Saturday, April 4, 2020

पीटरसन ने आईपीएल को लेकर सुझाव दिया, कहा- तीन सुरक्षित स्टेडियम में बगैर दर्शकों के छोटे फॉर्मेट में टूर्नामेंट होना चाहिए April 04, 2020 at 08:36PM

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के कारण क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल कराए जाने को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो आईपीएल के 13वें सीजन को कराया जाना चाहिए। कोरोना के कारण दर्शकों की जान को कोई खतरा न हो, इसके लिए टूर्नामेंट को तीन सुरक्षित स्टेडियम में बगैर फैन्स के ही कराया जाना चाहिए।

पीटरसन ने कहा कि इस बार आईपीएल का फॉर्मेट भी छोटा हो सकता है। इस बार टूर्नामेंट तीन या चार हफ्ते में खत्म हो सकता है। पिछले ही महीने बीसीसीआई ने कोरोना और वीजा प्रतिबंध के कारण 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना था।

‘हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए बेताब है’
इंग्लिश खिलाड़ी ने स्टार स्पोर्ट्स चैनल से कहा, ‘‘चलिए अब जुलाई-अगस्त भी जल्दी ही आने वाला है। मेरा मानना है कि आईपीएल के इस सीजन को भी कराया जाना चाहिए। विश्व का हर एक खिलाड़ी भी यही चाहता है और वह खेलने के लिए भी बेताब है। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ आईपीएल उन लोगों के लिए भी बहुत महत्व रखता है, जो इसके पर्दे के पीछे काम करते हैं। ऐसा कोई तरीका भी ढूंढना चाहिए, जिससे की फ्रेंचाइजी कुछ कमाई कर सके। जैसे कि सभी मैच सिर्फ तीन सुरक्षित स्टेडियम में बगैर दर्शकों के कराए जाएं। इसे तीन या चार हफ्ते में सीमित कर सकते हैं।’’

आईपीएल से कई लोगों को रोजगार मिलता है: मांजरेकर
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी पीटरसन की बात से सहमत जताते हुए आईपीएल की अहमियत बताई। सरकार, बोर्ड और फ्रेंचाइजी समेत अन्य सभी संबंधित संस्थाओं से सहमति मिलती है, तो आईपीएल को जरूर कराया जाना चाहिए। इससे एक विशेष अर्थव्यवस्था भी शुरू हो जाएगी, क्योंकि जब भी इस टूर्नामेंट की बात आती है, तो यह मुंबई इंडियंस, महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली के बारे में नहीं होती, बल्कि उन लोगों के लिए होती है, जो आईपीएल के जरिए रोजगार पा रहे हैं।

खाली स्टेडियम में सभी क्रिकेट मैच कराए जाएं: लैंगर
वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जस्टिन लैंगर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, जब आज छोटी उम्र में होते हैं तो उस समय आपके सामने कोई भीड़ नहीं होती है। आपने तब क्रिकेट खेला, क्योंकि आप इस खेल को पसंद करते हैं। आपको अपने साथियों के साथ खेलना पसंद आता है और आपको खेलना अच्छा लगता है। इस खेल के प्यार के कारण और लोगों को टीवी सेट तथा रेडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन करने में अब भी सक्षम हैं। ऐसे में ही खाली स्टेडियम में मैच कराए जाने का महत्व है।हां यह थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन हमें इस बात को किसी भी हाल में कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि हम सभी कितने भाग्शाली हैं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (दाएं) ने आईपीएल के 36 मैच में 35.75 की औसत से 1001 रन बनाए हैं।। -फाइल फोटो

'निराश' ओ कीफ ने फर्स्ट क्लास करियर को कहा अलविदा April 04, 2020 at 07:55PM

सिडनीऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर ने रविवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्हें अगले घरेलू सत्र के लिए न्यू साउथ वेल्स की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटाया गया था जिसके बाद इस 35 वर्षीय क्रिकेटर ने यह फैसला किया। लेफ्ट आर्म स्पिनर ओ कीफ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिए थे। साल 2017 में ओ कीफ आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की जर्सी में नजर आए थे जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में टेस्ट मैच खेला। उन्होंने भारत के खिलाफ 2017 में पुणे में 12 विकेट चटकाए थे। पढ़ें, ओ कीफ ने पुष्टि की कि उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शेफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओ कीफ ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था। यह प्रतियोगिता में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। अब तक 7 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके ओ कीफ ने कहा कि वह निराश हैं लेकिन न्यू साउथ वेल्स के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘अपने देश की तरफ से खेलना और अपने प्रांत की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है लेकिन इससे भी अधिक गर्व इस पर है कि मैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं क्रिकेट खेलते हुए अपने दिनों की याद करता हूं तो लगता है कि मुझे सबसे अधिक इसी की कमी खलेगी।’ नाथन लॉयन अब भी न्यू साउथ वेल्स का स्पिन में मुख्य विकल्प हैं लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण अधिकतर उपलब्ध नहीं रहते।

