Monday, May 4, 2020

स्पेन में कोरोना टेस्ट के बाद प्रैक्टिस कर सकेंगे खिलाड़ी, रोनाल्डो भी इटली लौटे; 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा May 04, 2020 at 08:14PM

स्पेन सरकार ने क्लब फुटबॉल खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट के बाद अभ्यास करने की छूट दे दी है। दो महीने के बाद पहली बार खिलाड़ी इस हफ्ते के आखिर मेंप्रैक्टिस शुरू कर सकेंगे। इधर, 2 महीने पुर्तगाल में रहने के बाद युवेंटस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली लौट आए हैं।

रोनाल्डो को 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके बाद ही वे प्रैक्टिस शुरू कर पाएंगे।इनके अलावा फेडरिको बर्नार्डेस्की, जुआन कुआड्राडो, कार्लो पिंसोग्लियो और एरोन रैमसे भी वापस आ गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट भी हुआ है।

प्रैक्टिस शुरू करने से 2 दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा

वहीं, ला लीगा का सत्र जून से शुरू हो सकता है। मार्च से ही देश में हर तरह की खेल गतिविधियां पर रोक लगा दी गई थी। स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू करने से दो दिन पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह अभ्यास कर सकते हैं।
सीरी ए लीग शुरू होने में अभी संशय
सीरी- ए लीग की सभी 20 टीमें चाहती हैं कि लीग शुरू हो। लेकिन इटली के खेल मंत्री विन्सेंजो स्पाडफोरा ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इंडिविजुअल अभ्यास की ही छूट दी गई है। 18 मई के बाद ही टीम के साथ प्रैक्टिस के बारे में फैसला होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस की वजह से क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2 महीने से पुर्तगाल में थे। अब वे इटली लौटे हैं। यहां भी उन्हें ट्रेनिंग से पहले क्वारैंटाइन में रहना होगा। (फाइल)

कोविड से बेखौफ जॉन सीना ने नन्हे फैन की विश की पूरी May 04, 2020 at 07:54PM

नई दिल्ली अमेरिका के प्रफेशनल रेसलर (WWE) और हॉलिवुड स्टार जॉन सिना () ने कोविड- 19 (Covid- 19) वायरस के खतरे के चलते अपने फैन्स से मिलना नहीं छोड़ा है। जॉन अभी भी उन लोगों से मिल रहे हैं, जो उनसे मिलना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि जॉन इस घातक बीमारी के प्रति लापरवाह हैं। वह इस वायरस को रोकथाम के लिए पूरी जागरूकता के साथ सभी संभव उपाय अपनाते हुए घर से बाहर निकलते हैं। अमेरिका कोरोना वायरस () से सबसे ज्यादा पीड़ित देश है और इस प्राणघातक वायरस के चलते दुनिया में सबसे ज्यादा मौते इसी देश में हुई हैं। लेकिन पूरी सावधानी बरतते हुए अपने चाहने वालों से मिल रहे हैं। हाल ही में जॉन सिना ने 7 साल के एक कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलकर उसे सरप्राइज दिया। WWE रेसलिंग स्टार जॉन सिना अमेरिका में 'मेक अ विश' फाउंडेशन से जुड़े हैं। अमेरिका का यह फाउंडेशन बीमार बच्चों की लाइफ चेंजिंग विश को पूरा करने का काम करता है। इसी के तहत जॉन सीना ने 7 साल के कैंसर पीड़ित डेविड कास्टल से मिलने उसके घर पहुंचे। अमेरिका टैंपा में रहने वाले कास्टल अपने इस हीरो को देखकर हैरान रह गया। सीना यहां हाथ में ग्वब्स, मुंह पर मास्क और ग्रीन रंग के आर्म बैंड पहनकर कास्टल से मिलने पहुंचे थे। सीना ने कास्टल को देखते ही गले लगा लिया। सीना ने कास्टल को उनके बर्थडे का यह अडवांस गिफ्ट दिया है कास्टल इस महीने 10 तारीख को 8 साल के हो जाएगा। जॉन सीना मेक अ विश फाउंडेशन के लिए सबसे ज्यादा विश पूरी करने वाले स्टार भी हैं। फास्ट ऐंड फ्यूरियस 9 के इस स्टार कास्टर और उनके परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचाईं। कास्टल को किडनी संबंधित कैंसर है। इस मौके पर सीना ने कास्टल को WWE चैंपियनशिप बेल्ट की रिप्लिका भी भेंट की। इसका साथ-साथ उन्होंने अपने साइन वाली एक टीशर्ट, बबलहेड, हैट, आर्मबैंड्स भी कास्टल को गिफ्ट में दिए।

