Thursday, August 13, 2020

आज का दिन: सचिन तेंडुलकर ने लगाया था अपना टेस्ट शतक August 13, 2020 at 07:58PM

नई दिल्ली अगस्त की 14 तारीख, साल 1990। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। और इस दिन (Sachin Tendulkar) ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। सचिन ने जब यह शतक () लगाया तो उनकी उम्र 17 साल 112 दिन थी। वह मोहम्मद अशरफुल (Mohammad Ashraful) और मोहम्मद मुश्ताक (Mustaq Mohammad) के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। मैनचेस्टर में सचिन ने 9-14 अगस्त 1990 के बीच खेले गए इस मुकाबले में 119 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राहम गूच, माइकल आर्थटन और रॉबिन स्मिथ की सेंचुरी की बदौलत 519 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रवि शास्त्री और नवजोत सिंह सिद्धू की सलामी जोड़ी जल्दी आउट हो गई। दिलीप वेंगसरकर भी छह रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन था। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन के 179 और संजय मांजरेकर के 93 ने भारत को मुश्किल से निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 189 रन जोड़े। सचिन ने भी पहली पारी में 68 रन बनाए। भारत का स्कोर 432 तक पहुंचा। पहली पारी में सचिन आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 320/4 पर घोषित कर दी। एलन लैंब ने 109 रन बनाए। भारत के सामने दूसरी पारी में 408 रनों का लक्ष्य था। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में भी नियमित अंतराल पर विकेट खोए। 183 के स्कोर पर उसके छह बल्लेबाज पविलियन लौट चुके थे लेकिन सचिन (119) ने मनोज प्रभाकर (67) के साथ मिलकर मैच ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई। यह सचिन के शतकों के शतक की शुरुआत थी। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 51 और वनडे इंटरनैशनल में 49 शतक लगाए। टेस्ट में सचिन का बेस्ट स्कोर 248 नॉट आउट है। यह उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में बनाया था। वहीं ODI में दोहरा शतक लगाने वाले वह पहले पुरुष क्रिकेटर भी थे। 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

क्रिकेट के इतिहास का सबसे 'अनलकी' जीरो! August 13, 2020 at 07:29PM

नई दिल्ली साल 1948 की एशेज सीरीज बड़ी खास थी। खास तौर पर ओवल में खेला गया टेस्ट मैच। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी से हराया था। लेकिन यह पारी की जीत कहीं न कहीं दुनिया के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले सर () के लिए जरा 'अनलकी' साबित हुई। इस मैच में ब्रैडमैन जीरो पर आउट हुए। अपनी दूसरी ही गेंद पर। और इसके साथ ही वह 100 रन प्रति पारी का आंकड़ा हासिल करने से चूक गए। ब्रेडमैन को ऐरिक हॉलिस ने आउट किया। ब्रैडमैन यदि चार रन भी बना लेते तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन जाते। ब्रैडमेन का करियर 99.94 के औसत के साथ समाप्त हुआ। उन्होंने कुल 52 टेस्ट में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए हैं। उनके नाम 29 शतक, 13 अर्धशतक दर्ज हैं। 12 बार उन्होंने दोहरा शतक बनाया है। जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक दोहरे शतक हैं। मैच की पहली पारी में इंग्लैंड सिर्फ 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर. लिंडवॉल ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते हुए छह विकेट लिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी। आर्थर मॉरिस के 196 रन की मदद से टीम ने 389 रन बनाए। अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार तो हुआ लेकिन वह सिर्फ 188 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच पारी और 149 रन से जीता।