5 अप्रैल: जब पाक से हार इस टूर्नमेंट से बाहर हुआ था भारत April 04, 2020 at 07:30PM

नई दिल्ली खेल कोई भी हो लेकिन जब मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होता है तो रोमांच की कोई सीमा नहीं होती। जब यही मुकाबला क्रिकेट के मैदान पर हो तो भावनाओं का ज्वार और खेल प्रेमियों का जोश अपने चरम पर होता है। एक ऐसा ही मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अप्रैल 1996 को सिंगापुर की मेजबानी में हुआ लेकिन तब भारत को बारिश के कारण पाकिस्तान ने हराकर टूर्नमेंट से बाहर कर दिया। सिंगर कप 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें खेल रही थीं। इस टूर्नमेंट का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने 47.1 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए, तब ही बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। जानें, दिग्गज सचिन तेंडुलकर (100) ने इस मैच में शतक जड़ा और 111 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा संजय मांजरेकर ने 41 और कप्तान अजहरुद्दीन ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। पाकिस्तान को जीत के लिए 33 ओवर में 187 रन का टारगेट मिला जिसे उसने 28 ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान आमिर सोहेल ने 89 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 7 चौकों की मदद से 76 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी रहे। सईद अनवर ने 74 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 144 रन की ओपनिंग साझेदारी की और जीत की नींव भी रख दी। भारतीय गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके और अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू ने 1-1 विकेट लिया। इस टूर्नमेंट का फाइनल भी पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता। पाकिस्तान ने फाइनल में 48.3 ओवर में 215 रन बनाए और श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई। सकलैन मुश्ताक ने तब 3 विकेट झटके और वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे।

पीवी सिंधु 3 वर्ष तक रहेंगी वर्ल्ड चैंपियन? यह है वजह April 04, 2020 at 07:42PM

मन्ने रत्नाकर, हैदराबादभारतीय बैडमिंटन स्टार 3 वर्ष तक वर्ल्ड चैंपियन रह सकती हैं। ऐसा संभव है कोरोना वायरस की वजह से। सिंधु 2019 में विश्व विजेता बनने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्हें 2021 में इस खिताब की रक्षा करने के लिए उतरना था, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। दरअसल, ओलिंपिक इस वर्ष जापान (तोक्यो) में होना था, लेकिन महामारी कोरोना की वजह से अब यह जुलाई, 2021 में रीशेड्यूल किया गया है। इसलिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की संभावना कम ओलिंपिक वर्ष होने की वजह से BWF 2021 कैलेंडर में नवंबर अंत तक कोई स्लॉट नहीं है। हालांकि, सिंधु इस बात से अधिक उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खेल की शुरुआत कब होगी। ओलिंपिक टल चुका है अब अब हम सभी को खेलों के शुरू होने का इंतजार है।' आज खत्म होगा क्वॉरंटाइन इस बीच सिंधु अपनी भतीजी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है जब रविवार को उनका क्वॉरंटाइन समाप्त हो रही है। वह 15 मार्च को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से लौटने के बाद से ही आइसोलेशन में हैं। उनकी 14-दिवसीय आइसोलेशन 28 मार्च को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अधिकारियों ने 5 अप्रैल तक जारी रखने की सलाह दी है। पुलिस कर रही निगरानी, घर में हैं बंद सिंधु ने बताया कि स्थानीय पुलिस हमारी निगरानी कर रही है। मेरे आइसोलेशन के समाप्त होने से कुछ ही दिन पहले 5 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। उन्होंने हमारे पासपोर्ट ले लिए और हमारे दरवाजे पर एक स्टिकर चिपका दिया। मैंने अपने उन दोस्तों से पूछताछ की जो इंग्लैंड से लौटे थे और यह हम सभी के लिए समान दिनचर्या है। सिंधु की बहन करीब रहती है और शटलर उनसे मिलने के लिए बेचैन है। उन्होंने कहा- मैं अपनी भतीजी के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं उनके साथ समय बिताना चाहती हूं, ऐसा पहली बार हुआ इस बीच सिंधु फिल्में देखकर और अपनी फिटनेस पर काम करके खुद को व्यस्त रख रही हैं। एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ कि सिंधु बैडमिंटन कोर्ट से दूर रहीं। उन्होंने बताया कि यहां तक कि जब मैं चोट के कारण 2015 में पांच महीने के लिए बंद थी तब भी मैं नियमित रूप से कोर्ट में जाती थी। यह पहली बार है जब मैंने तीन सप्ताह से अधिक समय तक कोट नहीं देखा है।