Thursday, April 30, 2020
ICC टूर्नमेंट में MI की तरह खेले टीम इंडिया: रोहित April 30, 2020 at 08:33PM
कतर फीफा वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर आदिल का टेस्ट पॉजिटिव, इससे पहले 3 तीन स्टेडियम के 8 कर्मचारी भी संक्रमित हुए April 30, 2020 at 07:37PM
कोरोनावायरस (कोविड-19) खेल जगत को भी अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। अब फुटबॉल के लिए एक बुरी खबर यह है कि कतर फीफा वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर आदिल खामिस (54) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि गुरुवार को आयोजन समिति ने की है। इससे पहले भी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे 3 स्टेडियम के 8 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए थे। इन सभी के बावजूद फीफा वर्ल्ड कप की सभी तैयारियां जारी हैं। यह टूर्नामेंट नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है।
आदिल कतर की राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं। 18 साल की उम्र में उन्होंने कतर टीम से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 1983 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की और 2000 में संन्यास ले लिया था। उन्होंने सुडान के खिलाफ आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
वर्ल्ड कप के लिए 7 नए स्टेडियम तैयार हो रहे
हाल ही में कतर वर्ल्ड कप प्रबंधन ने कहा था, ‘‘सभी 8 संक्रमित कर्मचारी अल-थुमामा, अल-रायन स्टेडियम और अल-बायत स्टेडियम में कार्य कर रहे थे। यह सभी सुप्रीम कमेटी के कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करने वाले स्टाफ के सदस्य हैं। ’’ कतर फीफा वर्ल्ड कप के लिए 7 नए स्टेडियम बना रहा है। एक तैयार भी हो गया है, जिसे आधिकारिक तौर पर खोल भी दिया गया है।
कतर में 13,409 कोराना के मामले, 1372 ठीक, 10 की मौत
कतर में गुरुवार तक कोविड-19 के 13, 409 मामले आ चुके हैं। जिनमें 1372 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया में 32 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 2.23 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
खेल जगत के 7 दिग्गजों की कोरोना से मौत
कोरोनावायरस से अब तक खेल जगत के 7 दिग्गजों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जफर सफराज और इटली के धावक दोनातो साबिया (56), स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो (79), फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71), फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) और पाकिस्तान के स्क्वैश लीजेंड आजम खान (95) भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामित, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं April 30, 2020 at 06:08PM
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए एशिया-ओसिनिया जोन से नामित किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के महासचिव हिरण्मय चटर्जी ने गुरुवार को दी। सानिया ने मां बनने के दो साल बाद जनवरी में कोर्ट में वापसी की थी। उन्होंने होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का डबल्स खिताब जीता था। इसमें सानिया की जोड़ीदार यूक्रेन की नादिया किचेनॉक थीं।
पूर्व डबल्स की नंबर-1 सानिया 2016 के बाद पहली बार इस साल के लिए फेड कप टीम में शामिल हुईं। उन्होंने अंकिता रैना से साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को फेड कप के प्लेऑफ में पहुंचाया था।
‘टीम की सफलता में योगदान देकर गर्व होता है’
सानिया ने कहा, ‘‘2003 के बाद वापस भारत का पहली बार प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा 18 सालों का लंबा करियर है और मैं भारतीय टेनिस टीम की सफलता में योगदान देकर गर्व महसूस करती हूं। फेड कप एशिया/ओसनिया टूर्नामेंट के नतीजे मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक हैं। यह ऐसा पल है, जिसके लिए हर एथलीट खेलता है और मैं फेड कप हर्ट अवॉर्ड चयन पैनल का मुझे नामित करने के लिए आभारी हूं।’’
1 से 8 मई तक होगी ऑनलाइन वोटिंग
इस साल फेड कप के शीर्ष प्रदर्शन को देखते हुए फेड कप हर्ट अवॉर्ड ग्रुप वन के लिए 6 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। हर्ट अवॉर्ड की विजेता की घोषणा ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर की जाएगी। फैन्स 1 से 8 मई के बीच ऑनलाइन वोटिंग कर इसके विजेता का फैसला करेंगे।
इन खिलाड़ियों को भी नामिनेशन में जगह मिली
एशिया/ओसनिया क्षेत्र से इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडलिन नुगरोहो ऐसी दूसरी खिलाड़ी हैं, जो इस अवॉर्ड के लिए नामित की गई हैं। यूरोप/अफ्रीका क्षेत्र से एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट और लक्जमबर्ग की एलिओनोरा मोलीनारो, अमेरिका क्षेत्र से मैक्सिको की फर्नांडो कोंट्रेरास गोमेज और पराग्वे की वेरोनिका केपेडे रोइग इस अवॉर्ड के लिए नामित की गई हैं।
सानिया ने 6 ग्रैंडस्लैम जीते
सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी की थी। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। सानिया ने छह ग्रैंडस्लैम जीते हैं। वे जनवरी में होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका के राजीव राम के साथ मिक्स्ड डबल्स में खेलने वाली थीं, लेकिन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अगरकर को बताया फिसड्डी! हर्षा भोगले ने दिखाया आईना April 30, 2020 at 05:25PM