Friday, May 1, 2020

श्रीसंत ने बताया, कौन तोड़ सकता है रोहित का वर्ल्ड रेकॉर्ड May 01, 2020 at 08:17PM

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण खेल जगत से जुड़ी तमाम गतिविधियां ठप हैं और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ रही हैं। इसी बीच पेसर एस. श्रीसंत ने भी 'हेलो' ऐप पर एक वीडियो सेशन में हिस्सा लिया। इस इंटरव्यू में श्रीसंत से पूछा गया कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर और सीमित ओवरों के कप्तान का वनडे में 264 का वर्ल्ड रेकॉर्ड कौन तोड़ सकता है। उन्होंने इसके जवाब में कहा, 'वह तो शायद रोहित ही हैं जो खुद अपने इस रेकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वह वनडे क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने के लिए सबसे बेहतर क्रिकेटर लगते हैं।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर लोकेश राहुल भी इस रेकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी रोहित के इस वर्ल्ड रेकॉर्ड को तोड़ने की काबिलियत रखते हैं।' वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का वर्ल्ड रेकॉर्ड 264 रन है जो रोहित ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बनाया था। उन्होंने इस दौरान 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने बताया कि वह काफी धार्मिक हैं और रोज सुबह जल्दी उठकर पूजा करना उनके रूटीन का हिस्सा है। श्रीसंत को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में बीसीसीआई ने बैन कर दिया था। उन्होंने कोर्ट में इसे लेकर लड़ाई भी लड़ी। कोरोना से बचाव के तौर पर लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है और अब इसे 17 मई तक किया गया है। इसी के साथ लोगों का घर से बाहर निकलने और खिलाड़ियों के मैदान पर जाकर खेलने का इंतजार भी बढ़ गया है।

गांगुली की बदौलत मिली टीम इंडिया में एंट्री: ऋषभ पंत May 01, 2020 at 07:57PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज () अपने इंटरनैशनल करियर की शुरुआत का श्रेय पूर्व कप्तान () को देते हैं। पंत ने हाल ही में अपनी (IPL) फ्रैंचाइजी (DC) के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट किया था। इसमें उन्होंने सौरभ गांगुली की जमकर तारीफ की। सौरभ गांगुली वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं और इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर थे। तब दादा ने पंत को उनका खेल सुधारने के कई यूजफुल टिप्स दिए, जिनसे पंत को काफी मदद मिली। इस 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया, 'तब सौरभ गांगुली DC (दिल्ली कैपिटल्स) के मेंटॉर थे। उन्होंने मुझे कहा था कि मुझे शुरुआत में क्रीज पर कुछ वक्त बिताने की जरूरत है और इसके बाद मैं जो चाहूं वह कर सकता हूं। वह हमेशा चाहते थे कि मैं अच्छा परफॉर्म करूं। उन्होंने मुझे कई चीजें बताईं, जिन्हें मैंने अपनाया और फिर कामयाबी मिली।' वह मेरे लिए जीवन बदल देने वाला सीजन (2018) साबित हुआ। मुझे भी उस मौके की जरूरत थी, जिसकी हर किसी को जरूरत होती है। गांगुली जब दिल्ली की आईपीएल टीम के मेंटॉर थे, तब पंत ने 14 मैच में 52.61 की औसत से 684 रन ठोके थे। इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने 6 हाफ सेंचुरी जड़ी थीं। यह एक सीजन में दिल्ली के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था। पंत के इस लाजवाब परफॉर्मेंस के बाद उनकी अनदेखी टीम इंडिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता भी नहीं कर पाए और उन्हें इसके बाद जल्दी ही टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल गया। पंत ने बारी-बारी टी20, वनडे और फिर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। पंत इस कामयाबी का श्रेय गांगुली को ही देते हैं।

