Tuesday, August 25, 2020

अजाक्स के खिलाड़ी डेली ब्लाइंड का दिल की धड़कन कंट्रोल करने वाला डिवाइस मैच के दौरान अचानक बंद हुआ, अस्पताल में भर्ती August 25, 2020 at 08:04PM

अजाक्स के डिफेंडर डेली ब्लाइंड का दिल की धड़कन कंट्रोल करने वाला डिवाइस मंगलवार को हर्था बर्लिन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में अचानक बंद हो गया। इसके बाद वे कुछ देर के लिए मैदान पर गिर गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और दोबारा डिवाइस शुरू होने पर वे खुद मैदान से चलकर बाहर गए।

इस घटना के बाद भी उनकी टीम ने मैच में हर्था को 1-0 से हराया। 30 साल के ब्लाइंड को पिछले साल चैम्पियंस लीग के एक मैच में चक्कर आने के बाद दिल की मांसपेशियों में सूजन का पता चला था। इसके बाद उनकी दिल की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए एक कॉर्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर इम्प्लांट(आईसीडी) किया गया था।

ब्लाइंड ने इसी साल फरवरी में मैदान पर वापसी की थी

यह डिवाइस असामान्य धड़कन को कंट्रोल करने के लिए दिल को इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजता है। उन्होंने इसी साल फरवरी में ही मैदान पर वापसी की थी।

टेस्ट के बाद ब्लाइंड पर क्लब फैसला लेगा

टीम के मैनेजर टेन हैग ने बताया किया ब्लाइंड की तबीयत अभी ठीक है। मैच के दौरान उनका आईसीडी कुछ देर के लिए बंद हो गया था। हालांकि, बाद में वे पूरी तरह ठीक हो गए। फिलहाल उनके कुछ टेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

ब्लाइंड ने नीदरलैंड के लिए 68 मैच खेले हैं

ब्लाइंड को नीदरलैंड की उस 32 सदस्यीय टीम में चुना गया है, जो अगले महीने नेशंस लीग कप में पोलैंड और इटली के खिलाफ उतरेगी। उन्होंने नीदरलैंड के लिए 68 मैच खेले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेली ब्लाइंड को नीदरलैंड की उस 32 सदस्यीय टीम में चुना गया है, जो अगले महीने नेशंस लीग कप में पोलैंड और इटली के खिलाफ उतरेगी।

शेन वॉर्न बोले- 21 की उम्र में भी 10 साल के लगते थे सचिन तेंडुलकर August 25, 2020 at 07:12PM

नई दिल्ली दुनिया के महान स्पिनर () ने महान बल्लेबाज () की जमकर तारीफ की है। शेन वॉर्न सचिन के करियर के शुरुआती दिनों को याद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मास्टर ब्लास्टर हमारे खिलाफ (ऑस्ट्रेलिया) जब पहली बार खेले थे तब वह 21 बरस के थे लेकिन तब भी वह एक 10 साल के लड़के की तरह लगते थे। लेकिन तब भी वह बैटिंग करने में लाजवाब थे। वह मैदान के चारों ोर दिग्गज से दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने में माहिर थे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 1991-92 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहली बार सचिन तेंदुलकर को देखना याद किया। स्पिन लीजेंड शेन वॉर्न उन दिनों को याद किया, जब उन्होंने सचिन को पहली बार देखा तो उनकी उम्र 21 साल थी। शेन वॉर्न स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लेंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के टेस्ट मैच में कॉमेंटरी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के युवा दिनों को याद किया। सचिन 1991-92 में पहली बार टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। सिडनी में पहली बार वॉर्न ने सचिन को बोलिंग की थी। वॉर्न ने उन पलों को याद करते हुए कहा, 'पहले टेस्ट में (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) सचिन 21 साल के थे लेकिन मुझे वह 10 के ही लग रहे थे। मैं समझ गया था कि इस शख्स में कुछ खास है। वह मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स खेल रहे थे। वह बहुत जिम्मेदारी के साथ बैटिंग कर रहे थे। उनके लिए सबकुछ आसान था।' यह उस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच था। दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले इस दूसरे गेंदबाज ने बताया कि उन्हें यह मैच इसलिए याद है कि क्योंकि मास्टर ब्लास्टर ने यहां नाबाद 148 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने यह वह टेस्ट ड्रॉ करा लिया था। सीरीज में तेंडुलकर की यह दूसरी सेंचुरी थी। उन्होंने कहा, 'इस टेस्ट के बाद अब पर्थ की सतह बाउंसी हो गई। वह अभी 21 के ही थे और कंगारुओं के खिलाफ 2 शतक जड़ चुके थे। वॉर्न भांप गए थे कि सचिन शानदार खिलाडी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अच्छे खिलाड़ियों को अगर रन बनाने वाली गेंद मिलती है तो वह उसे फील्डर की ओर नहीं मारते। वह गैप्स ढूंढते हैं, बाउंड्री जड़ते हैं और इसी अंदाज में बोलर पर दबाव बनाते हैं।' 100 इंटरनैशनल शतक जड़ने वाले सचिन दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली ने इस मैदान पर बनाया रेकॉर्ड, बने पहले एशियाई August 25, 2020 at 07:27PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान (Virat Kohli) मौजूदा दौर के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स में शुमार हैं। कोहली के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी बड़ी संख्या ( Fans) में मौजूद हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर उनके चाहने वाले दुनिया के हर कोने से हैं। बल्ले से तमाम रेकॉर्ड बनाने वाले कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज करा ली है। कोहली फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम () पर 75 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार गए हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी उनके करीब 37 मिलियन और टि्वटर पर भी उन्हें 37.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम पर 75.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इसके साथ ही यह आंकड़ा हासिल करने वाले वह एशिया के पहले सेलिब्रिटी हैं। दाएं हाथ के यह बल्लेबाज ऐप पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 40 लोगों में से इकलौते एशियाई हैं। कोहली इस समय 29वें स्थान पर हैं। अगर ऐथलीट की बात करें तो कोहली दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। वह रोनाल्डो, मेसी और नेमार जूनियर के बाद आते हैं। रोनाल्डो के 238 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आईपीएल की तैयारी क्रिकेट से करीब छह महीने दूर रहने के बाद कोहली 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB के कप्तान हैं। कोहली की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई है हालांकि वह उम्मीद कर रहे होंगे कि लीग का यह 13वां सीजन उनके और टीम के लिए फायेदमंद साबित हो।

दिग्गजों ने 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज एंडरसन को बधाई दी, कोहली बोले- मैंने जिन बेस्ट गेंदबाजों का सामना किया, आप उनमें से एक August 25, 2020 at 06:31PM

600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहला तेज गेंदबाज बनने पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने तारीफ की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैंने जिन बेस्ट गेंदबाजों का सामना किया है, आप उनमें से एक हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर एंडरसन को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्होंने लिखा कि किसी गेंदबाज के लिए 156 टेस्ट खेलना अकल्पनीय है। आपकी कामयाबी हर युवा तेज गेंदबाज को विश्वास दिलाएगी कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भी 600 विकेट लेने पर एंडरसन की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, वाकई कमाल का रिकॉर्ड। आपको और ताकत मिले।

##

अख्तर ने कहा- 156 टेस्ट खेलना किसी उपलब्धि से कम नहीं

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वसीम अकरम ने भी इस इंग्लिश गेंदबाज की सराहना की। अख्तर ने कहा- किसी भी मीडियम फास्ट बॉलर के लिए 156 टेस्ट खेलना ही अपने आप में उपलब्धि है। आपको इसके लिए बधाई।

कड़ी मेहनत औऱ जुनून से एंडरसन ने यह मुकाम हासिल किया: अकरम

वहीं, अकरम ने कहा कि कड़ी मेहनत, जुनून और कभी हार न मानने के जज्बा ही एंडरसन के करियर की पहचान है। चैम्पियन गेंदबाज 600 विकेट लेने वाला पहला तेज गेंदबाज बनने के लिए बधाई। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।

## ##

एंडरसन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड के करीब

एंडरसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वे इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेलने के एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड के भी करीब हैं। एंडरसन ने 156 टेस्ट खेले हैं।

अब तक 4 गेंदबाजों ने टेस्ट में 600 विकेट लिए

एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में अजहर अली को आउट करते ही 600 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मैच में 7 विकेट भी लिए। एंडरसन 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल चौथे बॉलर हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न (708) और भारत के अनिल कुंबले (619) एंडरसन से आगे हैं। यह तीनों स्पिनर्स हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली को आउट करके टेस्ट में अपने 600 विकेट पूरे किए।