Wednesday, September 2, 2020

यूएई में बीसीसीआई के मेडिकल ऑफिसर कोरोना संक्रमित, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव September 02, 2020 at 07:55PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब यूएई में मौजूद बीसीसीआई के सीनियर मेडिकल ऑफिसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में भी 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है।

बोर्ड सूत्रों ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह बात सही है कि हमारी मेडिकल टीम के एक मेंबर कोरोना संक्रमित हैं। हालांकि, यह बड़ा मसला नहीं है। क्योंकि वे (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और उन्हें फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। वे किसी के भी सम्पर्क में नहीं थे और उनके यूएई आने के दौरान संक्रमित होने की आशंका है।

6 दिन पहले आईपीएल से जुड़े 13 लोग संक्रमित पाए गए थे

29 अगस्त को बीसीसीआई ने 2 खिलाड़ियों समेत 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। हालांकि, बोर्ड ने खिलाड़ियों और टीम के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि जिन खिलाड़ियों औऱ सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे सभी चेन्नई सुपरकिंग्स के हैं। इसमें टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

शुक्रवार से चेन्नई टीम ट्रेनिंग शुरू कर सकती है

दो दिन पहले सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने इसकी पुष्टि की थी। तब उन्होंने कहा था कि हमारी टीम में कोरोना के नए मामले सामने नहीं आए हैं। जो लोग पहले संक्रमित पाए गए हैं, उनका 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने पर दोबारा टेस्ट कराया जाएगा। टीम के बाकी खिलाड़ियों की पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को इनका दूसरा कोरोना टेस्ट होगा और अगर उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है, तो बाकी खिलाड़ी शुक्रवार से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।

बीसीसीआई आईपीएल में 20 हजार कोरोना टेस्ट कराएगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के दौरान 20,000 कोरोना टेस्ट कराने का प्लान बनाया है। इसके लिए बोर्ड 10 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए यूएई की वीपीएस हेल्थ केयर कंपनी के साथ बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट किया है। कंपनी को सभी टेस्ट करने का काम सौंपा गया है।

हर टेस्ट के लिए बीसीसीआई को 200 दिरहम (लगभग 3,971 रुपए) खर्च करने होंगे। कंपनी आईपीएल के दौरान कोरोना जांच के लिए 75 हेल्थ वर्कर्स को तैनात करेगी।

खिलाड़ियों को ब्लूटूथ बैज पहनना होगा

बोर्ड ने आईपीएल में कोरोना संक्रमण पर नजर रखने के लिए खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए ब्लूटूथ बैज दिए हैं। खिलाड़ियों के साथ यूएई आए फैमिली मेंबर्स को भी यह बैज पहनना जरूरी है। वहीं, एक हेल्थ ऐप भी तैयार किया गया है, जिसमें सभी को रोज बॉडी टेम्प्रेचर की जानकारी देनी है।

तीन शहरों में होंगे आईपीएल के 60 मैच

आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन शहरों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेला जाएगा। पहली बार लीग का फाइनल वीकेंड की जगह वीक-डे (मंगलवार) पर होगा। वहीं, इस बार दोपहर और शाम को होने वाले मैच आधा घंटा पहले शुरू होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 दिन पहले आईपीएल में सीएसके के दो खिलाड़ियों समेत 13 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हैं। -फाइल

