Thursday, May 21, 2020

आंगन में गिरे पेड़ को गांगुली ने ठीक किया, फोटो भी शेयर की; यूजर्स बोले- बालकनी से आपका रिश्ता पुराना, टी-शर्ट उतारो May 21, 2020 at 08:18PM

तूफान अम्फाल के कारण बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर के आंगन में लगा आम का पेड़ गिर गया। जिसे गांगुली ने बालकनी में आकर लोगों की मदद से ठीक किया। इसकी दो तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर की। इन दोनों फोटो को फैन्स ने 2002 की नेटवेस्ट सीरीज से जोड़ दिया। एक यूजर ने टी-शर्ट उतारने की बात कही। दूसरे ने कहा कि दादा का बालकनी से पुराना रिश्ता है।

गांगुली ने लिखा, ‘‘घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा। उसे वापस खींचा और फिर से ठीक किया।’’ इस एक यूजर ने लिखा, ‘‘दादा लॉर्ड्स की बालकनी ज्यादा अच्छी लगती है आप पर।’’


नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में गांगुली टी-शर्ट लहराई थी

2002 की नेटवेस्ट सीरीज में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट निकालकर लहराई थी। गांगुली की पोस्ट पर कुछ फैन्स ने कहा कि दादा और बालकनी का रिश्ता वीर-जारा और टाइटैनिक की लव स्टोरी से भी अच्छा है।

##

तूफान अम्फाल से बंगाल में 76 की मौत

वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठा सदी का सबसे ताकतवर तूफान अम्फान पश्चिम बंगाल-ओडिशा में तबाही मचाकर बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसके चलते असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में शुक्रवार तक भारी बारिश जारी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मरने वालों की तादाद 76 हो गई है। इनमें से 19 मौतें सिर्फ कोलकाता में हुईं।कोलकाता पुलिस और आम लोग सभी चीजों को ठीक करने में लगे हुए हैं। ऐसे में गांगुली ने उनकी तारीफ भी की।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सौरव गांगुली ने ट्वीट किया- घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा। उसे वापस खींचा और फिर से ठीक किया।

सुपरहीरो 'थॉर' बने वॉर्नर, देखें उनकी 'भयानक' ऐक्टिंग May 21, 2020 at 07:50PM

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफनाक दौर में वह इंटरनेट सनसनी बनकर उभरे हैं। कभी वह बॉलिवुड स्टार्स के गानों पर थिरकते दिखते हैं तो कभी तेलुगू। इस बार वह एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने हॉलिवुड अवतार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह सुपरहीरो 'थॉर' () के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ओपन ग्राउंड में खड़े डेविड वॉर्नर से काफी दूर बल्ला रखा दिख रहा है। जब वह उसे बुलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं तो वह उछलकर उनके हाथ में आ जाता है। इसे बाद उनके अंदर बिजली सी कौध जाती है। यह बिल्कुल हॉलिवुड फिल्म 'थॉर' की तरह है। फिल्म 'थॉर' ऐसगार्ड के सुपरहीरोज पर केंद्रित है, जिसमें लीड कैरेक्टर क्रिस हेम्सवर्थ () थॉर के रोल में नजर आते हैं। फिल्म थॉर और अवेंजर्स सीरीज में थॉर का प्रमुख हथियार हथौड़ा (जिसे म्यूनियर भी कहते हैं) है। डेविड वॉर्नर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भयानक अभिनय लेकिन बहुत अच्छे विचार हैं? बता दें कि वॉर्नर इससे पहले डांस का वीडियो शेयर करते हुए बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को चैलेंज करते नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से खेलों पर ब्रेक लगा हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन मुश्किल में दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने इसे फिलहाल अनिश्चित काल तक के लिए टाल दिया है।

लॉर्ड्स के बाद सौरभ गांगुली की एक और बालकनी तस्वीर वायरल May 21, 2020 at 07:12PM

नई दिल्ली को शायद बालकनी से बहुत प्यार है। और कुछ फैंस को लगता है कि यह लव स्टोरी वीर-जारा से बेहतर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ भी इन दिनों अपना वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते सारी दुनिया ठहरी हुई है और गांगुली भी कोलकाता में अपने घर पर ही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने घर की बालकनी में खड़े होकर एक आम का पेड़ खींचा और उसे दोबारा फिक्स किया। गांगुली ने तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'घर में आम के पेड़ को उठाना जरूरी था। इसे ऊपर खींचा गया और दोबारा फिक्स किया गया।' गौरतलब है कि महातूफान अम्फान के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काफी तबाही हुई है। कोलकाता में भी इस महातूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया। गांगुली की इस तस्वीर के बाद कॉमेंट्स की झड़ी लग गई। कई फैंस ने इस बालकनी की इस तस्वीर को लॉर्डस के नेटवेस्ट ट्रोफी से जोड़कर कॉमेंट करना शुरू कर दिया। 13 जुलाई 2002 को युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की शानदार पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रोफी जीती थी। भारतीय टीम मुश्किल में थी जब इन दो युवा खिलाड़ियों ने टीम को पार निकालने का काम किया। तब गांगुली, जो टीम के कप्तान थे, ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर लहराई थी और इस अंदाज में सेलिब्रेट किया था। अपने कई इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि उन्हें इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है हालांकि एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था जब उनकी बेटी ने वह वीडियो देखकर पूछा कि आप यह क्या कर रहे थे तो उन्हें इस पर थोड़ी शर्म आई।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप की उम्मीद बेहद कम, कहा- भारत से घरेलू टेस्ट सीरीज के भी 90% चांस May 21, 2020 at 07:02PM

इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को बेहद कम उम्मीद है। हालांकि, सीए प्रमुख केविन रॉबर्ट्स का मानना है कि साल के आखिर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरा कर सकती है। इसकी 90 प्रतिशत संभावना है। दोनों टीमों को नवंबर-दिसंबर में 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है। कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक विदेशी यात्रियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में 16 देशों के इस टूर्नामेंट की उम्मीद बेहद कम है।

वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ही फैसला करेगी
रॉबर्ट्स ने कहा कि 15 टीमों को कोरोना के बीच ऑस्ट्रेलिया लाना और टूर्नामेंट कराना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अभी इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। लेकिन हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। आप नहीं जानते कि भविष्य में क्या संभव हो सकता है और क्या नहीं। टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) को ही फैसला लेना है।’’

‘आज दुनिया में निश्चितता जैसा कुछ नहीं’
भारतीय टीम की मेजबानी को लेकर किए गए सवाल पर रॉबर्ट्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज की दुनिया में निश्चितता जैसा कुछ भी नहीं है, इसलिए मैं इसको (टेस्ट सीरीज) लेकर 10 में से 10 नंबर नहीं दे सकता। लेकिन मैं 10 में से 9 नंबर जरूर दे सकता हैं। हमें अभी सिर्फ इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि होता क्या है।’’

भारत की मेजबानी से पहले इंग्लैंड दौरे पर जा सकती है ऑस्ट्रेलिया
फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया बोर्ड भारत के साथ सीरीज से पहले इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी-20 की सीरीज खेलने की योजना बना रहा है। इंग्लैंड को जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ घरेलू सीरीज खेलना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड दौरे पर जा सकती है। रॉबर्ट्स ने कहा, ‘‘हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है, लेकिन पाकिस्तान और विंडीज दौरे सफल होता है, तो इंग्लैंड से सीरीज हो सकती है।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी में भारत दौरे पर आई थी। यहां भारतीय टीम ने उसे वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।