Friday, December 13, 2019
शर्टलेस क्रिस गेल ने किया हॉट डांस, विडियो वायरल December 13, 2019 at 09:37PM
फुटबॉलर ओजिल बोले- चीन में मस्जिदें गिराई जा रहीं, मौलवी मारे जा रहे; दुनियाभर के मुस्लिम चुप December 13, 2019 at 09:29PM
खेल डेस्क. फुटबॉल क्लब आर्सेनल के मेसुत ओजिल (31) ने चीन में प्रताड़ित हो रहे उइगर मुस्लिमों का समर्थन किया है। ओजिल ने शुक्रवार को कहा कि चीन में मस्जिदें गिराई जा रही हैं। वहां मौलवियों को मारा जा रहा, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इन सबके बावजूद दुनियाभर के मुसलमान और मुस्लिम देश खामोश क्यों हैं?
तुर्की मूल के ओसित 2010 वर्ल्ड कप जीतने वाली जर्मन फुटबॉल टीम के सदस्य रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद गोल्डल बॉल के लिए चयनित खिलाड़ियों में वे टॉप-10 में शामिल थे। वहीं, आर्सेनल क्लब ने कहा, ‘‘ओजिल ने जो भी कुछ पोस्ट किया, वह उनका व्यक्तिगत मत है।’’
किसी मुस्लिम की आवाज सुनाई नहीं देती: ओजिल
ओजिल ने ट्वीट किया, ‘‘कुरान जलाई जा रही है। मस्जिदें बंद की जा रहीं या तोड़ी जा रहीं। मुस्लिम स्कूलों (मदरसों) पर प्रतिबंध लगा दिया गया। एक-एक करके मुस्लिम धर्मगुरुओं (मौलवियों) को मारा जा रहा। भाईयों को मजबूरन शिविरों में भेजा जा रहा। दुनियाभर के मुस्लिम चुप हैं। उनकी आवाज कहीं नहीं सुनाई दे रही है।’’
तुर्की उइगर मुस्लिमों का घर माना जाता है
फुटबॉलर ने यह पोस्ट ब्लू बैकग्राउंड पर लिखी। इस पर एक अर्धचंद्र और सितारा भी लगायाहै। यह एक तरह का फ्लैग है, जिसे उइगर अलगाववादी इस्तेमाल करते हैं। मध्य एशिया से पलायन कर तुर्क पहुंचने वाले लोगों से ही तुर्की देश बना। यह लोग तुर्की भाषा बोलते हैं। यह देश उइगर मुस्लिमों का भी घर माना जाता है। तुर्की लगातार चीन से उइगर मुस्लिमों की समस्या के बारे में लगातार बात करता आ रहा है।
ओजिल पिछले साल तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन के साथ फोटो खिंचवाने के बाद चर्चाओं में आए थे। जर्मनी ने उनकी विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाए थे। इसके बाद ओजिल ने जर्मनी की राष्ट्रीय टीम छोड़ दी थी।
शिनजियांग प्रांत में करीब 10 लाख उइगर मुस्लिम कैद
चीन सरकार ने शिनजियांग प्रांत में करीब 10 लाख उइगर मुस्लिमों शिविरों में कैद कर रखा है। इनसे संबंधित एक सरकारी रिपोर्ट पिछले ही महीने लीक हुई थी। इसको दुनिया के 17 मीडिया संस्थानों ने छापा था। इसके मुताबिक, उइगर मुस्लिम कैम्प से भाग न सकें, इसलिए उन्हें दो ताले वाले दरवाजों में रखा जाता है। उन पर 24 घंटे नजर रखी जाती है। टॉयलेट में भी उन पर सैनिकों की नजर होती है।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि हाल ही में लीक हुए दस्तावेज से यह सामने आया कि चीनी अफसर शिनजियांग में मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों को दबाया जाता है। पोम्पियो ने चीनी सरकार से हिरासत में रखे गए सभी नागरिकों को जल्द रिहा करने और उनके खिलाफ क्रूरता तत्काल बंद करने की अपील की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोटिल भुवनेश्वर वनडे टीम से बाहर, शार्दुल ठाकुर को मौका मिला December 13, 2019 at 07:43PM
खेल डेस्क. चोट के चलते तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। इससे पहले शिखर धवन भी चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज का पहला मैच 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाना है।
भुवनेश्वर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेले थे। इस सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 11 दिसंबर को खेला गया था। उस मैच के दौरान भुवनेश्वर ने ग्रोइन इंजुरी की शिकायत की थी। अल्ट्रासाउंड के बाद पता चला कि उन्हें हार्निया की समस्या है। वहीं, धवन को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के दौरान घुटने में चोट लगी थी।
चोट से वापसी के बाद लय में नहीं दिखे भुवनेश्वर
इसी साल हुए वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भुवी को मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वापसी की थी। उसके बाद से भुवी दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल पाए। चोट से वापसी के बाद भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली। उन्होंने इस सीरीज के पहले दो टी-20 में एक भी विकेट नहीं लिया, जबकि तीसरे मैच में 4ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी खेलेंगे वर्ल्ड कप? CSK के साथी ने दिया जवाब December 13, 2019 at 07:20PM