Friday, April 3, 2020

कोरोना: टल गई 8 क्रिकेटरों की शादी, 2 में देरी April 03, 2020 at 07:58PM

नई दिल्लीकोविड-19 महामारी का असर जहां एक तरफ बड़े खेल इवेंट पर पड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ निजी जिंदगियां भी इससे प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 8 ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी शादी पर इस घातक वायरस का असर पड़ा है और उन्हें इसे स्थगित करना पड़ेगा। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस को WHO ने महामारी घोषित किया है और इसके प्रकोप से बचाव के तौर पर तोक्यो ओलिंपिक, यूरो कप, आईपीएल, फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप जैसे बड़े-बड़े टूर्नमेंट स्थगित हैं। वेबसाइड क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर एडम जम्पा समेत 8 क्रिकेटरों को के चलते अपनी-अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी है। पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया के पेसर जैक्सन बर्ड, एंड्रयू टाइ, डार्सी शॉर्ट, जेस जॉनासन, केटलिन फ्रेट, एलेस्टर मैक्डरमॉट और मिशेल स्वेप्सन को अपनी-अपनी शादी स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। क्रिकेट शेड्यूल के चलते ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर क्रिकेटर अप्रैल में ही शादी करते हैं। इस दौरान क्रिकेट सीजन भी खत्म हो रहा होता है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और पेसर पैट कमिंस भी अपनी-अपनी शादी कोविड-19 के चलते फिलहाल देरी से कर सकते हैं। मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी। पिछले महीने ही कमिंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी। कमिंस की मंगेतर बेकी बोस्टन इंग्लैंड से हैं जहां भी कोरोना वायरस के कारण हालात काफी खराब हैं। पेसर पैट कमिंस और मैक्सवेल को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी में खरीदा था। कमिंस को जहां 15.5 करोड़ में तो मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में खरीदा गया था। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और ऑस्ट्रेलिया में भी हालात काफी खराब हैं। कई प्रांतों में तो लॉकडाउन घोषित है और लोगों के इकट्ठा होने तक पर रोक लगी है। नियमों के अनुसार, यदि ऐसे में कोई शादी भी करता है तो कार्यक्रम में पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। इसी के कारण क्रिकेटरों के सामने अपनी-अपनी शादी को स्थगित करने के अलावा विकल्प नहीं है।

स्पॉट फिक्सर हत्यारे के समान, वह दोबारा खेलने लायक नहीं, उसे फांसी दे देनी चाहिए: जावेद मियांदाद April 03, 2020 at 07:44PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग करने वालों को फांसी की सजा देने की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त खिलाड़ियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जैसे किसी की हत्या करना गंभीर अपराध है, वैसे ही यह भी माफी लायक जुर्म नहीं है। स्पॉट फिक्सिंग करने वालों को फांसी दे दी जानी चाहिए। उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलने का अधिकार नहीं होता है।’’

मियांदाद ने कहा, ‘‘स्पॉट-फिक्सर को फांसी देकर एक उदाहरण स्थापित किया जाना चाहिए ताकि कोई भी खिलाड़ी ऐसा कुछ करने के बारे में न सोचे। ये बातें हमारे धर्म (इस्लाम) की शिक्षाओं के खिलाफ हैं। हम सभी को उसी के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) उन्हें माफ करके सही नहीं कर रहा है। स्पॉट-फिक्सर को वापस लाने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।’’

‘स्पॉट-फिक्सर इंसानियत के दुश्मन हैं’
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग कर सकते हैं, वे अपने माता-पिता और परिवार के प्रति ईमानदार नहीं होते हैं। यदि वे ईमानदार होते तो ऐसा गलत काम कभी नहीं करते। ऐसे लोग इंसानियत के भी दुश्मन होते हैं, जिन्हें जीने का हक नहीं होता। यह खिलाड़ी पैसा कमाने के लिए भ्रष्टाचार में शामिल होते हैं। बाहर होने के बाद ये अपने कनेक्शन का इस्तेमाल कर फिर टीम में आ जाते हैं।’’

‘पीएसएल मैचों का सट्टेबाजी कंपनियों की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण होता है’
हाल ही में मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मैचों का सट्टेबाजी कंपनियों की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण होता है। उन्होंने कहा था, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट खेलने वाला देश है। उसने कई घोटालों और समस्याओं को सामना किया है। सट्टेबाजी के कारण पाकिस्तान ने अपने कई अच्छे खिलाड़ियों को गंवाया है। इसलिए पीएसएल के मैचों का सट्टेबाजी कंपनियों की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण मामूली बात नहीं है। इसकी जांच बोर्ड के बाहर निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, क्योंकि पीसीबी के ही कुछ अधिकारी इससे मिले हैं।’’

1992 वर्ल्ड कप फाइनल में मियांदाद-इमरान ने की 139 रन की साझेदारी
मियांदाद ने 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 249 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 227 रन पर ही सिमट गई थी। मैच में पाकिस्तान के दो विकेट 24 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद इमरान और मियांदाद ने तीसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी की थी। मैच में इंजमाम उल हक ने 46 गेंद पर 42 रन और वसीम अकरम ने 18 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली थी। जबकि अकरम और मुश्ताक अहमद ने 3-3 विकेट लिए थे। मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट में 8832 और 233 वनडे में 7381 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट में 8832 और 233 वनडे में 7381 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो

भारत का वह बोलर जिसके नाम है 'कंजूसी' का रेकॉर्ड April 03, 2020 at 07:07PM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय ऑलराउंडर का आज (4 अप्रैल) जन्मदिन है जिन्हें हमेशा देश के सबसे कंजूस बोलर के तौर पर याद किया जाएगा। बापू नाडकर्णी का इसी साल 17 जनवरी को 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। उनका जन्म 1933 में महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिनर थे। उन्होंने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैचों में 1414 रन बनाए और 88 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर छह विकेट रहा। वह मुंबई के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल थे। पढ़ें, नाडकर्णी ने 191 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें 500 विकेट लिए और 8880 रन बनाए। उन्होंने न्यू जीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 1955 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भी इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1968 में एमएके पटौदी की अगुआई में ऑकलैंड में खेला था। उन्हें हालांकि लगातार 21 ओवर मेडन करने के लिए याद किया जाता है। बापू नाडकर्णी ने 1964 में मद्रास (अब चेन्नै) के नेहरू स्टेडियम में इंग्लैंड टीम को रनों के लिए तरसा दिया था। उस मैच में उन्होंने लगातार 131 गेंद फेंकीं, जिन पर एक भी रन नहीं बना। उन्होंने कुल 32 ओवर में 27 मेडन फेंके, जिनमें लगातार 21 ओवर मेडन रहे। उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-27-5-0 रहा था। आईसीसी ने भी उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। मद्रास (अब चेन्नै) टेस्ट मैच में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-27-5-0 था। उन्हें किफायती गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता था। पाकिस्तान के खिलाफ 1960-61 में कानपुर में उनका गेंदबाजी विश्लेषण 32-24-23-0 और दिल्ली में 34-24-24-1 था। जब उनका निधन हुआ था, तब 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन तेंडुलकर ने भी श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके बोलिंग के रेकॉर्ड को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।'

भारत में होने वाला फीफा U-17 महिला वर्ल्ड कप स्थगित April 03, 2020 at 05:50PM

नई दिल्ली चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने भारत में नवंबर में होने वाला अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप स्थगित करने का शनिवार को फैसला किया। कोविड-19 को WHO ने महामारी घोषित किया है और इससे बचाव के तौर पर फिलहाल ओलिंपिक समेत बड़े टूर्नमेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप इस साल दो नवंबर से 21 नवंबर तक देश के पांच शहरों में होना था। फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप ने यह फैसला किया। पढ़ें, फीफा ने एक बयान में कहा, ‘नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।’ कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में इस टूर्नमेंट के मुकाबले होने थे जिसमें मेजबान भारत समेत 16 टीमें हिस्सा लेंगी।