Friday, March 13, 2020

सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म March 13, 2020 at 08:15PM

खेल डेस्क. वर्ल्ड चैम्पियन और छठी सीड पीवी सिंधु शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गईं। छठी सीड सिंधु को चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 21-12, 15-21, 13-21 से हराया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। इससे पहले लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत मेंस सिंगल्स में हारकर बाहर हो गए। वहीं, महिला सिंगल्स में साइना पहले राउंड में हारकर बाहर हुईं।

मैच में सिंधु ने ओकुहारा से पहला सेट आसानी से 21-12 से जीत लिया था, लेकिन वे अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और अगले दो गेम 15-21, 13-21 से हार गईं। सिंधु ने यह मुकाबला 1 घंटे 8 मिनट में गंवाया। सिंधू का इस हार के बाद ओकुहारा के खिलाफ 9-8 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।

अश्विनी-सिक्की की जोड़ी भी बाहर
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर में बाहर हो गई। उसे 7वीं सीड जापानी जोड़ी मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी से 38 मिनट में 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष एकल में लक्ष्य को डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन ने 17-21,18-21 से हराया।

सिंधु के लिए यह टूर्नामेंट अहम था
सिंधु ने दूसरे राउंड में कोरिया की सुंग ह्यून को सीधे गेम में 21-19, 21-17 से हराया था। सिंधु पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद से ही खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। पिछले साल सितंबर में वे फ्रेंच ओपन और इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल तक ही पहुंच पाईं। लिहाजा, भारत की इस स्टार शटलर के लिए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन सीरीज बेहद अहम थी। अगर वे यहां फाइनल तक पहुंचती तो टोक्यो का टिकट पक्का हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीवी सिंधु और जापानी नाओमी ओकुहारा के बीच 1 घंटे 8 मिनट मुकाबला चला। -फाइल

सीरीज रद्द, विराट ने लिखा फैंस के लिए मेसेज March 13, 2020 at 08:03PM

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का असर भारतीय क्रिकेट पर भी पड़ा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सीरीज के शेष दोनों वनडे इंटरनैशनल मैच रद्द कर दिए गए हैं और आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस बीच टीम इंडिया के कैप्टन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मेसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'मजबूत रहें और सभी एहतियात बरतते हुए #COVID19 से लड़ें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और सबसे महत्वपूर्ण बात- इलाज से बेहतर रोकथाम है। सबका ख्याल रखें।' भारत में भी कोरोना वायरस के मामले 80 के पार पहुंच गए हैं, वहीं 2 की मौत हो चुकी है। क्रिकेट ही नहीं, अन्य खेलों पर भी इसका असर पड़ा है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग चार अप्रैल तक निलंबित: अधिकारी March 13, 2020 at 07:16PM

लंदनइंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण शुक्रवार को अपने सभी मैच चार अप्रैल तक निलंबित कर दिए। प्रीमियर लीग के बयान के अनुसार, ‘शेयरधारकों की बैठक के बाद सर्वसम्मति से प्रीमियर लीग को चार अप्रैल को वापसी करने के इरादे के साथ निलंबित कर दिया।' बयान के मुताबिक, ईपीएल की वापसी डॉक्टरों के साथ सलाह और उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगी। इस फुटबाल टूर्नमेंट से जुड़े जिन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है उनमें आर्सनल के कोच मिकेल आर्टेटा और चेल्सी के विंगर कैलम हडसन ओडोइ भी शामिल हैं। यूईएफए ने चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के मैच अगले सप्ताह तक के लिए शेड्यूल कर दिए गए हैं।

दुनिया में क्रिकेट समेत 60 से ज्यादा टूर्नामेंट स्थगित या रद्द, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे बिना दर्शकों के खेला गया March 13, 2020 at 07:28PM