ईस्ट बंगाल, मोहन बागान के विदेशी खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे May 04, 2020 at 07:43PM

कोलकाताभारत के दो पुराने फुटबॉल क्लब और के विदेशी खिलाड़ी और कोच बस से नई दिल्ली पहुंच गए हैं और अब वे मंगलवार को के एम्सटरडम के लिए उड़ान भरेंगे। ईस्ट बंगाल के स्पेनिश कोच मारियो रिवेरा ने सोमवार को आईएएनएस को इसकी जानकारी दी। रिवेरा ने कहा, ‘हां हम सुरक्षित पहुंच गए हैं। तड़के तीन बजे हमारी फ्लाइट है।’ एक सूत्र ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी और कोच ने सुबह करीब नौ बज कर 30 मिनट पर बस ली थी और वे सुबह तीन बजे तक नई दिल्ली के एरोसिटी पहुंच गए हैं। भारत के दो पुराने क्लबों के विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते यहां फंसे हुए थे। स्पेनिश दूतावास इस समय उनकी देखभाल कर रहे हैं। फ्लाइट का इंतजाम नीदरलैंड्स दूतावास की ओर से किया गया है। एम्सटरडम से वे अपने घरों को जाएंगे। ईस्ट बंगाल में पांच स्पेन के लोग हैं जिसमें से चार खिलाड़ी हैं जिनमें जैमी सांतोल, जुआन मेरा, मार्कोस डे ला इस्पाडा, विक्टर पेरेज और कोच मारियो रिवेरा हैं। इनके अलावा कोस्टा रिका के जॉनी एकोस्टा, सेनेगल के कासिम एइडारा भी हैं जो भारत में फंसे हुए थे। एकोस्टा और एइडारा हालांकि इस ग्रुप के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि इन दोनों के लिए अपने देश पहुंचने के लिए यह रूट सही नहीं है। मोहन बागान में स्पेन के फ्रेन मोरांटे, फ्रेन गोंजालेज, जोसेबा बेइटिया, त्रिनिदाद के डेनियल सायरस, सेनेगल के बाबा डियावारा, तजाकिस्तान के कोमरोन तुरुनोन और कोच किबु विकुना (जो अब केरला ब्लास्टर्स में हैं) भारत में ही हैं। मोहन बागान क्लब को आई लीग का विजेता घोषित कर दिया गया था जबकि इसके चार राउंड होने बाकी थे।

जर्मन क्लब हेरथा बर्लिन के फॉरवर्ड सालोमन सस्पेंड, साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था May 04, 2020 at 06:54PM

जर्मन फुटबॉल क्लब हेरथा बर्लिन के खिलाड़ी सालोमन कलाऊ को सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने साथी खिलाड़ियों और क्लब के कर्मचारियों से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सालोमन की इस हरकत पर जर्मन फुटबॉल लीग ने नाराजगी जताई है। लीग ने एक बयान जारी कर कहा- हेरथा के ड्रेसिंग रूम से सालोमन कलाऊ की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्हें फौरन सस्पेंड किया जा रहा है।

सालोमन ने माफी मांगी

कलाऊ ने अपनी इस हरकत के लिएमाफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश आइवरी कोस्ट में स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रोजेक्ट में शामिल रहा हूं। ऐसे में मुझे ज्यादा सजग रहना चाहिए था। मैं माफी मांगता हूं अगर मेरे व्यवहार से ऐसी छवि बनी कि मैं कोरोना को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हूं। लेकिन ऐसा नहीं है।

'मैं अफ्रीका में कोरोना से पैदा हुए हालात से चिंतित'

कलाऊ ने कहा कि मैं अफ्रीका में कोरोना के कारण पैदा हुए हालात से चिंतित हूं। क्योंकि वहां जर्मनी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं।

बुंदेसलीगा के शुरू होने पर संदेह

इस बीच,जर्मन फुटबॉल लीग (डीएफएल) ने सोमवार को कहा कि उसके शीर्ष दो डिवीजनों के 36 क्लबों से कोरोनासंक्रमण के 10 मामले सामने आए हैं,जिसमें खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल हैं।इसमें से तीन मामले पहले ही सामने आ गए थे जिनका संबंध कोलोन टीम से है। हालांकि, इसके बावजूद डीएफएल को उम्मीद है कि वह इस महीने16 मई सेसीजन को शुरू कर पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सालोमन कलाऊ ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगते हुए कहा कि मुझे और जिम्मेदार रहना चाहिए था। (फाइल)