Monday, March 14, 2022

विराट कोहली के साथ जबरन सेल्फी लेना पड़ा भारी, पुलिस ने फैंस को किया गिरफ्तार March 13, 2022 at 11:42PM

बेंगलुरु: भारत और श्रीलंका के बीच जारी डे-नाइट टेस्ट (IND vs SL Day Night Test) के दौरान मैदान पर पहुंचकर (Selfie With ) के साथ सेल्फी लेना फैंस को भारी पड़ा है। पुलिस ने 4 प्रशंसकों को बेंगलुरु में अपने पसंदीदा स्टार के साथ सेल्फी लेने के लिए सुरक्षा घेरे का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ कब्बन पार्क थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी में एक कालाबुरागी से और अन्य बेंगलुरु से अदालत के समक्ष पेश किए जाएंगे। उन पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। रविवार रात करीब सवा दस बजे क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए आरोपी युवक अचानक विराट कोहली की ओर भागे। विराट हालांकि ने अपने प्रशंसकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके दुस्साहस ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। यह घटना भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। कब्बन पार्क पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपितों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर के लिए बेंगलुरु दूसरा घर है, क्योंकि उनकी इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह होम ग्राउंड है। इस तरह RCB के लिए खेलते हुए बेंगलुरु में प्रशंसकों का विराट के साथ एक विशेष बंधन रहा है।

महिला वर्ल्ड कप: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पहली बार किया परास्त March 13, 2022 at 09:11PM

हैमिल्टन: सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन की 104 रन की पारी भी पाकिस्तान के काम नहीं आ सकी जिससे उसे पदार्पण करने वाली बांग्लादेशी टीम ने सोमवार को 9 रन से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। जीत के लिए 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमीन ने पाकिस्तान को तेज शुरूआत करायी और पहले विकेट के लिए नाहिदा खान (43 रन) के साथ 91 रन की भागीदारी निभाने के बाद बिस्माह मरूफ (31 रन) के साथ भी 64 रन साझेदारी की। अमीन की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तानी टीम लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी और उसने दो विकेट पर 183 रन बना लिए थे। लेकिन फाहिमा खातून (38 रन देकर तीन विकेट) ने जल्दी जल्दी तीन विकेट झटककर मैच का रूख ही बदल दिया। पाकिस्तान ने महज पांच रन के अंदर अपने पांच बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये और उसका स्कोर सात विकेट पर 188 रन हो गया। इसके बाद पूरी टीम नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। खातून ने ओमेमा सोहेल (10), आलिया रियाज (शून्य) और फातिमा सना (शून्य) के विकेट चटकाये जबकि रूमाना अहमद ने निदा डार (शून्य) को आउट किया जिसके बाद शतक जड़ने वाली अमीन रन आउट हो गयीं और पाकिस्तान की उम्मीद भी समाप्त हो गयी। पहली बार महिला विश्व कप में खेल रही बांग्लादेश की टीम को अपने पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था जबकि पाकिस्तान को अपने चौथे मैच में चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी। साथ ही यह पाकिस्तान की महिला विश्व कप में लगातार 18वीं हार है। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने फरगना होक की 71 रन की पारी तथा शर्मिन अख्तर (44) और कप्तान निगार सुल्ताना (46) के उपयोगी योगदान से सात विकेट पर 234 रन का स्कोर बनाया। फरगना ने तीसरे विकेट के लिए सुल्ताना के साथ 96 रन की साझेदारी निभाकर बांग्लादेश के स्कोर की नींव रखी जिससे टीम ने वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्ताना और शर्मिन अख्तर ने बांग्लादेश को तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी शुरूआत करायी लेकिन जैसे ही स्पिनरों को लगाया गया, चीजें बदल गयी। निदा डार ने शमिमा सुल्ताना को आउट कर दिया। बायें हाथ की स्पिनर नशरा संधू और लेग स्पिनर गुलाम फातिमा ने फिर कसी गेंदबाजी की जिसके बाद ओमेमा सोहेल ने दूसरी सलामी बल्लेबाज को आउट कर 20वें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 79 रन कर दिया। निगार सुल्ताना और होक अब मैदान पर थीं लेकिन उन्हें स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में दिक्कत हो रही थी। पर धीरे धीरे दोनों ने 73 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और 37वें ओवर तक बांग्लादेश को 150 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। होक ने 89 गेंद में अपना पचासा पूरा किया लेकिन निगार सुल्ताना 40वें ओवर में फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गयीं। संधू ने फिर तेजी से तीन विकेट चटकाये जिसमें 47वें ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट शामिल थे। इससे बांग्लादेश की टीम अंतिम ओवरों में ज्यादा रन नहीं जुटा सकी। संधू ने पहले रूमाना अहमद को 45वें ओवर में आउट किया। इसके बाद होक और फातिमा खातून को दो गेंद में पवेलियन भेजा जिससे बांग्लादेश की टीम अंतिम 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर केवल 59 रन ही जोड़ सकी।

Sunday, March 13, 2022

ऋषभ पंत का बल्ले से कमाल तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड March 13, 2022 at 02:33AM

बेंगलुरु: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पंत ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कपिल देव के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कपिल ने दिसंबर 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक के नाम है। जिन्होंने 21 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं भारत में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी की बात करें तो शाहिद अफरीदी ने 2005 में बेंगलुरु में 26 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की थी। इयान बॉथम ने 1981 में 28 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी। पंत हालांकि अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले पाए। वह 30 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 184 रन था। पंत ने कुल 156.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारत के पहले पारी में 252 रन के स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रन पर सिमट गई। मैच के पहले दिन उसने 6 विकेट पर 86 रन बनाए थे। और अगले दिन उसने अपने स्कोर में सिर्फ 23 रन और जोड़े। भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मोहाली टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे चल रही है।

पांच साल में पहली बार विराट कोहली को लगा इतना बड़ा 'झटका', बल्लेबाजी औसत पहुंचा 50 से नीचे March 13, 2022 at 02:24AM

बेंगलुरु: () का बल्ला उनसे बहुत ज्यादा ही रूठ गया है। दो साल से ज्यादा वक्त गुजर गया है जब कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान जब श्रीलंका के खिलाफ ( Test) बेंगलुरु में सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए पहुंचे तो उम्मीद थी कि अपने इस दूसरे घर कहे जाने वाले एम. चिन्नास्वामी मैदान पर वह कुछ कमाल कर दिखाएंगे। लेकिन दोनों पारी में वह ऐसा नहीं कर सके। संयोग की बात यह रही कि कोहली दोनों पारियों में LBW हुए। दोनों बार गेंद नीची रही कोहली एक जैसा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। कोहली चूंकि टेस्ट में लंबे अर्से से बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं ऐसे में उनका औसत भी लगातार नीचे आ रहा है। और अब कोहली का बल्लेबाजी औसत 50 से भी कम हो गया है। अगस्त 2017 में कोलकाता के खिलाफ उनका औसत 50 से नीचे गया था। उसके बाद 40 टेस्ट मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे गया है। विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत अब 49.95 हो गया है। पांच साल में पहली बार कोहली का औसत इतना कम हुआ है। कैसे आउट हुए विराट बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने कोहली को विकेटों के सामने पकड़ लिया। कोहली बैकफुट पर गए और गेंद को लेग साइड पर खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं उछली और जाकर उनके पैड से लगी। कोहली के चेहरे पर हताशा भरी मुस्कान थी। वह पहली पारी में भी इसी अंदाज में आउट हुए थे। यह गेंद लेग स्टंप पर टकरा रही थी। कोहली के 71वें शतक का इंतजार और लंबा होता जा रहा है।