Monday, February 14, 2022

IPL: नींद से जागे तो बन चुके थे करोड़पति, कुछ ऐसी है इस क्रिकेटर की कहानी February 14, 2022 at 02:29AM

नई दिल्ली: बेंगलुरु में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन () में जब () की किस्मत पर बड़ा फैसला लिया जा रहा था तो वह इस बात से बेखबर थे। वह नहीं जानते थे कि (IPL Team Gujarat Titans Bought ) ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस बात से भी बेखबर थे कि उनके लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच लंबी जंग चली थी। फाइनल 20 लाख वाले अनकैप्ड प्लेयर को 16 गुना अधिक कीमत पर गुजरात ने अपनी टीम से जोड़ा। रोचक बात यह है कि इस बारे में उनके पिता चंद्रपाल दयाल चाहकर भी नहीं बता पा रहे थे। वजह था उनका मोबाइल साइलेंट होना। दरअसल, वह यूपी टीम से खेलने के लिए गुरुग्राम में अपने होटल रूम में क्वारंटीन थे और ऑक्शन देखते-देखते सो गए थे। जब उनकी नींद खुलने पर पिता ने इस बारे में जानकारी दी तो उन्हें लगा कि वह उन्हें पागल बना रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने अपने करियर के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट को मिस कर दिया। इस बारे में खुद भी कभी क्रिकेटर रहे चंद्रपाल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैंने उन्हें लगभग 20 बार कॉल किया। परिवार और कई दोस्तों ने भी उन्हें कॉल किए थे। हम सब परेशान थे कि क्या हुआ कॉल क्यों नहीं उठा रहे? कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कोई और टीममेट भी उनके रूम में नहीं जा सकता था। दूसरी ओर, यश ने जब इतने मिस कॉल देखे तो पिता को कॉल किया। पिता ने जब इस बारे में उन्हें बताया तो वह भरोसा नहीं कर पा रहे थे। यश दयाल अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ बायो-बबल (India vs West Indies) में थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के साथ जुड़ने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। यूपी की टीम उस समय गुड़गांव में थी। तीन साल पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं। वह आईपीएल ट्रायल में थे। इसके बाद उन्होंने कुछ साल काम किया और अब पहली बार आईपीएल कान्ट्रेक्ट हासिल कर पाए हैं। विजय हजारे ट्रोफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों मे शामिल थे। उन्होंने 3.77 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे। यश दयाल लगातार 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार में गेंद फेंक सकते हैं। यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 142 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। यश दयाल का जन्म 13 दिसंबर 1997 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 2018-19 के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 21 सितंबर 2018 में अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद उसी साल नवंबर में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। फिर अगले उन्होंने टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली में टी20 डेब्यू किया।

केएल राहुल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार, शेयर की लेडी लव अथिया संग खास तस्वीर February 14, 2022 at 01:25AM

नई दिल्ली टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाज और लिमिटेड आवरों के फॉर्मेट में उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड स्टार सुनील सेट्टी (Sunil Shetty Daughter Athiya Shetty) की एक्ट्रेस बेटी अथिया सेट्टी (KL Rahul Athiya Shetty celebrates Valentine Day) का रिलेशन ऑफिशल हो गया है। मोहब्बत के महीने के खास दिन यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022) पर केएल राहुल ने अथिया सेट्टी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमे वे दोनों एक साथ कहीं घुमते दिखई दे रहे हैं। इससे पहले भी यह कपल एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते थे और सोशल मीडिया पोस्ट पर कॉमेंट भी करते थे, लेकिन कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। अथिया आईपीएल-2021 और टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के दौरान भी केएल राहुल को चीयर करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थीं। इस बार केएल राहुल ने तस्वीर के साथ एक मेसेज भी लिखा। उन्होंने दिल की इमोजी के साथ लिखा- हैप्पी लव (दिल का इमोजी) डे। तस्वीर में अथिया मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं, जबकि केएल राहुल उनके साथ हैं। बता दें कि केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा थे। हालांकि, दूसरे वनडे में चोट की वजह से उन्हें तीसरे वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के इस सीजन में वह यूपी की टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स (KL rahul Lucknow Super Giants) की ओर से खेलते दिखाई देंगे। इससे पहले वह प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स (KL Rahul PBKS) के कप्तान थे। हालांकि, सीजन के बाद उन्होंने इस फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला किया था।

