Sunday, May 31, 2020

माइकल जॉर्डन बोले- नस्लवाद के खिलाफ मिलकर आवाज उठाएं, जर्मनी में दो खिलाड़ी जस्टिस फॉर फ्लॉयड लिखी टीशर्ट पहनकर मैच खेलने उतरे May 31, 2020 at 08:22PM

अमेरिका के मिनेपोलिस में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में खिलाड़ी भी खुलकर विरोध जता रहे। टेनिस स्टार कोको गॉफ के बाद अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन ने भी ट्वीट कर घटना के खिलाफ गुस्सा जताया। वहीं, जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोर्सिया डॉर्टमंडके दो खिलाड़ी विरोध जताने के लिए मैच में 'जस्टिस फॉर फ्लॉयड लिखी' टी-शर्ट पहनकर खेलने उतरे।

जॉर्डन ने अमेरिका में पुलिस के हाथों अश्वेतों की मौत पर एक बयान जारी कर कहा-मेरी संवेदनाएं फ्लॉयड के परिवार के अलावा उन अनगिनत लोगों के साथ हैं, जिन्होंने नस्लीय बर्बरता और अन्याय की वजह से जान गंवाई। अब बहुत हो चुका, हमें इकठ्ठा होकर नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ताकि हमारे नेताओं पर कानून बदलने का दबाव बने। हर किसी को इस मसले के समाधान का हिस्सा बनना होगा।

कई बास्केटबॉल खिलाड़ी फ्लॉयड की मौत पर गुस्सा जता चुके

जॉर्डन के अलावा लॉस एंजिल्स लेकर्स के बास्केटबॉल खिलाड़ीलेबरन जेम्स, बोस्टन सेल्टिक्स के जेलेन ब्राउन, ड्रेटॉयट पिस्टंस के कोच ड्वेन कैसी इस बर्बरता के खिलाफ विरोध जता चुके हैं।

जेम्स ने एक दिन पहले ही ट्वीट किया था- आखिर क्यों अमेरिका हमसे प्यार नहीं करता है?। सेल्टिक्स के स्टार ब्राउन विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बोस्टन सेअटलांटा पहुंच गए थे।

####

इससे पहले, टेनिस स्टार गॉफ ने भी फ्लॉयड की मौत के बाद वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि अगला नंबर मेरा तो नहीं है?।

##

जर्मनी में भी फुटबॉल खिलाड़ियों ने विरोध जताया

इधऱ, जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोर्सिया डॉर्टमंडके दो खिलाड़ी जैडोन सैंचो और अचरफ हकीमी ने भी फ्लॉयड की हत्या पर अनूठे तरीके से विरोध जताया। दोनों रविवार को बुंदेसलीगा में पैडरबॉर्न के खिलाफ मैच में 'जस्टिस फॉर फ्लॉयड' लिखी टी-शर्ट पहनकर खेलने उतरे। इससे पहले बोरुसिया मूंचेनग्लैडबैक के खिलाड़ी मार्कस थूरम यूनियन बर्लिन के खिलाफ मैच में गोल करने के बाद फ्लॉयड के सम्मान में घुटने के बल बैठे थे।

अमेरिका के 40 शहरों में कर्फ्यू

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। वॉशिंगटन समेत 15 शहरों में करीब 5 हजार नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है।

26 मई को फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था
मिनेपोलिस में 26 मई को धोखाधड़ी के एक मामले में फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान एक पुलिस अफसर ने फ्लॉयड को सड़क पर ही गिरा दिया था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसमें जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता नजर आया था। इस दौरान कई लोग भी पुलिस अफसर से उसे छोड़ने के लिए कह रहे थे। लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद जब पुलिस अफसर ने उसे कार में बैठने के लिए कहा, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जर्मन फुटबॉल क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के खिलाड़ी जैडोन सैंचोज ने बुंदेसलीगा में पैडरबॉर्न के खिलाफ हुए मैच में विरोध जताने के लिए जस्टिस फॉर फ्लॉयड लिखी टी-शर्ट पहनी।

1 नहीं, 4 का दावा, धोनी नहीं करते थे सपॉर्ट! May 31, 2020 at 06:17PM

'कैप्टन कूल' से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी तो छोड़ दी लेकिन उन पर अब पूर्व क्रिकेटर इशारों-इशारों में निशाना साध रहे हैं। इरफान पठान हों या पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, इन पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है कि उनको कप्तान की ओर से उतना सपॉर्ट नहीं मिला।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाईं, वनडे और टी20 के वर्ल्ड कप जीते लेकिन अब कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उन पर निशाना साधा कि उनका सपॉर्ट नहीं किया गया।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें कोच और कप्तान से उतना सपॉर्ट नहीं मिला था। यहां तक कि उन्होंने टीम में मौका ना मिलने पर जब तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सब बढ़िया कर रहे हो, लेकिन कुछ चीजें मेरे हाथ में नही हैं।

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने हाल में दावा किया था कि धोनी ने साल 2012 में ही यह फैसला कर लिया था कि वह, वीरेंदर सहवाग और दिग्गज सचिन तेंडुलकर 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप में साथ नहीं खेलेंगे। गंभीर ने कहा कि तब मीडिया में खबरें आईं कि हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी, इसलिए यह फैसला किया गया। तब 2015 वर्ल्ड कप में सहवाग और गंभीर को जगह नहीं मिली थी।

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार युवराज सिंह ने हाल में कहा था कि 2011 विश्व कप के दौरान धोनी को चयन को लेकर सिरदर्द झेलना पड़ा जब उन्हें अंतिम एकादश में उनके, यूसुफ पठान और सुरेश रैना में से किसी दो को चुनना था। युवी ने कहा था कि रैना ही धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी थे और उन्हें हमेशा सपॉर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि रैना 2011 वर्ल्ड कप से पहले लय में नहीं थे, फिर भी उन्हें टीम में मौका दिया गया।

पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2011-12 सीबी सीरीज में उन्हें टीम से बाहर करने से पहले एक बार भी उनसे बातचीत नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि मीडिया में उन्हें स्लो फील्डर बताया गया, लेकिन धोनी ने कभी सामने उनसे कुछ नहीं कहा।

इस पूर्व कप्तान फैंस की कमी नहीं है और उनका कहना है कि यदि धोनी ने ऐसा किया भी तो टीम के भले के लिए। उनका मानना है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 वर्ल्ड कप जीते, ऐसे में जब रिजल्ट अच्छा दिया तो उन पर सवाल कैसे। वहीं, कुछ मानते हैं कि धोनी ने ऐसे कुछ क्रिकेटरों का करियर खराब किया।

आज का दिन: राजस्थान रॉयल्स बना था आईपीएल का पहला चैंपियन May 31, 2020 at 07:06PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन था। टी20 क्रिकेट से बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नजरिया अब बदल चुका था। बोर्ड ने 2007 में वर्ल्ड टी20 जीतने के बाद बोर्ड ने इसमें प्रारूप में भविष्य को पहचान लिया था। तो, अप्रैल में शुरू हुई लीग का फाइनल आज ही के दिन साल 2008 में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं और चेन्नै सुपर किंग्स। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नै ने पांच विकेट पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की टीम को इस टूर्नमेंट में किसी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। टीम में कई युवा खिलाड़ी थे। वहीं अन्य टीमों में सितारों की भरमार थी। पर शेन वॉर्न की जादुई कप्तानी में इस युवा टीम ने कई बड़े नामों से सजी टीमों को पटखनी दी। राजस्थान रॉयल्स के स्टार यूसुफ पठान दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके साथ थे कप्तान शेन वॉर्न। राजस्थान की टीम को 14 गेंद पर 21 रन चाहिए थे तब पठान 39 गेंद पर 56 रन बनाकर रन आउट हो गए। ऐसे में वॉर्न का साथ देने आए सोहेल तनवीर। पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस टूर्नमेंट में गेंद से कमाल दिखाया था लेकिन अब बारी बल्ले की थी। वॉर्न और तनवीर ने स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। लक्ष्मीपति बालाजी की पहली तीन गेंद पर 2 रन बने। अब बाकी तीन गेंद पर छह रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का पलड़ा अब भारी दिख रहा था। लेकिन चौथी गेंद पर मैच ने रुख पलटा। बालाजी ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद फेंकी। तनवीर ने उसे जाने दिया और पार्थिव पटेल गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए। बल्लेबाजों ने छोर बदल लिया। यानी बिना वैध गेंद के रॉयल्स को दो रन मिल गए। चौथी गेंद पर पर वॉर्न ने एक रन ले लिया। अब दो गेंद पर तीन रन चाहिए थे। तनवीर ने पांचवीं गेंद, जो फुल टॉस थी को फ्लिक किया और दो रन बटोर लिए। आखिरी गेंद और एक रन की जरूरत। धड़कनें बढ़ गई थीं। आखिरी गेंद थोड़ी शॉर्ट थी तनवीर ने उसे मिड-ऑन की दिशा में पुल कर दिया। वॉर्न और तनवीर ने समय रहते छोर बदल लिए। और नतीजा रहा राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की। वह पहले आईपीएल की चैंपियन टीम बनी।

अमेरिका में नेशनल हॉकी लीग के हर खिलाड़ी का मैच से पहले टेस्ट होगा; इक्वाडोर के मिडफील्डर संक्रमित May 31, 2020 at 06:08PM

कोरोनावायरस के बीच धीरे-धीरे खेल पटरी पर लौट रहा है। हालांकि, अभी भी वायरस का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। इसलिए अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) के हर खिलाड़ी का मैच से पहले कोरोना टेस्ट होगा। इधर, इक्वाडोर और ब्राजील के फुटबॉल क्लब एटलेटिको मिनेरो के मिडफील्डर जुआन कजारेस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एनएचएल के डिप्टी कमिश्नर बिल डेली ने सोमवार को बताया कि जब लीग दोबारा शुरू होगी तो हम कड़ा टेस्टिंग प्रोटोकॉल लागू करेंगे। इसके तहत हर शाम खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा और अगले दिन होटल से निकलने से पहले इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

ऐसे में अगर किसी खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो हमें पहले ही पता चल जाएगा और हम उसे सेल्फ क्वारैंटाइन के लिए भेज सकेंगे। हालांकि, यह काफी खर्चीला होगा। लेकिन खेलों की सुरक्षित वापसी के लिए हमें इसे करना ही होगा।

अमेरिका में कोरोना से 1 लाख से ज्यादा मौतें

इस हफ्ते के शुरू में एनएचएल ने घोषणा की थी कि मौजूदा सीजन के बाकी मैचों को छोड़ दिया जाएगा और अगर लीग दोबारा शुरू होती है तो सीधे 24-टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। अमेरिका में अब तक कोरोना से 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

कजारेस के अलावा किसी और की रिपोर्ट पॉजटिव नहीं

इधर, कजारेस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एटलेटिको ने एक बयान जारी कर कहा- वह(कजारेस) एसिम्टोमेटिक है लेकिन उन्हें आइसोलेशन में भेजा रहा है। वह टीम की ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं होंगे। वे क्लब के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्राजील में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्लब ने पिछले हफ्ते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टेस्ट कराया था।

ब्राजील में खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू की

कजारेस इक्वाडोर के लिए 21 और ब्राजीलियन क्लब एटलेटिको मिनेरो के लिए 205 मुकाबले खेल चुके हैं। ब्राजील में मार्च से ही क्लब फुटबॉल पर रोक है। हालांकि, अब कई राज्यों ने कड़े हेल्थ प्रोटोकॉल के बीच ट्रेनिंग की इजाजत दी है।

ब्राजील में संक्रमण के 5 लाख से ज्यादा मामले

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित ब्राजील में ही हैं। यहां संक्रमण के अब तक 5 लाख 14 हजार 992 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनएचएल के डिप्टी कमिश्नर बिल डेली ने कहा कि मैच से पहले रोज शाम को खिलाड़ियों का टेस्ट होगा, अगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें क्वारैंटाइन किया जाएगा। - फाइल