विराट-गंभीर ने बनाया मेंटली स्ट्रोन्ग: नवदीप सैनी May 01, 2020 at 06:54PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के युवा उभरते हुए तेज गेंदबाज () ने टीम इंडिया के कप्तान () और पूर्व क्रिकेटर () की जमकर प्रशंसा की है। सैनी ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने सिखाया कि मैदान पर हमेशा अपनी कोशिश 100 नहीं बल्कि 110 पर्सेंट होनी चाहिए। नवदीप सैनी ने अपनी घरेलू क्रिकेट का आगाज गौतम गंभीर की कप्तानी में ही शुरू किया था। वह गंभीर ही थे, जो करनाल इस खिलाड़ी को दिल्ली की टीम से रणजी खिलाने पर मैनेजमेंट से भी भिड़ गए थे। विराट भी दिल्ली से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं लेकिन बीते कुछ सालों से वह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं तो ऐसे में घरेलू क्रिकेट को वह समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन नवदीप का चयन जब टीम इंडिया में हुआ तो उन्हें भारतीय टीम के खेमे में विराट से भी सीखने का मौका मिला। इसके अलावा सैनी IPL में भी विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी हैं। सैनी ने क्रिकेट.कॉम को एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने उन्हें पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलने का गुर सिखाया है। नवदीप ने कहा, 'गौतम भैया और विराट भैया की कप्तान में एक चीज कॉमन है वह यह कि दोनों अपना 110 पर्सेंट एफर्ट मैदान पर झोंकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर वह सब करेंगे, जो संभव है। मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही जब मैं रणजी ट्रोफी खेल रहा था तब से गौतम गंभीर से यह बात सीखी और यही चीज मैंने भारतीय टीम में विराट भैया से भी सीखी।' इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'चाहे आप जिम में हों या फिर मैदान पर या ट्रेनिंग सेशन में हों, विराट भैया अपना 101 फीसदी देते हैं। उनके साथ खेलते हुए मैंने यही सीखा है कि मानसिक तौर पर कैसे मजबूत होना चाहिए और अपनी क्षमताओं को कैसे आगे बढ़ाना चाहिए।' सैनी को पहली बार साल 2018 में टेस्ट टीम में चुना गया था, तब वह प्लेइंग XI में सिलेक्ट नहीं हो पाए थे। लेकिन फिर उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से अपने इंटरनैशनल करियर का आगाज करने का मौका मिला। सैनी ने अब तक 15 मैचों में 18 इंटरनैशनल विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

वॉर्न से है कुलदीप का 'जर्सी कनेक्शन', खोला राज May 01, 2020 at 06:05PM

नई दिल्लीभारतीय युवा स्पिनर ने अपने जर्सी नंबर से जुड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया है कि वह जो 23 नंबर की जर्सी पहनते हैं, उसका कनेक्शन दुनिया के दिग्गज स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के से है। वनडे में दो बार हैटट्रिक लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज कुलदीप का एक वीडियो क्लिप उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में कुलदीप कहते हैं, 'मेरी जर्सी नंबर जो 23 है, वह मैंने शेन वॉर्न को देखकर ही लिया था।' वॉर्न के नाम 708 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। पढ़ें, कानपुर के इस क्रिकेटर ने कहा, 'मैंने शेन वॉर्न से एक बार पूछा भी था कि मैं आपका जर्सी नंबर ले रहा हूं, मैं आपको हमेशा गर्व महसूस कराऊंगा और इस नंबर को कभी नीचे नहीं गिरने दूंगा। तब वॉर्न ने कहा कि आप बहुत अच्छा करोगे, मुझे पूरा यकीन है।' 25 वर्षीय कुलदीप ने बताया कि उन्होंने वॉर्न से आईपीएल से पहले बात की थी, और बाद में इसी नंबर को हर फॉर्मेट में चुनने का फैसला किया। कुलदीप ने अब तक करियर में 6 टेस्ट, 60 वनडे और 21 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इस चाइनामैन गेंदबाज के नाम टेस्ट में कुल 24, वनडे में 104 और टी20 इंटरनैशनल में 39 विकेट हैं।