Saturday, March 21, 2020

विराट से जिम में मुकाबला चाहते हैं हर्शल गिब्स March 21, 2020 at 08:31PM

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान से मुकाबला करना चाहते हैं। अपने दौर के उम्दा क्रिकेटरों में शुमार गिब्स इस बार विराट से मुकाबला खेल के मैदान पर नहीं बल्कि जिम में करना चाहते हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति है और ऐसे में लोगों को क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी जा रही है। गिब्स ने क्वॉरेंटाइन के दौरान ही विराट कोहली से जिम में मुकाबला करने की बात कही है। दरअसल आईसीसी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ एक फन गेम खेला था। आईसीसी ने एक तस्वीर शेयर कर पूछा था कि आपका फेवरिट क्वॉरेंटाइन पार्टनर कौन है? इस मनोरंजक खेल में आईसीसी ने साल के 12 महीनों के साथ एक-एक खिलाड़ी का नाम जोड़ा। इसके मुताबिक खेलने वाले के जन्म के महीने के मुताबिक खिलाड़ी का नाम तय होगा। आप उस खिलाड़ी के साथ कितने घंटे बिताते हैं, वही आपका उच्चतम स्कोर होगा। इसके अलावा आईसीसी ने 10 ऐसी ऐक्टिविटीज भी बताई हैं, जिनके मुताबिक आपको उस खिलाड़ी के साथ विकल्प में आई ऐक्टिविटी करनी है। इस ऐक्टिविटी का निर्धारण आपके मोबाइल नंबर के अंतिम अंक से होगा। हर्शल गिब्स ने इसी पर मजे लिए हैं। गिब्स के जन्म का महीना फरवरी ही है, जिसके मुताबिक विराट कोहली को उनका क्वॉरेंटाइन पार्टनर बनना था। लेकिन गिब्स ने यहां आईसीसी द्वारा सुझाई गई ऐक्टिविटी को नहीं चुना बल्कि उन्होंने खुद जिम में विराट से मुकाबला करने की बात कही है। गिब्स के इस ट्वीट को आईसीसी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर रीट्वीट भी किया। बता दें कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में आउटडोर ऐक्टिविटीज पर पाबंदी है। ऐसे में सभी सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं दुनिया भर के खेल संघ भी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर ही व्यस्त हैं। पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां थमने के बाद आईसीसी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर ही फैन्स को गुदगुदाने की कोशिश कर रही है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष बोले- जल्द गेम्स पर फैसला होगा; अमेरिका समेत 3 देशों के खेल संघों ने टालने की मांग की March 21, 2020 at 06:57PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ यानी आईओसी पर टोक्यो गेम्स टालने का दबाव बढ़ गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने शनिवार को साफ कर दिया कि बहुत जल्द ओलिंपिक पर फैसला होगा। को ने कहा कि मैं पिछले हफ्ते ही यह कह चुका हूं एथलीट्स की सुरक्षा की कीमत पर गेम्स नहीं होंगे। इस बीच, रॉयल स्पेनिश एथलेटिक्स फेडरेशन, ब्राजिलियन ओलिंपिक कमेटी (सीओबी)और यूएस ट्रैक एंड फील्ड फेडरेशन (यूएसएटीएफ)ने गेम्स टालने की मांग की है। शुक्रवार को अध्यक्ष थॉमस बाक ने खेलों को टालने के आईओसी के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अभी भी 4 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में ओलिंपिकटालना जल्दबाजी होगी।इस बीच, अगले हफ्ते तैयारियों की समीक्षा और मौजूद हालात को लेकर अहम बैठक होगी।

