Monday, September 7, 2020
देखें, किन गेंदबाजों के बोलिंग ऐक्शन की कॉपी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह September 07, 2020 at 07:34PM
यूएस ओपन: डोमिनिक थिएम और दानिल मेदवेदेव क्वॉर्टर फाइनल में September 07, 2020 at 07:06PM
बार्सिलोना के साथ बने रहने के फैसले के 3 दिन बाद मेसी मैदान पर उतरे, रोनाल्ड कोमैन के कोच बनने के बाद पहला ट्रेनिंग सेशन September 07, 2020 at 07:00PM
लियोनल मेसी ने बार्सिलोना के साथ बने रहने के फैसले के तीन दिन बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी। क्लब ने उनकी ट्रेनिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर यह जानकारी दी। पहले दिन मेसी ने अकेले ट्रेनिंग की। वे कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे। 33 साल के इस खिलाड़ी का रोनाल्ड कोमैन के कोच बनने के बाद यह पहला ट्रेनिंग सेशन था।
मेसी ने बीते हफ्ते शुक्रवार को बार्सिलोना छोड़ने के अपने फैसले को बदला था। तब उन्होंने कहा था कि मैं खुश नहीं था, इसलिए क्लब छोड़ना चाहता था। लेकिन मुझे ऐसा नहीं करने दिया गया। मैं कानूनी लड़ाई नहीं लड़ना चाहता था। इसलिए एक साल रूकने का फैसला लिया।
चैम्पियंस लीग में हार के बाद मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने का फैसला किया था
बीते महीने 15 अगस्त को चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने बार्सिलोना को 8-2 से हराया था। यह क्लब की अब तक की सबसे बड़ी हार थी। इसके बाद ही मेसी ने बार्सिलोना से अलग होने का फैसला कर लिया था। उन्होंने फैक्स भेजकर क्लब को यह जानकारी भी दे दी थी। वे टीम के प्री-सीजन ट्रेनिंग सेशन से पहले कोरोना टेस्ट कराने भी नहीं पहुंचे थे। लेकिन बार्सिलोना के मैनजेमेंट ने उन्हें साफ कर दिया था कि अगर वह इस क्लब को छोड़कर जाना चाहते हैं, तो उन्हें पहले 700 मिलियन यूरो (करीब 6 हजार करोड़ रुपए) चुकाने होंगे।
कानूनी पचड़े से बचने के लिए मेसी एक साल और बार्सिलोना के लिए खेलेंगे
हर्जाने की रकम को लेकर क्लब और मेसी के बीच विवाद बढ़ने पर उनके पिता और एजेंट जॉर्ज की बार्सिलोना क्लब के डायरेक्टर जोसेप मारिया मार्तोमेउ से कई दौर की मीटिंग हुई। इसके बाद मेसी ने एक साल और क्लब के साथ खेलने का फैसला किया।
ला लिगा में बार्सिलोना का पहला मैच 27 सितंबर को
मेसी 2020-21 सीजन की शुरुआत अगले हफ्ते जिरोना के खिलाफ मैच से कर सकते हैं। अगर वे यह मैच खेलते हैं, तो चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बार्यन म्यूनिख के खिलाफ मिली 2-8 की हार के बाद यह उनका पहला मैच होगा। ला लिगा के नए सीजन में बार्सिलोना का पहला मुकाबला 27 सितंबर को विलारियल से होगा।
बार्सिलोना को 4 बार चैम्पियंस लीग चैम्पियन बनाया
मेसी ने बार्सिलोना को 10 ला लिगा और 4 चैम्पियंस लीग समेत 34 खिताब जिताए हैं। मेसी 30 जून को ही 700 गोल करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बने हैं। इसमें क्लब के लिए 630 और अपने देश अर्जेंटीना के लिए 70 गोल शामिल हैं। सबसे ज्यादा 805 गोल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकन के नाम है।
1180 करोड़ के साथ मेसी सबसे अमीर फुटबॉलर हैं
मेसी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। मेसी ने पिछले साल रोनाल्डो से 108 करोड़ रु. ज्यादा कमाए। मेसी की कमाई 120 मिलियन पाउंड (करीब 1180 करोड़ रुपए) है। वहीं, रोनाल्डो की कमाई 1072 करोड़ रुपए है। सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने कमाई में 100 मिलियन पाउंड का आंकड़ा पार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेरेना विलियम्स 53वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में, मारिया सक्कारी को हराकर आर्थर ऐश स्टेडियम में 100 मैच जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं September 07, 2020 at 05:46PM
अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-8 टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। विलियम्स ने ग्रीस की मारिया सक्कारी को दो घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-7(6) और 6-3 से हराया। वे 53वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
इस जीत के साथ ही सेरेना आर्थर ऐश स्टेडियम में 100 मैच जीतने वालीं पहली खिलाड़ी बनीं। उनके बाद रोजर फेडडर ने यहां सबसे ज्यादा 77 मैच जीते हैं।
दो हफ्ते पहले सक्कारी ने सेरेना को हराया था
13वीं सीड सक्कारी ने दो हफ्ते पहले ही सेरेना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हराया था। हालांकि, इस बार सेरेना ने उन्हें मौका नहीं दिया और मुकाबला जीत लिया।
सेरेना का क्वार्टर फाइनल में पिरोनकोवा से मुकाबला
अब सेरेना का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला बुल्गारिया की त्स्वेताना पिरोनकोवा से होगा। वे पिरोनकोवा से अब तक नहीं हारी हैं। दोनों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। पिरोनकोवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एलिज कॉर्नेट को 6-4, 6-7(5), 6-3 से शिकस्त दी थी। बुल्गारिया की 32 साल की इस खिलाड़ी ने ढाई साल बाद यूएस ओपन से कोर्ट पर वापसी की है। उन्होंने बेटे के पैदा होने के बाद ब्रेक लिया था।
मैं जूनुन के साथ खेलती रहूंगी: सेरेना
इस मैच के बाद विलियम्स ने कहा कि मैं हमेशा जुनून के साथ खेलती हूं और आगे भी इसे बरकरार रखूंगी। यह मेरा काम है। मैं सुबह उठकर यही करती हूं और साल के 365 दिन ही इसके लिए ट्रेनिंग करती हूं।
सेरेना इस टूर्नमेंट को जीतकर रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम करना चाहती हैं। अगर वे ऐसा कर लेती हैं, तो मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।
सेरेना ने 3 साल पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था
विलियम्स ने आखिरी बार 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता था। उस वक्त वह अपनी बेटी ओलिंपिया को जन्म देने वाली थीं। हालांकि, वह इसके बाद 4 बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today