Wednesday, August 12, 2020

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर कोरोनावायरस से पूरी तरह उबरे, तीन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पंजाब टीम के साथ यूएई जा पाएंगे August 12, 2020 at 07:40PM

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर कोरोनावायरस से पूरी तरह उबर गए हैं। अब वे अगले हफ्ते किंग्स इलेवन पंजाब के साथ यूएई जा सकेंगे। लेकिन इससे पहले टीम के प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें तीन और कोरोना टेस्ट कराने होंगे। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे टीम के साथ जुड़ेंगे।

एक दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। राजस्थान टीम ने बीते 10 दिन में दिशांत के संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।
करुण की 8 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, करुण दो हफ्ते से आइसोलेशन में थे और 8 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। किंग्स इलेवन पंजाब के टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, केवल वही खिलाड़ी 20 अगस्त को टीम के साथ यूएई जाएंगे, जो कोरोना टेस्ट में पास होंगे।

जानकारी के मुताबिक, नायर बेंगलुरु से एक चार्टर फ्लाइट के जरिए पहले दिल्ली जाएंगे और वहां से पंजाब टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ यूएई के लिए निकलेंगे।

नायर ने पंजाब के लिए 14 मैच खेले हैं

नायर ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 14 मैच में 306 रन बनाए हैं। उन्होंने दो हाफ सेंचुरी भी लगाई है। उनका स्ट्राइक रेट 134.80 का रहा है।

यूएई में टीमों को हफ्ते भर क्वारैंटाइन में रहना होगा

कोरोनावायरस के कारण ही इस साल आईपीएल यूएई में शिफ्ट करना पड़ा। वहां भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कड़ी टेस्टिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। यूएई में हफ्ते भर का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद टीमें ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगी।

वहीं, यूएई सरकार के कोरोना नियमों के मुताबिक, देश में आने वाले किसी भी बाहरी नागरिक के पास 96 घंटे पहले की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट होनी चाहिए।

टूर्नामेंट के दौरान हर 5वें दिन कोरोना टेस्ट होगा

यूएई में आईपीएल के दौरान भी खिलाड़ियों का हर पांचवें दिन कोरोना टेस्ट होगा। होटल में भी खिलाड़ियों को एक-दूसरे से मिलने की मनाही होगी। तीन निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वे बायो-सिक्योर माहौल में एंट्री और ट्रेनिंग कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करुण नायर ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 14 मैच में 306 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम के लिए दो हाफ सेंचुरी भी लगाई है। -फाइल

हैपी बर्थडे: रफ्तार और विवाद का दूसरा नाम शोएब अख्तर August 12, 2020 at 06:33PM

13 अगस्त 1975 यानी 45 साल पहले आज ही के दिन दुनिया के सबसे फास्ट बोलर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का रावलपिंडी में जन्म हुआ था। क्रिकेट की दुनिया को अपनी फास्ट बोलिंग से थर्राने वाले अख्तर ने क्रिकेट मैदान पर कई कीर्तिमान अपने नाम किए। उन्होंने अपने करियर में दो बार 160 किलोमीटर प्रतिघंटे (100mph) की रफ्तार से ज्यादा गति के बॉल फेंकीं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अख्तर की इस स्पीड को दर्ज नहीं किया गया।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए अख्तर जब अपनी लय में होते थे, तो वह किसी भी बल्लेबाज के लिए खौफ का दूसरा नाम माने जाते थे। हालांकि अख्तर का नाम हर बार उनके खेल के कारण ही सुर्खियों में नहीं रहा बल्कि विवादों के साथ उनका नाता चोली-दामन की तरह रहा।

शोएब अपने करियर में कई बार वह साथी खिलाड़ियों से भी भिड़ते नजर आए और क्रिकेट अथॉरिटीज के साथ भी उनकी नोंकझोंक चलती रही। अपने करियर में अपने खेल से ज्यादा वह चोट और विवादों के कारण ही सुर्खियों में रहे। साल 2006 में उन पर ड्रग्स के आरोप भी लगे और एक साल बाद साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ के साथ वह झगड़े के चलते सुर्खियों में खूब रहे।