इधर, स्पेनिश एथलेटिक्स फेडरेशन ने कहा- हम ओलिंपिक खेलों के आयोजन के पक्ष में हैं। लेकिन हम यह समझते हैं कि फिलहाल ऐसी परिस्थिति नहीं है, जो इन हालातों में एथलीट्स कोसुरक्षा के साथ खेलों की तैयारी की गारंटी दे सके। ऐसे में हमने एथलीट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेम्स को टालने की वकालत की है। वहीं, पिछले ओलिंपिक के मेजबान ब्राजील की ओलिंपिक कमेटी (सीओबी) ने भी शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि इस हालात में ओलिंपिक को फौरन रद्द कर देना चाहिए। सीओबी ने इन खेलों को 2021 में कराने का प्रस्ताव रखा है। सीबीओ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ यानी आईओसी पहले भीइस तरह के हालात का सामना कर चुका है। 1916 और 1940 में विश्व युद्ध के कारण ओलिंपिक रद्द करना पड़ा था, जबकि 1984 में लॉस एंजिल्स गेम्स में सोवियस संघ और ईस्ट जर्मनी समेत 14 देशों ने इन खेलों का बहिष्कार किया था। ऐसे में इस बार भी वह इससे निपट लेगा।

यूएस एथलेटिक्स फेडरेशन ओलिंपिक टालने के पक्ष में

यूएस ट्रैक एंड फील्ड फेडरेशन (यूएसएटीएफ) भी ब्राजील ओलिंपिक फेडरेशन के रुख से सहमत है। यूएसएटीएफ ने भी टोक्यो ओलिंपिक को टालने की मांग उठाई है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की गई चिठ्ठी में सीईओ मैक्स सीगल ने यूएस ओलिंपिक और पैरालिंपिक कमेटी से यह गुजारिश कि है वह खेलों को आगे बढ़ाने पर आईओसी से बात करे। सीगल ने कहा- हमारा उद्देश्य एथलेटिक्स ट्रैक पर अपनी काबिलियत दिखाने का है। लेकिन एथलीट्स की सुरक्षा की कीमत पर नहीं। मौजूदा हालात में इन खेलों को तय शेड्यूल पर कराना एथलीट्स को जोखिम में डालने जैसा होगा।ब्रिटिश ओलिंपिक एसोसिएशन के चीफ ने यह कहाकि वे किसी भी सूरत में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डालेंगे।

कई ओलिंपियन खेलों को टालने की मांग कर चुके

इससे पहले, कई खिलाड़ियों ने खेलों को टालने की बात कही थी। इसमें ग्रीस की एथलीट और ओलिंपिक पोल वॉल्ट चैम्पियन कैटरीना स्टेफानिडी और ब्रिटेन की हैप्टाएथलीट कैटरीना जॉनसन शामिल हैं। दोनों ने 3 दिन पहले ही कहा था कि आईओसी 4 महीने बाद नहीं, बल्कि अभी से ही खिलाड़ियों को खतरे में डाल रही है। हालांकि, विरोध के बावजूद आईओसी तय शेड्यूल के मुताबिक 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच गेम्स कराने पर अड़ा है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी कई बार इसे दोहरा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
13 मार्च की इस तस्वीर में टोक्यो के ओलिंपिक म्यूजियम के बाहर एक महिला मास्क पहने नजर आई।

