Friday, August 28, 2020
जब एडोल्फ हिटलर ने किया था मेजर ध्यान चंद को किया सैल्यूट August 28, 2020 at 06:18PM
लीजेंड के बेटे अशोक कुमार बोले- मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग हमारी नहीं, बल्कि आम जनता की है August 28, 2020 at 06:15PM
हॉकी के जादूगर भारतीय लीजेंड मेजर ध्यानचंद का आज 115वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बेटे अशोक कुमार ने कहा कि ध्यानचंद को हमेशा भारत रत्न देने की मांग उठती रही है। यह हमारी नहीं, बल्कि आम जनता की मांग है।
ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ध्यानचंद की बॉल पर पकड़ बेजोड़ थी, इसलिए उन्हें ‘दी विज़ार्ड’ कहा जाता था। ध्यानचंद ने अपने इंटरनेशनल करियर में 400 से ज्यादा गोल किए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1948 में खेला था।
अशोक भी हॉकी लीजेंड
अशोक कुमार भी हॉकी लीजेंड रहे हैं। उन्होंने 1975 में पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी गोल किया था। यह मैच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुआ था।
ध्यानचंद की जगह सचिन को सम्मान मिला
अशोक ने भारत रत्न देने की मांग को लेकर कहा, ‘‘यह न सिर्फ हमारे परिवार के लिए, बल्कि सभी खेल प्रेमियों के लिए भी गर्व की बात होगी। सच्चाई यह भी है कि ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग भारतीय लोगों ने की है, हमने नहीं। अब सिर्फ सरकार को ही इस पर फैसला करना है। मेरी जानकारी के मुताबिक, यूपीए-2 के दौरान खेल मंत्रालय ने दादा (ध्यानचंद) को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की थी, लेकिन पता नहीं किस कारण से सचिन तेंदुलकर के नाम पर मुहर लग गई।’’
ध्यानचंद जैसा दिग्गज भारतीय महाद्वीप में कोई नहीं
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सचिन का सम्मान करता हूं और पसंद भी करता हूं। वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं, लेकिन खेल के दिग्गज यह भी मानते हैं कि ध्यानचंद जैसा दिग्गज अब तक भारतीय उपमहाद्वीप में कोई नहीं हुआ है, क्योंकि वे अपराजेय रहे थे।’’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली के सीरीज में नहीं खेलने की खबरों से ऑस्ट्रेलिया परेशान, भारतीय कप्तान जनवरी में पापा बन सकते हैं August 28, 2020 at 05:15PM
भारतीय कप्तान विराट कोहली जनवरी में पिता बन सकते हैं। विराट ने 27 अगस्त को ही ट्विटर के जरिए बताया था कि पत्नि अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। इसके बाद से मीडिया में खबर आने लगी कि कोहली इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सकेंगे। इन सभी खबरों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड (सीए) काफी परेशान है।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सीए के हवाले से राउटर्स ने लिखा कि कोहली ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की पूरी संभावना है।
ब्रॉडकास्टर्स के 161 करोड़ रुपए दांव पर
कोहली के नहीं आने की खबरों से ब्रॉडकास्टर नाराज हैं, क्योंकि कोरोना के कारण पहले ही स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे। यदि कोहली जैसे बड़े स्टार भी सीरीज में नहीं खेलेंगे, तो लोग टीवी पर मैच देखना पसंद नहीं करेंगे। दरअसल, पूरे दौरे को लेकर ब्रॉडकास्टर्स के 161 करोड़ रुपए दाव पर लगे हैं।
ऑस्ट्रेलिया बोर्ड 1600 करोड़ रुपए का नुकसान झेल चुका
जबकि अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप टलने से सीए को पहले ही 1600 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। यह टूर्नामेंट कोरोना के कारण टला है, जो अब 2022 में होगा।
कोहली ने कहा- जनवरी में हम दो से तीन हो जाएंगे
विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई।
दौरा आधा भी कर सकते हैं कोहली
कोहली को लेकर सीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वे दौरे के लिए मौजूद रहेंगे। फिलहाल, उन्होंने अभी कुछ कहा भी नहीं है। वे दौरे को आधा भी कर सकते हैं, लेकिन अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि, सीरीज में भी अभी काफी समय है।’’
दौरे की शुरुआत 3 दिसंबर को ब्रिस्बेन टेस्ट से
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। दौरे की शुरुआत 3 दिसंबर को ब्रिस्बेन टेस्ट से होगी। भारतीय टीम विदेश में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट 11 दिसंबर को एडिलेड में खेलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नैशनल स्पोर्ट्स डे: ऑनलाइन दिए जाएंगे खिलाड़ियों को सम्मान August 28, 2020 at 05:47PM