इस सुपरफास्ट बोलर के तेज बोलिंग के चलते कई जानकारों ने उनके बोलिंग ऐक्शन पर सवाल उठाए। उन पर थ्रो बोलिंग का संदेह भी हुआ और इसके चलते उन्हें अपने बोलिंग ऐक्शन में बदलाव करना पड़ा। 46 टेस्ट खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने किसी टेस्ट में 12 मौकों पर 5 विकेट और 4 मौकों पर 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

शोएब अख्तर ने साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस टूर्नमेंट में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ था और शोएब अख्तर इस मैच में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे।

Covid in IPL: कोरोना वायरस से पूरी तरह उबरे करुण नायर August 12, 2020 at 06:04PM

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज () कोरोना वायरस (Covid-19) से पूरी तरह उबर गए हैं। वह अब अगले हफ्ते किंग्स इलेवन पंजाब (King XI Punjab) के साथ यूएई जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करुण पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे लेकिन 8 अगस्त को हुई जांच नेगेटिव आई है। नायर दो सप्ताह तक सेल्फ-आइसोलेशन में रहे। इसके बाद वह टेस्ट में नेगेटिव आए। नायर को अब तीन और टेस्ट से गुजरना होगा। किंग्स इलेवन के टीम प्रबंधन ने यूएई जाने से पहले यह प्रोटोकॉल तय किया है। इसमें सभी खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को तीन बार कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। केवल वही खिलाड़ी 20 अगस्त को टीम के साथ यूएई जाएंगे जो कोरोना टेस्ट में पास होंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार नायर बेंगलुरु से एक चार्टर फ्लाइट में चंद लोगों के साथ बैठकर पहले दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से उनके साथ और खिलाड़ी जुड़ेंगे। नायर ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 14 मैच खेले हैं इसमें उन्होंने 306 रन बनाए हैं और जिसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.80 का रहा है। नायर पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर थे जो कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। इस वैश्विक महामारी का भारत में काफी असर देखा गया है और संक्रमित लोगों की संख्या 23 लाख से ज्यादा हो चुकी है। यह अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा संख्या है। इसी वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आईपीएल का यह सीजन यूएई शिफ्ट करना पड़ा। आईपीएल से जुड़े नायर दूसरे सदस्य थे जिन्हें कोविड-19 का संक्रमण हुआ। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक भी कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए थे। आईपीएल ने खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के लिए लंबी टेस्ट प्रक्रिया बनाई है। इसमें कई बार जरूरी टेस्ट, यूएई में एक सप्ताह लंबा क्वॉरनटीन पूरा करने के बाद ही टीमें ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। इसके साथ ही स्थानीय सरकार के नियम के अनुसार यूएई में आने वाले किसी भी बाहरी नागरिक के पास कम से कम 96 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

वॉन ने पाक को चेताया, इंग्लैंड करेगा सफाया August 12, 2020 at 06:45PM

लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान () ने का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 3-0 से जीत हासिल करेगी। वॉन ने कहा कि ऑलराउंडर () की गैर-मौजूदगी के बावजूद इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सफाया करेगी। स्टोक्स ओल्ट ट्रेफर्ड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। इस मैच में इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि निजी कारणों से वह बाकी दो मैच नहीं खेल पाएंगे। वॉन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'वह ड्रेसिंग रूम में बहुत भूमिका अदा करते हैं।' हालांकि वॉन को इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में गहराई पर कोई संदेह नहीं है। वॉन ने कहा, 'हालांकि बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके बिना भी इंग्लैंड काफी मजबूत है। मेरा अनुमान है कि इंग्लैंड यह सीरीज 3-0 से जीतेगी।' अजहर अली की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को काफी समय तक बैकफुट पर रखा था लेकिन जोस बटलर और क्रिस वोक्स की साझेदारी ने इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी। अजहर अली की कप्तानी पर वॉन ने कहा, 'बतौर कप्तान अजहर अली के पास अनुभव की कमी है लेकिन बतौर खिलाड़ी उनके पास काफी अनुभव है। मुझे लगता है कि विदेशी धरती पर वह पहली बार ही कप्तानी कर रहे हैं।' वॉन ने यह भी उम्मीद जताई कि इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन से वापसी करेंगे। एंडरसन को पहले टेस्ट में सिर्फ एक विकेट मिला था।