Sunday, March 8, 2020

टीम इंडिया में वापसी को बेकरार धोनी, बहा रहे पसीना March 08, 2020 at 07:05PM

द्वैपायन दत्ता, चेन्नै नीली जर्सी पहने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर को सोंचे तो वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल का वह लम्हा याद आता है, जिसमें मार्टिन गप्टिल का एक थ्रो बल्लेबाजी वाले छोर पर स्टंप्स को लगता है और की पारी और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मिशन दोनों का अंत कर देता है। इंग्लैंड में आयोजित हुए इस वर्ल्ड कप के बाद कयास यही थे कि अब पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने इंटरनैशनल करियर को अलविदा कह देंगे। भले ही वह आईपीएल में खेलते दिख जाएं लेकिन टीम इंडिया की नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे। अपने संन्यास की अटकलों को धोनी ने और हवा तब लगने दी, जब उन्होंने इस वर्ल्ड कप के बाद अगले 8 महीने से अधिक समय तक खुद को क्रिकेट से दूर रखा। लेकिन हर ओर से एक बात साफ थी कि फिलहाल चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते जरूर दिखेंगे। धोनी ने न तो इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिया और न ही वह टीम इंडिया में दोबारा खेलते दिखे। लेकिन हमेशा यह सवाल बना रहा कि क्या मिस्टर कूल दोबारा टीम इंडिया में दिखाई देंगे। यहां तक कि दो चयनकर्ताओं की खोज के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति ने जब 5 आवेदकों के इंटरव्यू लिए तो भी यह यक्ष प्रश्न इंटरव्यू देने आए सभी उम्मीदवारों से किया गया कि वे धोनी के भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं? हालांकि बीसीसीआई के अधिकारियों में ऐसे भी कई नाम हैं, जो यह मानते हैं कि धोनी को अब टीम इंडिया में खेलने का दावेदार नहीं माना जा सकता क्योंकि बीते 8 महीने से वह क्रिकेट से दूर जो हैं। लेकिन ऐसे भी जानकारों की कमी नहीं है, जो यह मानते हैं कि अगर आईपीएल के इस सीजन में धोनी का वही जादू देखने को मिला, जिसके लिए वह जाने जाते रहे हैं तो फिर मामला पलटने में देर नहीं लगेगी। अगर धोनी अपनी बैटिंग के बूते सीएसके को कुछ मैच जिता लेंगे, तो फिर माहौल बदल जाएगा और टी20 क्रिकेट में धोनी की मांग फिर से जोर पकड़ने लगेगी। सीएसके के साथ धोनी का ट्रैक रेकॉर्ड देखें तो फिर यह मुश्किल भी नहीं दिखता है। सीएसके 11 सीजन के इतिहास में धोनी हमेशा लाजवाब रहे हैं। इस बीच सीएसके मैनेजमेंट के साथ उनका नाता मजबूत होता रहा है। 2008 में इस सबकी शुरुआत हुई थी, जहां धोनी ने अपने धैर्य और परिपक्वता के दम पर दो-तीन साल में एक मजबूत टीम खड़ी की और फिर 2011-13 सभी ने सीएसके को टॉप पर देखा। धोनी सीएसके पर बैन लगने के चलते दो साल पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले तो भी सीएसके लिए उन्होंने अपनी दीवानगी किसी से छिपने नहीं दी। लेकिन 2020 धोनी के लिहाज से कुछ अलग है। इस बार धोनी आईपीएल में दुनिया को यह दिखाने उतरेंगे कि उनमें अभी भी इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने का वही माद्दा बचा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। कई जानकार यह कहते हैं धोनी अपनी प्रतिष्ठा के दम पर नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी का इरादा रखते हैं। ऐसे में आईपीएल का यह टूर्नमेंट उनके लिए बेहद खास होगा। अपनी वापसी को लेकर धोनी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। हां, वह भले ही बीते 8 महीने से इंटरनैशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं लेकिन जनवरी से ही वह रांची में कड़े अभ्यास में जुट गए हैं। मार्च की शुरुआत से ही वह चेन्नै में टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले आईपीएल के पिछले संस्करण तक धोनी टूर्नमेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही टीम के साथ जुड़ते थे लेकिन इस बार माही का जोश थोड़ा अलग है। टीम के बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी कहते हैं, 'धोनी सुपरफिट हैं और वह अभ्यास में कोई गलती नहीं कर रहे हैं। वह पूर्व रूप से टूर्नमेंट के प्री सीजन में हिस्सा ले रहे हैं और जमकर अभ्यास कर रहे हैं।' मतलब साफ है धोनी इतनी मेहनत कर रहे हैं तो उनके फोकस में टीम इंडिया की नीली जर्सी और ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप ही होगा।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 60 साल बाद प्रीमियर लीग के एक सीजन में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी को हराया March 08, 2020 at 07:31PM

