Wednesday, April 29, 2020

अलविदा ऋषि: सचिन, विराट ने दी श्रद्धांजलि April 29, 2020 at 08:16PM

नई दिल्लीबॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टरों में शुमार ऋषि कपूर () का 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। एक दिन पहले ही ऐक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) इस दुनिया से चले गए और अगले ही दिन ऋषि भी। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत भी स्तब्ध है और अपने पसंदीदा कलाकार को गमगीन होकर याद कर रहा है। महान क्रिकेटर , टीम इंडिया के कैप्टन , पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग समेत कई दिग्गजों ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। देखें, सचिन ने उनकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऋषि जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब हम वर्षों बाद मिले, तो भी वह बहुत शालीन थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। नीतू जी, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।' कैप्टन कोहली ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर। यह स्वीकार करना ही मुश्किल हो रहा है कि दिग्गज नहीं रहे। उनके परिवार को सांत्वना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' पूर्व ओपनर सहवाग ने लिखा, 'ऋषि जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति !' दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दी। सिने जगत के दिग्गजों में शामिल रहे ऋषि कपूर अपनी लाजवाब अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे।

रहाणे ने खाली स्टेडियम में आईपीएल कराने की सलाह दी, कहा- हम बगैर दर्शकों के खेलने के आदी हैं April 29, 2020 at 07:30PM

कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण खेल जगत के लगभग सभी टूर्नामेंट पर असर पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने खाली स्टेडियम में आईपीएल कराने की सलाह दी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी से चैटिंग करते हुए कहा कि उनके लिए लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। हम तो घरेलू क्रिकेट में भी बगैर दर्शकों के खेलते आए हैं और इसके आदी हो गए हैं।

रहाणे ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल समेत अन्य टूर्नामेंट्स को भी बगैर दर्शकों के ही कराया जाना चाहिए। हम सभी खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के ही मैच खेलते आए हैं। हम इसके आदी हैं और यह अनुभव हमारे काम आएगा।’’रहाणे ने 65 टेस्ट में 4203, 90 वनडे में 2962 और 20 टी-20 में 375 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 140 मुकाबलों में 3820 रन बनाए हैं।

‘लॉकडाउन जैसे हालात में सकारात्मक रहें’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह मानता हूं कि हम अपने फैन्स के बिना कुछ भी नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक घर में आईपीएल देखेंते तो उसमें भी उन्हें मजा आएगा। हमारे लिए उनकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी है और अगर टूर्नामेंट बगैर दर्शकों के कराया जा सकता है तो हमें ऐसा करना चाहिए। कोरोना के कारण कई चीजें ऐसी हो रही हैं जैसी पहले कभी नहीं हुईं। हमें इस हालात में भी सकारात्मक रहना है। मैं लॉकडाउन के दौरान सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा हूं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं।’’

‘पोंटिंग की कोचिंग में खेलने के लिए उत्सुक हूं’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को लेकर उत्सुक हूं, क्योंकि टीम में ईशांत शर्मा, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने मुझे बताया कि टीम एक परिवार की तरह है जहां सब एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं।’’ कोच रिकी पोंटिंग को लेकर रहाणे ने कहा, ‘‘राहुल सर और सचिन सर मेरे प्रेरणा स्रोत्र रहे हैं, लेकिन मैंने हमेशा पोंटिंग सर की भी सराहना की है। मैं उनकी बल्लेबाजी और फील्डिंग को कॉपी करना चाहता हूं। मैं उनके मार्गदर्शन में खेलने के लिए उत्सुक हूं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजिंक्य रहाणे ने 65 टेस्ट में 4203, 90 वनडे में 2962 और 20 टी-20 में 375 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल के 140 मुकाबलों में 3820 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो

शोएब अख्तर को पीसीबी के कानूनी सलाहकार का मजाक उड़ाना भारी पड़ा, बोर्ड ने मानहानि का मुकदमा किया April 29, 2020 at 06:51PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। पीसीबी के मुताबिक, अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर असभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हुए रिजवी का मजाक उड़ाया था। अख्तर उमर अकमल पर पीसीबी द्वारा लगाए गए 3 साल के प्रतिबंध को लेकर बात कर रहे थे। अख्तर ने रिजवी के कानूनी अनुभव पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों और पीसीबी के बीच समस्याएं पैदा की हैं।

पीसीबी ने कहा, ‘‘पीसीबी अख्तर द्वारा सामाजिक तौर पर बोर्ड के कानूनी विभाग और उसके सलाहकार के खिलाफ इस्तेमाल किए शब्दों से निराश है। अख्तर ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह गलत और असम्मानजनक है, जिसे समाज में माफ नहीं किया जा सकता। अख्तर के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।’’

पाकिस्तान बार काउंसिल भी अख्तर के बयान से नाराज
रिजवी ने फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान बार काउंसिल भी अख्तर के बयान से नाराज है। काउंसिल ने कहा है कि कानूनी मामले और विभाग को लेकर बयानबाजी करते समय अख्तर को एहतियात बरतनी चाहिए। पीसीबी ने इसी हफ्ते उमर अकमल को 3 साल के लिए हर तरह के फॉर्मेट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है। अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग की जानकारी छुपाने का आरोप था। इस पर पीसीबी की अनुशासन कमेटी जांच कर रही थी, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तफज्जुल रिजवी के कानूनी अनुभव पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों और पीसीबी के बीच समस्याएं पैदा की हैं। -फाइल फोटो

सचिन और विराट समेत खेल जगत ने इरफान को श्रद्धांजलि दी, कोहली ने कहा- वे अभूतपूर्व प्रतिभा से लोगों के दिलों को छू लेते थे April 29, 2020 at 06:17PM

सदाबहार अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत खेल जगत के अन्य दिग्गजों ने भी इरफान को श्रद्धांजलि दी। कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘इरफान के निधन की खबर से दुखी हूं। उनमें अभूतपूर्व प्रतिभा थी। वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सभी के दिलों को छू लेते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ इरफान ट्यूमर और आंतों के इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दरअसल, इरफान का क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था। वे क्रिकेटर ही बनना चाहते थे, लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था और उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इरफान पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और लंदन से इलाज कराकर वापस भारत लौटे थे। लेकिन मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘इरफान के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वह मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे और मैंने लगभग उनकी सभी फिल्में देखी थी। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में उन्होंने शानदार अभिनय किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।’’

####

##

##

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इरफान खान का क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था। वे क्रिकेटर ही बनना चाहते थे, लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था और उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। -फाइल फोटो