Monday, April 13, 2020

पाकिस्तान के दूसरे खेल दिग्गज जफर सरफराज का निधन, दुनियाभर के खेल जगत में 3 हफ्ते में 7वीं मौत April 13, 2020 at 08:25PM

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण पाकिस्तान के दूसरे खेल दिग्गज की मौत हो गई है। सोमवार देर रात पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर जफर सरफराज का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले मंगलवार को ही उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व लेजेंड स्क्वैश खिलाड़ी आजम खान का इंग्लैंड में निधन हुआ था। कोरोना के कारण 3 हफ्ते में खेल जगत के 7 लेजेंडअपनी जान गंवा चुके हैं।

इससे पहले इटली के धावक दोनातो साबिया (56), स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो (79), फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71), फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) और पाकिस्तान के स्क्वैश लीजेंड आजम खान (95) भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

जफर ने 15 फर्स्ट-क्लास मैचमें 616 रन बनाए
ऑलराउंडर जफर बाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते थे। उन्होंने 1988 से 1994 तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना योगदान दिया। उन्होंने पेशावर के लिए खेलते हुए 15 मैच में 616 रन बनाए हैं। जफर ने देश के लिए 6 वनडे में 96 रन बनाए हैं। उन्होंने 1994 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद जफर पेशावर की सीनियर और अंडर-19 टीम के कोच भी रहे थे। उनके भाई अख्तर सरफराज ने भी 1997-98 में पाकिस्तान के लिए 4 वनडे में 66 रन बनाए थे।

पाकिस्तान में कोरोना से 96 लोगों की मौत
दुनियाभर में कोरोनावायरस से मंगलवार सुबह तक 19 लाख 24 हजार 635 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 19 हजार 686 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 96 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 10 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 339 की मौत हो चुकी है।

आजम ने 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था
पाकिस्तानी स्क्वैश लेजेंड आजम खान का 28 मार्च को निधन हो गया था। आजम ने 1959 से 1962 के बीच लगातार 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन भी जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व पाकिस्तानी फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर जफर सरफराज और पाकिस्तानी स्क्वैश लेजेंड आजम खान (दाएं) की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई। -फाइल फोटो

3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब IPL का क्या होगा? April 13, 2020 at 07:21PM

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठने लगा कि अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का क्या होगा। आईपीएल को आयोजकों और फ्रैंचाइजियों से विचार-विमर्श के बाद 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था लेकिन अब 3 मई तक देश में लॉकडाउन है, ऐसे में आईपीएल के 13वें एडिशन के आयोजन पर भी सवालिया चिन्ह लग गया। देशव्यापी लॉकडाउन अगले महीने तक बढ़ाए जाने के बाद इस महीने तो क्या मई में भी का होना संभव नहीं लग रहा है। आईपीएल के 13वें एडिशन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे टाल दिया गया। अब सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी सवाल पूछ रहे हैं कि अब आईपीएल का क्या होगा? पढ़ें, 15 अप्रैल तक इसे स्थगित किए जाने के बाद यह माना जा रहा था कि यदि हालात सुधरते हैं तो इसे अप्रैल-मई में कराया जा सकता है लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्टेडियम में दर्शकों को लाना या इसका आयोजन खतरे से खाली नजर नहीं आता। सरकार पहले से ही सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने की अपील कर रही है। वहीं, कुछ राज्यों ने तो लॉकडाउन पहले ही बढ़ा दिया था। मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हालात फिलहाल काफी खराब हैं। पढ़ें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इससे पहले कहा था कि फिलहाल आईपीएल के भविष्य को लेकर फैसला लेने की स्थिति में बोर्ड नहीं है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित लीग को टूर्नमेंट अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की जगह कराने पर कहा, 'अभी इस बारे में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा।' उन्होंने कहा था कि सरकार की ओर से फैसला आने के बाद ही ताजा हालात की समीक्षा करके कोई निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीसीसीआई पदाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। सिर्फ आईपीएल ही नहीं काफी प्रशासनिक और कानूनी काम भी बाकी है। ऐसी भी अटकलें हैं कि आईपीएल अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। धूमल ने कहा, 'मुझे एक बात बताइए। अगर ऑस्ट्रेलिया में छह महीने के लिए लॉकडाउन है तो वे अपने खिलाड़ियों को अगले महीने आने की अनुमति कैसे देंगे? यात्रा पर पाबंदियां जारी रहने पर क्या होगा। यह नहीं भूलना चाहिए कि बाकी बोर्ड से भी रजामंदी लेनी होगी।' उन्होंने कहा, 'भारत में लॉकडाउन खत्म होने पर भी कुछ बड़े शहर कोविड-19 हॉटस्पॉट रहते हैं तो क्या हम अपने खिलाड़ियों की जान जोखिम में डालेंगे। फिर खिलाड़ी महीनों तक अभ्यास के बिना कैसे खेलेंगे।'