IPL में खेलने चाहिए पाकिस्तानी खिलाड़ी, बाबर आजम को होगा फायदा: नासिर हुसैन August 13, 2020 at 07:03PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि समेत अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आएं। साल 2008 के पहले सीजन को छोड़ दें तो पाकिस्तानी क्रिकेटर आईपीएल में अभी तक नहीं खेले हैं। आईपीएल इस साल यूएई में 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा। नासिर हुसैन ने आईपीएल के असर और महत्व पर काफी जोर दिया और कहा कि राजनीतिक तनाव के बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने देने का मौका मिलना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार कोई द्विपक्षीय सीरीज 2012 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक वह सिर्फ वर्ल्ड कप और एशिया कप में ही आमने-सामने हुए हैं। हुसैन ने कहा, 'मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता हूं लेकिन भारत और पाकिस्तान का एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलना कुछ ऐसा ही है जैसे प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ या एवर्टन-लिवरपूल के खिलाफ न खेले।' नासिर हुसैन ने यह भी इशारा किया कि बाबर आजम टी20 इंटरनैशनल में दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज हैं और उन्हें आईपीएल से काफी फायदा हो सकता है। बाबर आजम की टी20 इंटरनैशनल औसत 50 से ऊपर है। 2019 में नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में उन्होंने 578 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 52.5 का रहा था और स्ट्राइक रेट करीब 150 का। नासिर हुसैन ने कहा, ' में नहीं होंगे। आईपीएल जल्द शुरू हो जाएगा और बाबर आजम उसमें नहीं होंगे। वह एक लाजवाब खिलाड़ी हैं और उन्हें वहां होना चाहिए।' हुसैन पहले भी खुलकर पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज की तारीफ कर चुके हैं। हुसैन कह चुके हैं कि अगर बाबर आजम की जगह विराट कोहली होते तो सारी दुनिया उनकी तारीफ करती। उनका कहना है कि अब फैब फोर- विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ की जगह फैब फाइव की बात होनी चाहिए और बाबर आजम को उसमें शामिल किया जाना चाहिए।

सेरेना ने टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस को हराया, दोनों के बीच अब तक हुए 31 मुकाबलों में सेरेना की 19वीं जीत August 13, 2020 at 06:54PM

कोरोना के बीच 6 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स का जीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने गुरुवार को डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में यह सेरेना की 19वीं जीत है।

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का मुकाबला शेल्बी रोजर्स से होगा। उन्होंने कनाडा की लेहला एनि फर्नांडीज को 6-2, 7-5 से हराया। सेरेना फरवरी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं है।

सेरेना ने पिछली बार यूएस ओपन में वीनस को हराया था

सेरेना और वीनस के बीच 2018 के यूएस ओपन में पिछला मुकाबला हुआ था। तब टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरेना ने वीनस को 6-1, 6-2 से मात दी थी। दोनों के बीच हुए पिछले 12 मुकाबलों में से 10 सेरेना ने ही जीते हैं।

इस जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा: सेरेना
इस जीत के बाद सेरेना ने कहा कि मेरे लिए यह जीत जरूरी थी। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। मां बनने के बाद मैं बहुत ज्यादा नहीं खेली हूं। ऐसे में मेरे लिए मैच खेलना जरूरी था। इससे मुझे यूएस ओपन की तैयारी में मदद मिलेगी।

सेरेना और वीनस ने अब तक 30 बड़े खिताब जीते

पिछले दो दशक से 38 साल की सेरेना और 40 साल की वीनस टेनिस की दुनिया पर राज कर रही हैं। इन दोनों ने अब तक कुल 30 मेजर सिंगल्स टाइटल जीते हैं। 9वीं रैंकिंग वाली सेरेना ने अब तक 23, जबकि वीनस ने 7 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं।

सेरेना रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम जीतने से एक कदम दूर

वे मार्गरेट कोर्ट के ऑल टाइम 24 खिताब जीतने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन का खिताब जीतकर सेरेना इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। उन्होंने पिछला ग्रैंड स्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

सेरेना ने पहले राउंड में बर्नाडा पेरा को हराया था

सेरेना ने टॉप सीड ओपन के पहले राउंड में हमवतन बर्नाडा पेरा को 4-6, 6-4,6-1 से हराया था, जबकि वीनस ने पहले राउंड में विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेरेना विलियम्स ने डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन को हराने के बाद कहा कि मेरे लिए यह जीत जरूरी थी। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा।