Wednesday, February 12, 2020

बेंगलुरु टीम ने कोहली को बगैर बताए सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो-पोस्ट हटाए, नाम भी बदला; विराट बोले- मदद चाहिए तो बताएं February 12, 2020 at 09:33PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रोफाइल और कवर समेत सभी फोटो हटा ली हैं। टीम ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से फोटो हटा ली हैं। इसकी जानकारी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी नहीं दी गई। साथ हीआरसीबी ने अपना नाम भी बदलकर सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स कर दिया है। यह देखकर कोहली ने हैरानी जताते हुए मदद की पेशकश की है।

न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘पोस्ट हटा ली गईं और इसके बारे में कप्तान को कोई जानकारी नहीं दी गई। आरसीबी, यदि आपको किसी प्रकार की मदद की जरूरत है, तो मुझे बताएं।’’ आरसीबी ने 2008 से अब तक के आईपीएल इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी आरसीबी के इस फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरे आरसीबी, यह क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गईं?’’

##

आरसीबी और मुथूट फिनकॉर्प के बीच करार

आरसीबी ने मंगलवार को ही मुथूट फिनकॉर्प के साथ स्पॉन्सर के तौर पर 3 साल के लिए करार किया है। इसके तहत खिलाड़ियों की जर्सी पर सामने की तरफ मुथूट का लोगो लगाया जाएगा। घरेलू मैदान पर भी विज्ञापन नजर आएंगे। इस करार के अगले दिन आरसीबी का यह फैसला चौंकाने वाला है। सूत्रों की मानें तो लोगो के अलावा टीम में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरसीबी ने ट्वीट कर बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से सभी फोटो हटा ली हैं।

IND NZ: टेस्ट टीम में राहुल नहीं, खलेगी कमी? February 12, 2020 at 08:36PM

नई दिल्लीन्यू जीलैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया ने मेजबानों को टी20 सीरीज में 5-0 से रौंदकर जोरदार शुरुआत की, लेकिन वनडे सीरीज में उसे 0-3 से करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी। अब 'विराट सेना' का सामना 21 फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में होना है। भारत के लिए यह आसान नहीं होने वाला क्योंकि वनडे सीरीज में उसका सफाया करने वाली मेजबान टीम के हौसले बुलंद होंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए टेस्ट टीम में शामिल किए गए नए प्लेयर्स और नए कॉम्बिनेशन के साथ तालमेल बिठाना भी एक चुनौती होगी। हालांकि ये सारी चुनौतियां तो हर दौरे पर होती हैं, लेकिन भारत के लिए बड़ी विडंबना होगी कि मौजूदा दौरे पर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज की सेवा वह नहीं ले पाएगा। पढ़ें, ऐसा इसलिए क्योंकि सिलेक्शन कमिटी ने टेस्ट टीम में उनको नहीं रखा है। न्यू जीलैंड के इस दौरे पर सबसे ज्यादा रन राहुल के बल्ले से ही निकले हैं। उन्होंने कुल 428 रन बनाए हैं। तीन वनडे में 204 और पांच टी20 मुकाबलों में 224 रन। वक्त की मांगपिछले साल ऑस्ट्रेलिया में बेहद ही खराब प्रदर्शन के कारण राहुल ने टीम में अपनी जगह गंवा दी थी लेकिन जल्द ही उन्होंने लय हासिल की और सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा। हालांकि इलेवन में शामिल होने के लिए इस स्पेशलिस्ट ओपनर ने मिडल ऑर्डर में खेलने के अलावा सीमित ओवरों में विकेटकीपिंग करना भी स्वीकारा। अब वक्त की मांग यही है कि उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया जाए और ओपनिंग का जिम्मा भी दिया जाए। रोहित और शिखर टीम से बाहरमौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन का अनुभव नहीं होगा। उनकी जगह पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल को ओपनर के तौर पर रखा गया है। साव और मयंक की जोड़ी वनडे सीरीज में बुरी तरह से फेल रही। अगर टेस्ट में भी यह कम अनुभव वाली जोड़ी नहीं चलती है तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोहली करें डिमांडकप्तान विराट कोहली हर मुकाबले में जीत के इरादे से उतरते हैं और वह कतई नहीं चाहेंगे कि टीम का टेस्ट में भी वही हाल हो जो वनडे सीरीज में हुआ। विराट के पास यह अधिकार है कि वह सिलेक्टर्स से राहुल को टेस्ट टीम में शामिल करने की गुजारिश कर सकते हैं। पढ़ें, राहुल के पास 36 टेस्ट का अनुभवअच्छी फॉर्म में चल रहे राहुल के पास 36 टेस्ट मैच का अनुभव भी है और इसमें उन्होंने 34.58 के ऐवरेज से 2006 रन भी बनाए हैं। तेजी से रन बनाने के अलावा विकेट पर टिकने की कला भी राहुल को आती है। मयंक के पास 9 टेस्ट और साव के पास 2 टेस्ट का अनुभव है। शुभमन को भी इंतजारइन दोनों के अलावा शुभमन को भी ओपनर के तौर पर टीम में रखा गया है जो टेस्ट डेब्यू के इंतजार में होंगे। उन्होंने इंडिया-ए की ओर से मौजूदा दौरे पर न्यू जीलैंड-ए के खिलाफ एक डबल सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है।

हर सीरीज में नहीं चमक सकते बुमराह: आशीष नेहरा February 12, 2020 at 08:39PM

नई दिल्ली चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इन दिनों अपनी पुरानी लय में दिखाई नहीं दे रहे हैं। बुमराह की बिगड़ी फॉर्म से भारतीय पेस अटैक की धार कुछ कुंद होती दिख रही है और भारतीय क्रिकेट फैन्स एक बार फिर चिंता में हैं कि अभी-अभी तो भारतीय पेस अटैक की तारीफ होना शुरू ही हुई थी कि इस पेस अटैक के सबसे प्रमुख गेंदबाज बुमराह की लय अचानक बिगड़ कैसे गई। पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि न तो बुमराह और न ही कोई और खिलाड़ी हर बार एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आना निश्चित है। चोट से वापसी के बाद बुमराह का दो घरेलू और न्यू जीलैंड में खली गईं सीमित ओवरों की सीरीज में प्रदर्शन फीका ही रहा है। कीवी टीम के हाथों वनडे सीरीज में मिली 0-3 की हार ने यह भी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी भी भारतीय टीम अपने पेस अटैक के लिए बुमराह पर कितनी निर्भर है। आशीष नेहरा ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'आप बुमराह से यह आशा नहीं कर सकते कि वह हर सरीरज में असरदार परफॉर्मेंस दें।' इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'यह ख्याल रखना चाहिए कि वह चोट से वापसी कर रहे हैं। किसी के लिए भी अपने प्रदर्शन को हमेश शीर्ष पर रखना बहुत मुश्किल होता है। यहां तक विराट कोहली का भी कई बार निराशाजनक प्रदर्शन रहा है।' बतौर आशीष नेहरा, 'बुमराह के आने के बाद टीम इंडिया बीते दो सालों से उन पर पूरी तरह निर्भर है। लेकिन अब टीम इंडिया को बुमराह के अलावा दूसरे विकल्पों पर ध्यान देने की जरूरत है। न्यू जीलैंड में खेली गई सीरीज में बुमराह की ट्रेडमार्क यॉर्कर्स नहीं दिखीं, जो वह अपने इच्छानुसार जब चाहे तब फेंका करते थे।' अब समय है कि टीम इंडिया बुमराह और शमी के अलावा अपने दूसरे पेसर्स पर भी फोकस करे। इन दोनों के अलावा दूसरे पेसर्स को भी अपनी जिम्मेदारी समझने का वक्त है।

SA v ENG: अंतिम बॉल पर 1 रन से T20 जीता साउथ अफ्रीका February 12, 2020 at 08:05PM

ईस्ट लंदन (साउथ अफ्रीका)साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को बेहद रोमांचक पहले टी20 इंटरनैशनल मैच में एक रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। ईस्ट लंदन में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 177 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड टीम 9 विकेट पर 176 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर तेंबा बावुमा ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 5 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान क्विंटन डि कॉक और वैन ड डुसेन ने 31-31 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट झटके जबकि मोईन अली, टॉम करन, मार्क वुड, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला। देखें, 178 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम का पहला विकेट 19 के स्कोर पर जोस बटलर (15) के रूप में 19 के स्कोर पर गिरा लेकिन फिर जेसन रॉय (70) ने मजबूती से पारी को आगे बढ़ाया। जेसन ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी 52 रन (34 गेंदों पर 7 चौके, 1 छक्का) की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए केवल 7 रन की दरकार थी, लेकिन के इस ओवर में 3 विकेट गिरे। पहली बॉल पर टॉम करन ने 2 रन लिए लेकिन अगली ही गेंद पर वह मिलर को कैच थमा बैठे। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना जबकि चौथी गेंद पर 2 रन मिले। 5वीं बॉल पर मोईन अली को बोल्ड कर गिडी ने मैच को बेहद रोमांचक मोड पर ला दिया। अंतिम गेंद पर आदिल राशिद (1) रन आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम किया।