खेल डेस्क.इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में रविवार देर रात मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से शिकस्त दी। यूनाइटेड ने 60 साल (1960-61) बाद एक सीजन में सिटी और चेल्सी को हराया है। 18 फरवरी को ही यूनाइटेड ने चेल्सी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की थी। सिटी के खिलाफ एंथोनी मार्शल ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। जबकि दूसरा और विजयी गोल स्कॉट मैक्टोमिने ने इंजरी टाइम (90+6 वें मिनट) में गोल किया।

यूनाइटेड इस सीजन के सभी टूर्नामेंट में 10 मैच से हारी नहीं है। टीम के मैनेजर ओले गुनर सोल्सजियर ने दिंसबर 2018 में पद संभाला था। तब से टीम की यह लगातार सबसे ज्यादा मैच में जीत है।

अंक तालिका में यूनाइटेड 5वें नंबर पर

इस जीत के साथ यूनाइटेड 29 मैच में 45 अंक के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गया है। टीम ने 12 मैच में जीत दर्ज की है। 8 मुकाबले हारे और 9 ड्रॉ खेले हैं। वहीं, हार के बावजूत मैनचेस्टर सिटी 57 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है। टीम ने 28 में से 18 मैच जीते हैं। 7 हारे और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। प्रीमियर लीग की अंक तालिका लिवरपूल 82 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।

ला लिगा में रियाल मैड्रिड दूसरे नंबर पर खिसका, रियाल बेटिस ने हराया

वहीं, स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में रियाल मैड्रिड को रियाल बेटिस ने 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ रियाल मैड्रिड शीर्ष से दूसरे नंबर पर खिसक गई। उसने पिछले ही महीने एल-क्लासिको मैच में बार्सिलोना को हराकर नंबर-1 स्थान हासिल किया था। मैच में पहला गोल बेटिस के सिदनेई ने 40वें मिनट में किया था। इसके 5 मिनट बाद मैड्रिड के करीम बेंजेमा ने गोल करते हुए स्कोर बराबर कर दिया था। मैच के खत्म होने से पहले बेटिस के क्रिस्टियन टेलो ने 82वें मिनट में गोल करते हुए टीम को विजयी बढ़त दिलाई।

हार के बाद रियाल मैड्रिड अंक तालिका में 56 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। बार्सिलोना फिर से 58 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। मैड्रिड ने 27 में से 16 मैच जीते, 3 हारे और 8 ड्रॉ खेले हैं। रियाल बेटिस 33 अंक के साथ 12वें नंबर पर है। टीम ने 27 में से 8 मैच जीते, 10 हारे और 9 ड्रॉ खेले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्कॉट मैक्टोमिने (बाएं) ने इंजरी टाइम में गोल किया।

इटली में अब तक 366 की मौत, खेल मंत्री ने फुटबॉल लीग सीरी-ए रद्द करने को कहा; अमेरिका में भी पहला टूर्नामेंट कैंसिल March 08, 2020 at 06:50PM

खेल डेस्क. चीन के बाद कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां अब तक 366 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, खेल मंत्री विनसेन्जो स्पाडाफोरा ने रविवार को फुटबॉल लीग सीरी-ए रद्द करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, इटेलियन फुटबॉल फेडरेशन (एफआईसीजी) को तत्काल सीरी-ए लीग को रोक देना चाहिए। एक तरफ हम खिलाड़ियों, रैफरी और कोचिंग स्टाफ को इस वायरस से बचाने के लिए लोगों पर पाबंदियां लगा रहे हैं। ऐसे में फिलहाल इस लीग का कोई औचित्य नहीं है।

फुटबॉल खिलाड़ियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष डेमियानो टोमासी ने भी ट्वीट कर देश में फुटबॉल प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने की बात कही। इसी बुधवार को सरकार ने लीग के आयोजकों को 3 अप्रैल तक बंद स्टेडियम में मुकाबले कराने के निर्देश दिए थे।