क्यों न करूं विराट कोहली की तारीफ, आलोचना करने वालों पर बरसे शोएब अख्तर September 02, 2020 at 07:49PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज () उन लोगों पर जमकर बरसे हैं जो भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricket Team) की तारीफ करने के लिए उनकी आलोचना करते हैं। अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर नियमित रूप से भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खेल पर चर्चा करते हैं। अख्तर ने इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना भी की थी। इसके साथ ही अख्तर भारतीय कप्तान () और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खुलकर प्रशंसा भी करते रहे हैं। अख्तर की यही बात पाकिस्तानी क्रिकेट के कुछ फैंस को पसंद नहीं आई है। क्रिकेट पाकिस्तान के साथ हालिया बातचीत में अख्तर से इस बारे में पूछा गया। उनसे भारतीय क्रिकेटरों की तारीफ करने पर होने वाली आलोचना को लेकर उनकी राय जानी गई। इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को यह मान लेना चाहिए कि विराट कोहली इस समय दुनिया के चोटी के खिलाड़ी हैं और उनकी तारीफ की जानी चाहिए। अख्तर ने पूछा, 'मैं विराट कोहली की तारीफ क्यों न करूं? क्या इस समय पाकिस्तान या सारी दुनिया में कोई ऐसा खिलाड़ी है जो कोहली के करीब भी पहुंचता है?' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों नाराज हैं। उन्हें मेरी आलोचना करने से पहले आंकड़ों पर नजर डालनी चाहिए। क्या वह अपने दिल में सिर्फ इसलिए नफरत रखेंगे कि वह एक भारतीय है, क्या हम उसकी तारीफ नहीं करेंगे?' अख्तर ने कहा, 'कोहली के नाम 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। और किसके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल इतने शतक हैं? भारत के लिए उन्होंने कितनी सीरीज जीती हैं? क्या मुझे फिर उसकी तारीफ नहीं करनी चाहिए?' 'यह बहुत हैरानी की बात है। हम सब देख रहे हैं कि वह इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज है। वह और रोहित शर्मा हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।' अख्तर ने सवाल पूछते हुए कहा, 'बताइए हमें उनकी तारीफ क्यों नहीं करनी चाहिए।'

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच 44वीं रैंकिंग वाले ब्रिटिश खिलाड़ी एडमंड से पहला सेट हारने के बाद मैच जीते, तीसरे राउंड में पहुंचे; टॉप-सीड प्लिसकोवा टूर्नामेंट से बाहर September 02, 2020 at 06:39PM

सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच गए। उन्होंने दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर-44 ब्रिटेन के काइल एडमंड को हराया। मैच में एडमंड ने पहला सेट जीता। इसके बाद जोकोविच ने दमदार वापसी की और लगातार तीन सेट जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने एडमंड को 6-7, 6-3, 6-4 और 6-2 से शिकस्त दी। जोकोविच तीसरे दौर में शुक्रवार को जैन लेनार्ड स्ट्रफ का सामना करेंगे।

उधर, महिला वर्ग में टॉप सीड कैरोलीना प्लिसकोवा टूर्नामेंट के दूसरे राउंड से ही बाहर हो गईं। उन्हें फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने सीधे सेटों में 6-1, 7-6(2) से शिकस्त दी। वर्ल्ड नंबर-50 गार्सिया का तीसरे दौर में अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी से मुकाबला होगा।

ओसाका और क्विटोवा तीसरे राउंड में पहुंची

छठी सीड पेट्रो क्विटोवा भी तीसरे राउंड में पहुंच गई। उन्होंने दूसरे दौर में कैटरीना कोजलोवा को 7-6(3) और 6-2 से मात दी। तीसरे राउंड में क्विटोवा का सामना अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा। वहीं, वर्ल्ड नंबर-10 और पूर्व यूएस ओपन चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका भी तीसरे दौर में पहुंच गई। उन्होंने कैमिला जियॉर्जी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया।

वर्ल्ड नंबर-6 सितसिपास तीसरे दौर में

वहीं, वर्ल्ड नंबर-17 डेनिस शापोवालोव भी तीसरे राउंड में पहुंचे। उन्होंने सुनवू को 6-7, 6-4, 6-4 और 6-2 से हराया, जबकि वर्ल्ड नंबर-6 स्टेफनोस सितसिपास ने भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। उन्होंने सेकेंड राउंड में मैक्सिम क्रेसी को 7-6, 6-3 और 6-4 से मात दी।

जोकोविच के पास 18वां ग्रैड स्लैम खिताब जीतने का मौका

जोकोविच के पास रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की गैरमौजूदगी में चौथी बार यूएस ओपन जीतने का मौका है। नडाल ने कोरोना और फेडरर ने चोट के कारण इस साल यूएस ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है। अगर जोकोविच यूएस ओपन का खिताब जीत लेते हैं तो यह उनका 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब होगा। नडाल ने 19 और फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्बिया के नोवाक जोकोविच के पास रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की गैरमौजूदगी में चौथी बार यूएस ओपन जीतने का मौका है। वे अब तक 17 ग्रैड स्लैम जीत चुके हैं।

IPL 2020: आईसीसी एलीट पैनल अंपायर्स नहीं दिखा रहे हैं दिलचस्पी September 02, 2020 at 06:54PM

अरानी बासु, हरगोविंद/नई दिल्ली, बेंगलुरु कोरोना वायरस महामारी (COVID-19) का असर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में शामिल होने वाले एलीट पैनल के अंपायर्स () पर भी पड़ रहा है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल (IPL) के लिए ज्यादा से ज्यादा आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर्स को साथ जोड़ना चाहता है लेकिन अभी तक विदेश के सिर्फ तीन एलीट पैनल अंपायर्स ने ही इसके लिए हामी भरी है। वहीं आने से इनकार कर दिया है वहीं मैच रेफरी की बात करें तो सिर्फ जवागल श्रीनाथ (Javagal Srinath) ही इसके लिए राजी हुए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आम तौर आईपीएल के सीजन के लिए छह विदेशी एलीट पैनल अंपायर्स की सेवाएं लेता है। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार आईपीएल में ज्यादा एलीट पैनल अंपायर्स शामिल होंगे चूंकि फिलहाल कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई अब भी अंपायर्स को राजी करने की कोशिश कर रहा है। एक सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई ने कुछ अंपायर्स से संपर्क किया है लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। उदाहरण के लिए, कुमार धर्मसेना, जो आईपीएल का नियमित हिस्सा रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई को साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह श्रीलंका में क्रिकेट में व्यस्त होंगे।' कई अन्य अंपायर्स ने साफ तौर पर वजह तो नहीं बताई लेकिन वे सावधानी बरतिए। सूत्र ने कहा, 'एलीट पैनल के अंपायर्स को आईसीसी के अनुबंध से अच्छी-खासी रकम मिलती है। तो वे बेरोजगार नहीं हैं। इस वक्त वे कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते।' न्यूजीलैंड के क्रिस गाफने और रिचर्ड इलिंगवर्थ और इंग्लैंड के माइकल गॉफ के अलावा एलीट पैनल में नए शामिल हुए नितिन मोहन ने आईपीएल के लिए हामी भरी है। भारत के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर अनिल चौधरी, सी. शम्सुद्दीन, वीरेंदर शर्मा और केएन अनंतपद्मानभन और पूर्व एलीट पैनल एस रवि भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 12 अंपायर्स को जहां मैदान और टीवी अंपायर्स की जिम्मेदारी मिलती है वहीं तीन सिर्फ चौथे अंपायर की भूमिका में होते हैं। वे तीसरे अंपायर की भूमिका तभी निभाएंगे जब इमर्जेंसी की स्थिति में टीवी अंपायर को मैदान पर उतरना पड़े। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि यह भारतीय अंपायर्स के लिए अच्छा अवसर हो सकता है, जिन्हें अतीत में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मार्च में बनी शुरुआती लिस्ट में शामिल दो ऑस्ट्रेलियन अंपायर्स की जगह अब इंग्लिश अंपायर्स को शामिल किया गया है। सूत्रों का कहना है, 'BCCI ऐसे अंपायर्स को प्राथमिकता दे रहा है जिन्हें बायो बबल में हुए मैचों में काम करने का अनुभव हो। इसी वजह से दो इंग्लिश अंपायर्स को चुना गया है।'