लंदन. 145 से ज्यादा देशों में फैल चुके कोरोनावायरस के कारण 17 खेल के 60 से ज्यादा इवेंट प्रभावित हो चुके हैं। इनमेंरेसिंग, फुटबॉल, गोल्फ, रग्बी लीग, टेनिस, क्रिकेट, स्नूकर, मोटरस्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, आइस हॉकी, बेसबॉल, एथलीट्स, साइकिलिंग, जिमनास्टिक्स, टेबल टेनिस और विंटर स्पोर्ट्स से जुड़े टूर्नामेंट और लीग मैच या तोरद्द कर दिए हैं या फिर स्थगित हो गए हैं। सभी टूर्नामेंट मार्च और अप्रैल में होने हैं। कुछ टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेल के खेले जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। यह मैच बिना दर्शकों के खेला गया। बाकी दो मैच रद्द हो गए हैं।ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड ने को 71 रन से हराया। न्यूजीलैंड 259 रनों के लक्ष्य के सामने सिर्फ 187 रन ही बना सकी।

क्रिकेट :

  1. रद्द: श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा
  2. स्थगित: आईपीएल 2020, 15 अप्रैल के बाद फैसला लिया जाएगा
  3. रद्द: भारत और द. अफ्रीका- दो वनडे
  4. रद्द: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड- दो वनडे
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया। डेविड वार्नर ने 67 गेंद में 88 रन बनाए।
पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट भी बिना दर्शकों के खेला जा रहा है।

ऑटो रेसिंग: 19 अप्रैल को होने वाली फॉर्मूला वन चाइनीज ग्रांप्री टली। सान्या में होने वाली फॉर्मूला ई-प्री, थाईलैंड-कतर मोटो जीपी रद्द।ऑस्ट्रेलियन फार्मूला वन ग्रां पीको भी रद्द कर दिया गया है।

मेलबोर्न में एफ-1 के कर्मचारी पैक अप करते हुए।

फुटबॉल: एशियन चैंपियंस लीग के अप्रैल-मई में होने वाले मैच टले। 2022 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर में दर्शक बैन। चाइनीज सुपर लीग, के लीग, जे लीग स्थगित।

ब्यूनस आयर्स में पेरू के एलियांजा लीमा और अर्जेंटीना के रेसिंग क्लब के बीच खेला गया। मैच बिना दर्शकों के हुआ।

एथलेटिक्स: नानजिंग में 13 से 15 मार्च तक होने वाली वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप अगले साल तक के लिए टली। 12 से 13 फरवरी को हेंगजोऊ में होने वाली एशियन इंडोर चैंपियनशिप रद्द हुई।
आर्चरी: शंघाई में 4 से 10 मई तक होने वाला वर्ल्ड कप रद्द हुआ।
बैडमिंटन:मनीला में एशियन टीम चैंपियनशिप से चीन और हांगकांग हट गए। 3 से 8 मार्च तक मुल्हेम में होने वाला जर्मन ओपन रद्द।
हॉकी: 11 से 18 अप्रैल तक होने वाला अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट टला। चीन के फरवरी में बेल्जियम और मार्च में ऑस्ट्रेलिया से होने वाले प्रो लीग के मैच टले।
गोल्फ: सिंगापुर में 27 से 1 मार्च तक होने वाली महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप और मार्च में हैनान आइलैंड में ब्लू बे एलपीजीए टूर्नामेंट रद्द।
स्वीमिंग: एशियन वाटर पोलो चैंपियनशिप, डाइविंग वर्ल्ड सीरीज रद्द। चीन के ओलिंपिक ट्रायल टले।
टेबल टेनिस: वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप टली। द. कोरिया ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन रद्द।
ताइक्वांडो: अप्रैल में चीन में होने वाला एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर अब जॉर्डन में होगा।
टेनिस: 13 से 19 अप्रैल तक होने वाला डब्ल्यूटीए जियान ओपन रद्द।
ट्रायथलॉन: 9 मई को चीन में होने वाला ओलिंपिक मिक्स्ड रिले क्वालिफायर स्पेन में 1 मई को होगा। चीन में होने वाला वर्ल्ड कप टला।
वॉलीबॉल: चीन में अप्रैल में होने वाला बीच वॉलीबाॅल वर्ल्ड कप टला।
वेटलिफ्टिंग: कजाखस्तान में अप्रैल में होने वाली एशियन चैंपियनशिप अब उज्बेकिस्तान में होगी।
रेसलिंग: दिल्ली में हुई एशियन चैंपियनशिप से तीन टीमें हटीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिडनी का मैदान। कोरोना की वजह से दर्शकों को मैच देखने की अनुमति नहीं दी गई।