाने किस बात की भड़ास आर्चर पर निकालते हुए कहा कि उनकी जूलरी और घड़ी चोरी की है। आर्चर ने अभद्र टिप्पणियाों वाले इस कॉमेंट को इस यूजर के आईडी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए फैन्स से कहा इस पेज की रिपोर्ट करने में क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं। बता दें आर्चर क्रिकेट खेलने के दौरान अपने गले में सोने की चेन और कलाई में घड़ी बांधकर खेलते हैं। इस यूजर ने उनकी इन्हीं चीजों पर अपनी फिजूल की भड़ास निकाली थी। जैसे ही आर्चर ने इस यूजर के पेज रिपोर्ट करने की बात अपने फैन्स को बताई तो जल्दी ही इस यूजर की ओर से माफीनामा भी आ गया। इस ट्रोलर ने कहा कि उनका मकसद आर्चर को दुखी करने का नहीं था और वह उस शाम मैच देखते हुए ज्यादा ही शराब पी चुके थे, जिस वजह से यह गलती हो गई। यह बहुत ही 'अपमानजनक व्यवहार' है इसके लिए वह माफी मांगता हूं। माफी मांगते हुए इस यूजर ने लिखा, 'कल रात (शुक्रवार को) जो मैंने ये अभद्र कॉमेंट्स किए इन पर मैं शर्मिंदा हूं और माफी मांगता हूं। मैं नशे में क्रिकेट देख रहा था, कंगारुओं (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ बिखरने से मैं पागल हो गया... इस अपमानजनक व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं एक बार फिर माफी मांगता हूं।' आर्चर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस माफी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'अगर तुम शराब पीकर यह सोच रहे थे यानी तुम हमेशा ही ऐसा सोचते हो।' इसके बाद इस ट्रोलर ने अपना अकाउंट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। बता दें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंडकी टीम 19 रन से यह मैच हार गई।