लोम्बार्डी को लॉकडाउन किया, यहां 1 करोड़ लोग रहते हैं

उत्तरी इटली कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है। सरकार ने लोम्बार्डी इलाके को लॉकडाउन कर दिया है। यहां करीब एक करोड़ लोग रहते हैं। इसके अलावा सरकार नेएहतियातन वेनेटो में भी लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। यहां के नाइट क्लब, जिम औरस्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। पिछले दो हफ्ते में देश में 5800 से ज्यादा लोगों के वायरस से संक्रमित होने का पता चला है।

इंडियन वेल्स एटीपी टूर्नामेंट कैंसिल
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 3 बाद दिन शुरू होने वालेइंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट को भीकोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। देश में वायरस के कारण पहला बड़ा टूर्नामेंट है, जिसे कैंसिल किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को जानकरी दी कि उन्होंने कैलिफोर्निया के रिवरसाइड काउंटी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के बाद टूर्नामेंट रद्द करने का फैसला किया। इस इलाके में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टूर्नामेंट डायरेक्टर टॉमी हास ने कहा- हम टूर्नामेंट को रद्द करने से निराश हैं। लेकिन स्थानीय लोगों, फैन्स, खिलाड़ियों औरस्पॉन्सर्स की स्वास्थ्य और सुरक्षा अहम है। देश में अब तक कोविड-19 से 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 545 मामलों की पुष्टि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को तुरिन शहर में युवेंटस और इंटर मिलान का मैच खाली स्टेडियम में हुआ।
मैच में गोल दागने के बाद युवेंटस के एरॉन रैमसे खुशी मनाते हुए ।
युवेंटस के लिए पाउलो दायबला ने दूसरा गोल दागा।

T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया मालामाल, भारत भी पीछे नहीं March 08, 2020 at 06:01PM

नई दिल्ली रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने यह खिताब 85 रन से गंवा दिया और भारतीय टीम को यहां टूर्नमेंट की उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करीब 90 हजार दर्शकों के बीच ऑस्ट्रेलिया और भारत के इस मैच में सब कुछ कंगारू टीम के प्लान के मुताबिक ही होता दिखा। उसने टॉस भी जीता, खेल भी और मैच भी। भारतीय टीम उसके कद्दावर खेल के सामने खेल के किसी भी हिस्से में यह किसी भी मौके पर उससे ऊपर नहीं दिखी। शानदार खेल दिखाने वाली कंगारू टीम पर इनाम भी मोटा बरसा है लेकिन टीम इंडिया भी इस कड़ी में पीछे नहीं है। कंगारू टीम को मिले 10 लाख डॉलर 5वीं बार वर्ल्ड टी20 चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलिया ने यहां ट्रोफी के साथ-साथ भारी भरकम इनामी राशि भी अपने कब्जे में की है। आईसीसी ने जीतने वाली टीम के लिए इस बार 10 लाख डॉलर (करीब 7.40 करोड़ रुपये) की राशि रखी थी। वर्ल्ड कप के पिछले एडिशन (2018) से इसकी तुलना की जाए तो यह इस बार यह 320 प्रतिशत अधिक थी। पिछले साल अक्टूबर में हुई एक बैठक में आईसीसी ने महिला क्रिकेट के बढ़ते वर्चस्व के चलते यह रकम बढ़ाने का फैसला किया था। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले मिली आधी रकम अगर ऑस्ट्रेलिया ने यहां एक मिलियन डॉलर की राशि अपने नाम की है तो उपविजेता बनने वाली टीम इंडिया भी यहां पीछे नहीं है। बीते तीन आईसीसी टूर्नमेंट्स में दो बार उपविजेता बनने वाली टीम इंडिया को यहां 5 लाख डॉलर (करीब 3.70 करोड़) की राशि मिली है। इस टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता बनने से पहले टीम इंडिया 2017 वर्ल्ड कप में भी उपविजेता बनी थी। बता दें रविवार को एमसीजी पर खेले गए खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। इस मैच में एलिसा हीली (75) और बेथ मूनी (78*) की शानदार पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने भारत के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया यहां 99 रन ही बना पाई और उसने 85 रन के अंतर से यह मैच और अपना पहला टी20 खिताब गंवा दिया।