टी-20 के 10 दिग्गज जो ऑक्शन में नहीं बिके:रैना, मोर्गन और फिंच जैसे 120+ स्ट्राइक रेट वाले बैटर को नहीं मिले खरीदार; विदेशी स्पिनर्स को भी तवज्जो नहीं February 14, 2022 at 12:32AM

All IPL Teams Full: पूरी हो गई आईपीएल की सभी टीमें, कौन विदेशी, कौन बल्लेबाज, किसके किया था रीटेन February 13, 2022 at 11:51PM

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग। उस लीग की सबसे बड़ी नीलामी। दो दिन तक माथापच्ची। रणनीति, अर्थ नीति और तर्कनीति सबका भरपूर इस्तेमाल। खिलाड़ी को शामिल करने की कोशिश। कौन किस काम आएगा यह समझना। बोली लगाना लेकिन साथ ही जेब भी देखना। IPL Auction 2022 शनिवार को शुरू हुई और रविवार रात को जाकर खत्म हुई। खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ीं और देखने वालों को भी रोमांच आता रहा। तो अब फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका फेवरिट प्लेयर (Which Player in Which IPL Team) में गया। या उनकी फेवरिट फ्रैंचाइजी में कौन से खिलाड़ी (All IPL full teams)

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नीलामी पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने अपने खिलाड़ी तय कर लिए हैं। किस टीम में अब कौन सा खिलाड़ी है यह जानना फैंस के लिए दिलचस्प होगा। 10 टीमों में कितने खिलाड़ी हैं। कितने विदेशी खिलाड़ी हैं। कितने देसी हैं। कौन बन सकता है फ्यूचर स्टार...


All IPL Teams Full: पूरी हो गई आईपीएल की सभी टीमें, कौन विदेशी, कौन बल्लेबाज, किसके किया था रीटेन

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग। उस लीग की सबसे बड़ी नीलामी। दो दिन तक माथापच्ची। रणनीति, अर्थ नीति और तर्कनीति सबका भरपूर इस्तेमाल। खिलाड़ी को शामिल करने की कोशिश। कौन किस काम आएगा यह समझना। बोली लगाना लेकिन साथ ही जेब भी देखना। IPL Auction 2022 शनिवार को शुरू हुई और रविवार रात को जाकर खत्म हुई। खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ीं और देखने वालों को भी रोमांच आता रहा। तो अब फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि उनका फेवरिट प्लेयर (Which Player in Which IPL Team) में गया। या उनकी फेवरिट फ्रैंचाइजी में कौन से खिलाड़ी (All IPL full teams)



चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल सबसे ज्यादा बोली दीपक चाहर पर लगाई। इसके अलावा टीम ने बीते सीजन के ड्वेन ब्रावो को भी वापस खरीदा। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़ रविंद्र जडेजा और मोईन अली को रीटेन किया था।



दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, एनरिच नॉर्त्जे, पृथ्वी साव और अक्षर पटेल को रीटने किया था। टीम ने अंडर-19 टीम के कप्तान रहे यश ढुल को 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।



गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में आई है। टीम ने हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और राशिद खान को नीलामी से पहले टीम का हिस्सा बनाया था।



कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR Full Team: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसल, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को रीटेन किया था। टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में शामिल किया। वह टीम के कप्तान बन सकते हैं।



लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स

लोकेश राहुल, मार्कस स्टॉयनिस और रवि बिश्नोई को नीलामी से पहले अपनी टीम में शामिल किया था। क्विंटन डि कॉक टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।



मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया था. ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा था।



पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रीटेन किया था। उन्होंने शिखर धवन को अग्रवाल के साथी के रूप में अपने साथ जोड़ा है।



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलोर े विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रीटेन किया। उन्होंने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।



राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रीटेन किया था।



सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को अपनी टीम में रीटेन किया था।