LIVE अपडेट्स: खेलों में कोरोना वायरस का कहर March 21, 2020 at 07:14PM

नई दिल्ली जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। खेलों की दुनिया भी इससे अछूती नहीं हैं। क्रिकेट हो या फुटबॉल, टेनिस हो या बास्केटबॉल या फिर हॉकी हो या बैडमिंटन दुनिया भर के सभी प्रमुख खेल या तो रद्द हो चुके हैं या फिर उन्हें आगे के लिए टाल दिया गया है। श्रीलंका में घरेलू क्रिकेट स्थगित कोरोना वायरस के कारण श्रीलंका ने अपने सभी घरेलू क्रिकेट मैचों को स्थगित कर दिया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका में शुक्रवार को सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाया ताकि कोरोनावा यरस को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके। श्रीलंका के एक घरेलू मैच से इस बीमारी के फैलने की चर्चा है। दरअसल एस. थॉमस कॉलेज और रॉयल कॉलेज के बीच 12 से 14 मार्च के बीच खेले गए मैच में मौजूद हजारों दर्शकों में से एक दर्शक की कोरोना वायरस की जांच पोजिटिव आई है। स्रोत: भाषा स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप स्थगित कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। स्नूकर के इस सबसे बड़े आयोजन के क्वॉलिफाइंग दौर के मुकाबले 8 से 15 अप्रैल के बीच शैफील्ड के इंग्लिश इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में होने थे। इसके बाद 18 अप्रैल से 4 मई तक क्रूसेबल थिएटर में फाइनल दौर के मुकाबले होने थे। वर्ल्ड स्नूकर टूर ने कहा है कि अब वह इस टूर्नमेंट को जुलाई या अगस्त में कराने पर विचार कर रहा है। स्रोत: आईएएनएस थॉमस एंडर उबर कप स्थगितविश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने कोरोना वायरस के कारण थॉमस एंड उबेर कप को स्थगित कर दिया। यह टूर्नमेंट 16 से 24 मई के बीच खेला जाना था, लेकिन अब 15 से 23 मई के बीच खेला जाएगा। BWF ने शुक्रवार को बयान में कहा, 'BWF ने टूर्नमेंट के मेजबान बैडमिंडन डेनमार्क के साथ बात कर यह फैसला लिया है कि कोरोना वायरस के कारण फैली भयानक स्थिति के चलते यह टूर्नमेंट अपनी तय तारीखों पर नहीं होगा।' स्रोत: आईएएनएस FIH हॉकी प्रो लीग 17 मई तक स्थगित कोरोना वायरस के पूरे विश्व में फैल रहे प्रभाव के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने प्रो लीग को 17 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। एफआईएच ने बयान में लिखा, 'कोविड-19 को लेकर हालिया स्थिति और इसे लेकर वैश्विक स्तर पर सरकारों द्वारा की गई प्रतिक्रिया के कारण एफआईएच ने अपने सभी साथी राष्ट्रीय संघों के साथ मिलकर यह फैसला किया है कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग के स्थगन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।' स्रोत: आईएएनएस ओलिंपिक को स्थगित कर देना चाहिए: निक कोवार्डग्रेट ब्रिटेन ऐथलेटिक्स के चेयरमैन निक कोवार्ड ने कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलिंपिक को स्थगित करने की अपील की है। कोवार्ड ने बीबीसी से कहा, 'जहां है उसे वहीं छोड़ देना चाहिए, यहां काफी दबाव बन रहा है। इस पर अब ध्यान देना चाहिए।' ओलिंपिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होना है। आयोजक इन खेलों की मेजबानी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। स्रोत: आईएएनएस

वीरेंदर सहवाग ने सिखाया 'कोरोना मुक्त आसन' March 21, 2020 at 06:14PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज टि्वटर पर एक खास चुटीले अंदाज में रहते हैं। सहवाग इस माइक्रोब्लॉगिंग सोशल वेबसाइट पर गंभीर से गंभीर संदेश भी अपने मजाकिया अंदाज में देते हैं। इन दिनों दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर कोहराम मचा रहा है और सहवाग अपने फैन्स को लगातार इस घातक वायरस से सावधान रहने के लिए आगाह कर रहे हैं। इस बार तो उन्होंने एक फनी विडियो पोस्ट कर '' ही ढूंढ निकाला है। वीरू के फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पंसद आ रहा है। सहवाग ने इस 6 सेकंड के विडियो में किसी बाहरी देश की मेट्रो ट्रेन की तस्वीर पोस्ट की है। यह मेट्रो ट्रेन लगभग खाली है और एक महिला यात्री अपनी सीट पर बैठी हुई है। जैसे ही एक अन्य यात्रा महिला के पास वाली सीट पर बैठने आता है तो अपने मोबाइल पर किसी गतिविधि में व्यस्त यह महिला पैसेंजर तुरंत योग के स्टाइल में अपना पैर को फैलाकर आसपास की सीटों को कवर कर लेती है। इसके बाद यह यात्री महिला के दाईं ओर की सीट पर बैठने का प्रयास करता है। तब यह महिला अपने दूसरे पैर को भी फैला लेती है और पैरों को सीट पर फुल स्ट्रेच करते हुए आसपास की सभी सीटें कवर कर लेती है। इसके बाद यात्री वहां से आगे की ओर बढ़ जाता है। सहवाग ने इस स्टाइल को ही 'कोरोना मुक्त आसन' करार दिया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर विडियो के कैप्शन में यह संदेश भी दिया, 'कृपया दूरी रखें और अपने घर पर ही रहें।'