आज का इतिहास: भारत ने श्रीलंका को हराकर चौथी बार एशिया कप पर किया था कब्जा, मोहम्मद अजहरुद्दीन रहे थे फाइनल के हीरो April 13, 2020 at 07:06PM

नई दिल्ली आज ही के दिन सन 1995 में भारतीय टीम ने चौथी बार का खिताब जीता था। शारजाह में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 230 रन बनाए। आसांका गुरुसिंहा ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। भारत की ओर से वेंकटेश प्रसाद ने 32 रन देकर दो विकेट लिए वहीं अनिल कुंबले ने 50 रन देकर दो विकेट लिए। भारत के लिए मनोज प्रभाकर औस ने सधी शुरुआत की। प्रभाकर जब 9 रन बनाकर आउट हुए उस समय स्कोर 48 रन था। 10 रन बाद सचिन भी आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंद पर 41 रन बनाए। इसके बाद और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मिलकर भारतीय पारी को आगे ले जाने का काम किया। इन दोनों ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने 42वें ओवर में दो विकेट खोकर 233 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सिद्धू ने 106 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए वहीं अजहर 89 गेंद पर 90 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के बीच हुई 175 रन की पार्टनरशिप ने भारतीय टीम को आसान जीत दिलाई। अजहर को अपनी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं सिद्धू मैन ऑफ द सीरीज रहे।

अफरीदी ने भारत-पाकिस्तान सीरीज पर अख्तर का समर्थन किया, कहा- कपिल देव के बयान ने निराश किया April 13, 2020 at 07:06PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग लड़ने के लिए भारत-पाकिस्तान चैरिटी मैच का समर्थन किया है। इस चैरिटी मैच का प्रस्ताव पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दिया था। इस प्रस्ताव को पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत को लोगों के जीवन को खतरे में डालकर रुपए नहीं कमाने। भारत को पैसों की जरूरत नहीं है। इस पर अफरीदी ने कहा कि उन्हें कपिल देव के बयान से निराशा हुई है।

अफरीदी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया कोरोनो के खिलाफ जंग लड़ रही है। इसको हराने के लिए हमें एकता की जरूरत है। इस संकट के समय में इस तरह की नकारात्मकता से कोई मदद नहीं मिलने वाली है। शोएब अख्तर ने जो भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का सुझाव दिया है, उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं दिखता। कपिल देव की प्रतिक्रिया ने हैरान किया। मुझे उनसे बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। मेरा मानना है कि ऐसी विपरित परिस्थितियों में इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।’’

2012 से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार दिसंबर 2012 में 3 वनडे की द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। सीरीज में भारत को अपने ही घर में 1-2 से हार मिली थी। यदि मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 89 रन से जीती थी।

‘35 दर्शकों के साथ होना चाहिए भारत-पाकिस्तान सीरीज’
शोएब ने कहा था, ‘‘मैं चाहता हूं कि इस संकट के समय में भारत-पाकिस्तान के बीच खाली स्टेडियम में मैच होना चाहिए। इस दौरान सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स चैनल समेत 35 दर्शक ही मौजूद रहें, जो इस मैच को टेलिकास्ट करेंगे। यदि दोनों देशों के बीच 3 वनडे या टी-20 की सीरीज होती है, तो करोड़ों लोग इसे घर बैठे देखेंगे। कई कंपनियां इस पर खुलकर पैसा लगाएंगी। इससे 200 से 300 मिलियन डॉलर (करीब 1500 से 2 हजार करोड़ रुपए) कमाई हो सकती है, जिसे दोनों देश आधा-आधा रख सकते हैं।’’

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा था, ‘‘लॉकडाउन के समय को हमें सही से उपयोग करना है। यदि यह मैच होते हैं, तो इसे अब तक के सबसे ज्यादा दर्शक देखेंगे। मैच में विराट कोहली शतक मारेगा तो हमें बहुत खुशी होगी। जब बाबर आजम 100 रन बनाएगा, तो आपको बहुत खुशी होगी। जीत हार तो मैच में होती है, लेकिन इन मैचों में कोई नहीं हारेगा।’’

क्रिकेट मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते: कपिल देव
कपिल देव ने कहा था, ‘‘भारत को पैसों की जरूरत नहीं है। हम एक क्रिकेट मैच के लिए लोगों की जान का खतरा नहीं ले सकते हैं। इस समय जरूरी है कि हम अपने प्रशासन से मिलकर कोरोनावायरस के संकट से लड़ें। क्रिकेट सीरीज खेलना खतरे से खाली नहीं है। और आप तीन मैच खेलकर कितना पैसा कमा लेंगे? मेरा मानना है कि हमें अगले 6 महीने तक के लिए सभी खेलों भूल ही जाना चाहिए।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने हर बार की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी।