Monday, March 23, 2020

कोरोना में नहीं सुधार, IPL पर बड़ी मीटिंग रद्द March 23, 2020 at 08:24PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस (कोविड- 19) महामारी के चलते आईपीएल को पहले ही 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल पर आगे की योजनाओं के लिए बीसीसीआई को इस लीग की सभी फैंचाइजियों के साथ मंगलवार को टेलिकॉन्फ्रेंस पर मीटिंग करनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे रद्द कर दिया है। इस मीटिंग को रद्द करने के बाद अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं इस साल इस पेशेवर लीग का आयोजन रद्द तो नहीं हो जाएगा। भारत ने महामारी बने इस वायरस को नियंत्रण में रखने के मकसद से पूरे देश में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। दुनिया भर में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 16,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि भारत में भी करीब 500 (498) मामले सामने आ चुके हैं और नौ लोग मारे जा चुके हैं। किंग्स XI पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मानवता पहले है, इसके बाद कुछ भी दूसरे नंबर पर आता है। अभी तक स्थिति में कोई सुधारन नहीं हुआ है तो ऐसे में इसका कोई मतलब नहीं है कि अभी इस (IPL) पर बात की जाए। अगर आईपीएल नहीं होता है तो न सही।' आईपीएल की एक और अन्य फ्रैंचाइजी मालिक ने नाम सामने न लाने की बात कहकर कहा, 'इस वक्त इस मसले पर कोई भी बात करने कोई अर्थ नहीं है। पूरा देश लॉकडाउन में है। हमें अभी उन मामलों से निपटना चाहिए जो आईपीएल से भी बहुत ज्यादा जरूरी हैं।' देशी-विदेशी सितारों से भरी 8 टीमों वाली इस लीग को पहले 29 मार्च से शुरू होना था। इस लीग का पहला मैच मुंबई में मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होना था। लेकिन कोविड- 19 के वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया। कोविड- 19 पर नियंत्रण पाने के मकसद से सरकार जो कदम उठा रही है। नेस वाडिया ने उनकी तारीफ की है। वाडिया ने कहा, 'सरकार ने इस पर निर्णायक कदम उठाए हैं। हम अकसर सरकार की आलोचना करते हैं लेकिन सरकार ने समय पर आगे बढ़कर कोविड- 19 के लिए जो कदम उठाए हैं हमें उनकी सराहना भी करनी चाहिए। भारत जैसे बढ़े देश में सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं यह बहुत बड़ा और सकारात्मक कदम है।' उन्होंने कहा, 'यह तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति है, जिसमें हम इतने सारे लोगों की मदद के लिए लड़ रहे हैं।' हालांकि बीसीसीआई अभी आईपीएल रद्द करने जैसे मुद्दे पर संभलकर चल रहा है। उसे उम्मीद है कि चीजों में सुधार आएगा, तो फिर इस पर सही फैसला लिया जा सकता है। इस बीच बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'अगर ओलिंपिक जैसे खेल एक साल के लिए स्थगित हो सकते हैं, तो आईपीएल उसके सामने बहुत छोटी चीज है। इस समय सरकार विदेशी नागरिकों को वीजा देने पर सोच भी नहीं रही है तो हम आईपीएल के आयोजन पर कैसे कुछ सोच लें।'

आईपीएल की उम्मीद बेहद कम, बीसीसीआई को 2 हजार करोड़ और हर एक फ्रेंचाइजी को 100 करोड़ रु. का नुकसान हो सकता है March 23, 2020 at 08:42PM

खेल डेस्क. देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण इस साल आईपीएल होने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हाल ही में टूर्नामेंट को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। हालांकि, अभी यह भी तय नहीं है कि यह टूर्नामेंट होगा भी या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि मई के शुरुआत में आईपीएल कराने का आखिरा मौका रहेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इस साल इसके होने उम्मीद नहीं है। यदि ऐसा होता है तो बीसीसीआई को 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होगा। जबकि हर एक फ्रेंचाइजी को 100-100 करोड़ की हानि हो सकतीहै। आईपीएल रद्द होने की स्थिति में फ्रेंचाइजी को मुआवजा भी नहीं मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल के इस साल होने की उम्मीद बेहद कम है। हालांकि, बीसीसीआई भी इन हालात में आईपीएल को कराने के पक्ष में नहीं है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘भविष्य में क्या होना है, यह कोई नहीं जानता। हम नहीं जानते की जब यात्रा और वीजा प्रतिबंध लागू होगा, ऐसी स्थिति में टूर्नामेंट किस प्रकार कराया जाएगा। फिलहाल किसी के पास कोई पक्का प्लान नहीं है। आईपीएल समेत सभी टूर्नामेंट्स से बड़े इवेंट ओलिंपिक पर भी खतरा मंडरा रहा है। मेजबान जापान सरकार इसे टालने पर विचार कर रही है।’’

सितंबर में एशिया कप और अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप होना है
बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, ‘‘उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल अप्रैल के आखिर या मई के शुरुआत में हो सकता है। ऐसी स्थिति में इसका फॉर्मेट भी छोटा होगा। जिस तरह बोर्ड ने 2009 में लोकसभा चुनाव के समय टूर्नामेंट कराया था, ठीक वैसा ही इस बार भी हो सकता है। तब 37 दिन में 59 मुकाबले हुए थे।’’ कुछ अधिकारियों ने आईपीएल को सितंबर में कराए जाने की बात भी रखी है, लेकिन इसमें ज्यादा दम नहीं दिखा। क्योंकि इस दौरान एशिया कप और फिर अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप भी होना है।

आंकड़ों की मानें तो आईपीएल रद्द होने पर बीसीसीआई को4000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है। बोर्ड को अकेले ब्रॉडकास्टर से एक सीजन के 3 हजार 269 करोड़ मिलते हैं।

  • एक मैच के लिए 55 करोड़ मिलते: स्टार ने आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 5 साल के लिए 16,347.5 करोड़ रुपए में खरीदे। एक मैच के लिए 55 करोड़ यानी प्रति बॉल 23.3 लाख रुपए।
  • ब्रॉडकास्टर स्टार को 3300 करोड़ का नुकसान: ब्रॉडकास्टर स्टार को उम्मीद थी कि 3300 करोड़ रुपए का टीवी, डिजिटल एड रेवेन्यू जनरेट करेगा। उसने पहले ही 90% विज्ञापन स्लॉट बेच दिए थे।
  • फेसबुक से डिजिटल राइट्स का 399 करोड़ का करार: बीसीसीआई ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच के टेलीकास्ट के लिए फेसबुक से 399 करोड़ का करार किया था। टूर्नामेंट नहीं हुआ तो बोर्ड को घाटा उठाना पड़ेगा।
  • खिलाड़ियों को करीब 680 करोड़ का नुकसान: एक फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों को देने के लिए 85 करोड़ की राशि मिलती है। आईपीएल नहीं होने पर 8 टीमों को खिलाड़ियों को 680 करोड़ नहीं देने पड़ेंगे।
  • फ्रेंचाइजी को 2.5 से 4 करोड़ का नुकसान: आईपीएल रद्द होने पर फ्रेंचाइजी को हर मैच से ढाई से 4 करोड़ का नुकसान हो सकता है। फ्रेंचाइजी होर्डिंग, जर्सी विज्ञापन से प्रति मैच इतनी कमाई करती हैं।
  • टाइटल स्पॉन्सर भी 439 करोड़ नहीं देगा: वीवो ने पांच साल के लिए आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप 2 हजार 199 करोड़ रुपए में हासिल की थी। यानी एक सीजन के लिए करीब 439 करोड़ रुपए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना था।

