Friday, July 31, 2020

1983 के वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने कहा- मैं इयान बॉथम, इमरान खान और रिचर्ड हेडली से बेहतर एथलीट था July 31, 2020 at 07:44PM

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने दिग्गज ऑलराउंडर्स इंग्लैंड के इयान बॉथम, पाकिस्तान के इमरान खान और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को लेकर बात की। कपिल ने कहा कि वे खुद इन तीनों से ज्यादा बेहतर एथलीट थे। वहीं, चारों में सबसे शानदार ऑलराउंडर उन्होंने बॉथम को बताया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महिला टीम के मौजूदा हेड कोच डब्ल्यू वी रमन ने कपिल के साथ ऑनलाइन चैटिंग की। इस दौरान कपिल ने कहा, ‘‘इयान बॉथम सच्चे ऑलराउंडर थे। वे किसी भी परिस्थिति में मैच जिता सकते थे। मैं यह नहीं कहना चाहता कि हेडली बेस्ट बेट्समैन थे।’’

इमरान में लीडरशिप क्वालिटी शानदार थी
कपिल ने कहा, ‘‘बॉथम अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विपक्षी टीम को काफी नुकसान पहुंचा सकते थे। इमरान में लीडरशिप क्वालिटी शानदार थी। उन्होंने पाकिस्तान टीम को अच्छे से संभाल रखा था और उनके पास काफी चुनौतियां थीं।’’

चारों में हेडली बेहतरीन गेंदबाज थे

उन्होंने कहा, ‘‘हेडली हम चारों में सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे। वे कंप्यूटर की तरह थे। मैं यह नहीं कहूंगा कि इमरान बेस्ट एथलीट थे, लेकिन काफी मेहनती थे। वे खुद से सीखकर यहां तक पहुंचे। मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैं महान हूं, लेकिन चारों में मैं सबसे बेस्ट एथलीट था।’’ कपिल ने अपनी कप्तानी में भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने 131 टेस्ट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए। कपिल के नाम 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कपिल ने 131 टेस्ट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए। कपिल के नाम 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट हैं। -फाइल फोटो

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 1 अगस्त से स्टेडियम खोलना चाहते थे, लेकिन कोरोना के कारण फैसला 2 हफ्ते तक टाला July 31, 2020 at 06:40PM

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सभी खेल टूर्नामेंट्स के लिए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री को दो हफ्ते के लिए टाल दी है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों के कारण यह फैसला लिया है। इससे पहले जॉनसन ने 1 अगस्त से फैंस के लिए स्टेडियम खोलने का प्लान बनाया था।

इसके ट्रायल के तौर पर लंदन के द ओवल स्टेडियम में सरे और मिडलसेक्स क्रिकेट क्लब के बीच फ्रैंडली मैच कराया था। इसमें 25 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में एक हजार फैंस को एंट्री दी थी। इसके बाद शुक्रवार को शेफील्ड में वर्ल्ड स्नूकर चैम्पिनशिप और फिर शनिवार को ग्लोरियस गुडवुड होर्स रेसिंग फेस्टिवल होना है। इसमें भी दर्शकों को एंट्री देने का प्लान बनाया था। जो अब टल गया है।

कोरोना की चेन तोड़ना ज्यादा जरूरी
जॉनसन ने स्कॉय स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘उन नंबर (कोरोना संक्रमण के मामले) के बढ़ने के साथ हमने पहले इस चेन को तोड़ने का फैसला किया है, ताकि वायरस को कंट्रोल किया जा सके। आपको याद होगा कि हमने शनिवार 1 अगस्त से कई हाई रिस्क वाली चीजों को खोलने का फैसला किया था, जो काफी समय से बंद थे। आज मैं कह रहा हूं कि हमने उन फैसलों को कम से कम दो हफ्तों को लिए टाल दिया है।’’

शादी में 30 लोगों को मंजूरी रहेगी
उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि 15 अगस्त तक क्लोज कॉन्टैक्ट गेम्स बंद रहेंगे। इंडोर परफोर्मेंस भी नहीं खुलेंगे। स्पोर्ट्स वेन्यू और कॉन्फ्रेंस वाली जगह पर भी लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। शादी समारोह में भी 30 ज्यादा लोगों को मंजूरी नहीं मिलेगी।’’

इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज भी खाली स्टेडियम में खेली जा रही
दरअसल, कोरोना के बीच 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी भी इंग्लैंड से ही हुई थी। यहां 8 जुलाई से खेली गई 3 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया। यह सीरीज बगैर दर्शकों के खेली गई थी। इसके बाद 30 जुलाई से इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज भी खाली स्टेडियम में खेली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बोरिस जॉनसन ने कहा- 15 अगस्त तक क्लोज कॉन्टैक्ट गेम्स बंद रहेंगे। स्पोर्ट्स वेन्यू और कॉन्फ्रेंस वाली जगह पर लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। -फाइल फोटो

महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट अब गुजर चुका है: रोजर बिनी July 31, 2020 at 06:37PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर () ने () के क्रिकेट भविष्य पर अपनी राय रखी है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिनी ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपना सुनहरा दौर पार कर चुके हैं, और अब मैदान पर वह पहले जैसा मैच-विनिंग प्रभाव नहीं रखते। बिनी ने कहा कि धोनी के अच्छे दिन बीत चुके हैं (Dhoni has past his best) और अब वक्त आ गया है कि वह अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाएं। स्पोर्ट्सकीड़ा वेबसाइट से बात करते हुए बिनी ने कहा, 'पिछले कुछ सीजन से उन्हें देखकर लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है। मुझे लगता है कि अपनी समझ और ताकत के दम पर वह जो हारा हुआ मैच जिता देते थे वह समय अब बीत गया है। और साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की उनकी खूबी भी अब पहले जैसी नहीं रही।' बिनी ने धोनी की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'उनकी फिटनेस भी अब पहले जैसी नहीं रही और कई युवा खिलाड़ी भी इस सिस्टम में आ रहे हैं। सही मायनों में उनका बेस्ट गुजर चुका है और इसका सही फैसला करने वाले वह खुद होंगे।' बिनी से राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने को लेकर उनके अनुभव के बारे में भी पूछा गया। धोनी उस समय टीम के कप्तान थे। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी के साथ काम करना आसान था क्योंकि वह पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान करते थे। बिनी ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी पूर्व क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करते थे। इस चीज की मैं करता हूं। वह काफी जमीन से जुड़े इनसान हैं और क्रिकेटर्स के लिए उनके मन में बहुत सम्मान और समय था। वह आपके पास आकर बात करते थे और बताते थे कि आखिर उन्हें क्या चाहिए।'

IPL से पहले विदेशी प्लेयर्स के सामने है यह 'टेस्ट' July 31, 2020 at 06:46PM

के. श्रीनिवासराव, मुबंई इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 16 सितंबर को खत्म होगी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन उस महीने की 19 तारीख को शुरू होना है। लेकिन डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, पैट कमिंस और अन्य खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ फौरन नहीं जुड़ पाएंगे। उन्हें कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। यूएई सरकार, IPL को लेकर अपने SOPs बनाने मेंलगी ह। इसमें विदेशी यात्रियों के लिए एक सप्ताह का क्वॉरनटीन और दो बार कोरोना टेस्ट शामिल हैं। उदाहरण के लिए अगर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अगर पहले ही हफ्ते में अपना मुकाबला खेलते हैं तो दोनों ही टीमों के कप्तान- वॉर्नर और स्मिथ- नहीं खेल पाएंगे। इन्हें एक सप्ताह क्वॉरनटीन में रहना होगा। वायरस का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में यूएई सरकार कई कदम उठा रही है। इसमें क्वॉरनटीन और कोरोना टेस्ट के अलावा भी कई कदम हैं। इस बीच, सभी क्रिकेट बोर्ड- जिनके खिलाड़ियों ने आईपीएल में भाग लेना है- उन्होंने अपने प्लेयर्स को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOCs) दे दिए हैं। अब यह फ्रैंचाइजी की जिम्मेदारी है कि वे खिलाड़ियों को उनके देश से यूएई ले जाएं और वापस छोड़ें। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 10 सितंबर को समाप्त हो रही है और उसके फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी दूसरे सप्ताह के अंत से पहले यूएई पहुंच जाएंगे। यानी आईपीएल शुरू होने से करीब एक हफ्ता पहले। श्रीलंका प्रीमियर लीग (SLPL) सितंबर के मध्य तक चलेगी, लेकिन इससे आईपीएल पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। चूंकि सिर्फ लसिथ मलिंगा ही पहले हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे। मामले को करीब से देख रहे एक सूत्र ने बताया, 'खिलाड़ियों की उपलब्धता कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है अब सवाल उन्हें यूएई लाने और क्वॉरनटीन विंडो में रखने का है।' आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने हालांकि अभी मीटिंग की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। वह अभी सरकार की ओर से अनुमति का इंतजार कर रही है। लेकिन फ्रैंचाइजी ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने यात्रा और रहने आदि का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम के सपॉर्ट स्टाफ, जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब शामिल हैं भी यूएई जाएंगे. वे राष्ट्रीय टीम के उन खिलाड़ियों के साथ संपर्क में रहेंगे जिन्होंने आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। सारे इंतजाम देख रहे एक शख्स ने बताया, 'वे खिलाड़ियों के साथ पिछले चार महीने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संपर्क में रहे हैं। यूएई में उनके पास बेहतर तालमेल बनाने का मौका होगा।' खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।