आइसोलेशन में ईश सोढ़ी गा रहे धांसू रैप सॉन्ग March 23, 2020 at 07:25PM

नई दिल्ली दुनिया भर में इन दिनों लॉकडाउन की स्थिति है और लोगों को अपना सारा समय घर के भीतर ही बिताना पड़ रहा है। ऐसे में खेल जगत की हस्तियां अपने फैन्स का मनोरंजन करने और उनका हौसला बढ़ाने में जरा भी पीछे नहीं हैं। कभी सिलेब्रिटीज लोगों का मनोबल बनाए रखने के लिए उन्हें बार-बार इंडोर रहने की जरूरत बताते हैं तो कभी कोई ऐक्टिविटी कर उन्हें एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ने किया है। सोढ़ी ने अपने अंदाज में रैप सॉन्ग गाकर कोरोना वायरस पर फैन्स को जागरूक करने का काम किया है। बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाने वाले सोढ़ी अपनी जादुई आवाज से भी फैन्स को थिरकाने का काम भी बखूबी कर रहे हैं। ईश सोढ़ी ने 1.25 मिनट का यह रैप सॉन्ग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। सोढ़ी ने इंग्लिश में यह रैप सॉन्ग गाया है। सोढ़ी ने अपने सॉन्ग में सेल्फ आइसोलेशन के महत्व को बताया है। इन दिनों कोरोना वायरस के संदिग्धों को दूसरे लोगों की सेहत सुरक्षा के लिए आइसोलेश में रहने की निर्देश दिए जा रहे हैं। सोढ़ी ने इन हालात को ही अपने भाव दिए हैं। मास्क पहने सोढ़ी अपने गाने की शुरुआत करते हैं। वह गाते हैं- 'मास्क ऑन हेयर...ऐंड टीपी (टॉइलेट पेपर) कोरोना वायरस प्लीज डोंट गिव मी टूडे कोरोना वायरस.. आई स्टिल हेव टू प्ले क्रिकेट कोरोना वायरस....' मास्क लगा है.. कोरोना वायरस प्लीज मुझे मत देना कोरोना वायरस मुझे अभी क्रिकेट खेलना है कोरोना वायरस... बता दें सोढ़ी भी 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हाल ही में कीवी टीम तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, सीरीज का पहला मैच दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में खेला गया था और बाद यह सीरीज रद्द कर दी गई थी और कीवी टीम स्वदेश लौटे गई। दुनिया भर में कोरोना वायरस पर हेल्थ प्रोटोकॉल लगा हुआ है। इसके तहत विदेशों से अपने देश आने वाले प्रत्येक नागरिक को 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में गुजारने होंगे। ईश सोढ़ी समेत न्यूजीलैंट क्रिकेट टीम के सभी सदस्य इन दिनों इसी नियम का पालन कर रहे हैं।

कोरोना से जंग- अश्विन ने बदला अपना नाम March 23, 2020 at 06:14PM

नई दिल्ली महामारी बन चुके कोविड- 19 वायरस ने पूरी दुनिया की रफ्तार थाम दी है। दुनिया भर के लोगों को घर में लॉकडाउन रहने की सलाह दी जा रही है। लोगों की सलामती के लिए सिलेब्रिटीज भी लोगों से सेहत संबंधी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कह रहे हैं। इम मुहिम में टीम इंडिया के क्रिकेटर भी पीछे नहीं है। ऑफ स्पिनर ने तो लोगों को घर के अंदर रहने की गंभीरता समझाने के लिए टि्वटर पर अपना नाम ही बदल लिया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अश्विन (@ashwinravi99) का अकाउंट है, जिस पर पहले उनका नाम रविचंद्रन अश्विन ही लिखा हुआ था। लेकिन अब उन्होंने अपना नाम हटाकर इसे 'लेट्स स्टे इंडोर्स इंडिया' कर दिया है। ताकि लोग इन दिनों घर में रहने का महत्व समझ सकें। इस दौरान इस ऑफ स्पिनर खिलाड़ी ने कोविड-19 को लेकर एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में अश्विन ने लिखा, 'सभी सूचनाओं को देखें (अधिकारिक और दहशत में डालने वाली दोनों) तो एक बात निश्चित है, 'अगले दो सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।' अगले दो सप्ताह भारत का हर शहर सुनसान दिखना चाहिए क्योंकि अगर यह बढ़ गया तो अफरा-तफरी मच जाएगी।'